मोहनलालगंज में बड़ा सड़क हादसा: अज्ञात ट्रक की टक्कर से कार चालक घायल
इलाज के दौरान हुई मौत
मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज कस्बे के फुलवरिया मोड़ के पास रायबरेली रोड पर गुरुवार की सुबह हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल कार चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।जानकारी के अनुसार आशुतोष मिश्रा पुत्र प्रदीप कुमार मिश्रा, निवासी 146 ख रेलवे गंज, हरदोई ग्रामीण, जनपद हरदोई, अपनी वैगनआर कार यूपी 32 एमबी 5818 से अकेले रायबरेली की ओर से लखनऊ आ रहे थे।
सुबह फुलवरिया मोड़ के पास उनकी कार की टक्कर एक अज्ञात ट्रक से हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल राहत कार्य करते हुए घायल को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहनलालगंज पहुंचाया।
वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान आशुतोष मिश्रा की मौत हो गई।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा दुर्घटना करने वाले अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।
ये खबर भी पढ़े : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे कानपुरमोहनलालगंज इंस्पेक्टर बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि फुलवरिया मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर में एक कार चालक गंभीर रूप से घायल हुआ था। उसे उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर भेजा गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मामले की जांच की जा रही है और अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। तहरीर मिलने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
