मोदी सरकार के नेतृत्व में बदली विकास व सुशासन की तस्वीर: मुख्यमंत्री
योगी ने मीडिया संवाद में गिनाईं मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर आयोजित मीडिया संवाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले एक दशक में भारत ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक परिवर्तन देखा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने गरीब, किसान, महिला और युवा को विकास की धुरी बनाकर ऐसी योजनाएं लागू कीं, जिनसे करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया और वैश्विक स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा मजबूत हुई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा, किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला, आयुष्मान भारत और प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी पहलें सामाजिक परिवर्तन की आधारशिला बनी हैं। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के लगभग तीन करोड़ किसान किसान सम्मान निधि से लाभान्वित हो रहे हैं, जबकि गन्ना किसानों को तीन लाख 22 हजार करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया जा चुका है।
ये खबर भी पढ़े : शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, अपहृता बरामदयोगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सबसे बड़ी विशेषता योजनाएं बनाना ही नहीं, बल्कि उनका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना भी है। उन्होंने दावा किया कि पिछले वर्षों में लगभग 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं।
इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि जनधन खाते और प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) व्यवस्था ने सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता बढ़ाई है तथा भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाया है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार नागरिकों को विकास प्रक्रिया का सहभागी बनाकर सुशासन की नई मिसाल स्थापित कर रही हैं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
