विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, बाल अधिकारों की रक्षा का संकल्प

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

सरोजनीनगर । सरोजनीनगर के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रायोजित जन शिक्षण संस्थान, साक्षरता निकेतन, लखनऊ तथा शिव संस्कृति कला फाउंडेशन कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र में गुरुवार को विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बाल श्रम उन्मूलन, बाल अधिकारों की सुरक्षा तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई। जन शिक्षण संस्थान के निदेशक सौरभ कुमार खरे ने प्रतिभागियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, चाइल्ड हेल्पलाइन एवं अन्य टोल-फ्री नंबरों की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि यदि कोई नाबालिग बालक या बालिका बाल श्रम करते हुए अथवा संदिग्ध परिस्थितियों में दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस अथवा संबंधित हेल्पलाइन पर दें। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता चाहें तो अपनी पहचान गोपनीय भी रख सकते हैं, जिससे बच्चों के शोषण पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। शिव संस्कृति कला फाउंडेशन प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों को कौशल प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए। 

डीएम की अध्यक्षता में "जिला पुस्तकालय समिति" की बैठक हुई आयोजित ये खबर भी पढ़े : डीएम की अध्यक्षता में "जिला पुस्तकालय समिति" की बैठक हुई आयोजित

फाउंडेशन की अध्यक्ष सुश्री मिठू राय ने विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के महत्व, इसकी पृष्ठभूमि तथा बाल श्रम उन्मूलन में समाज की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षा और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में संस्थान के कार्मिकों सहित लगभग एक सौ प्रशिक्षणार्थियों ने सहभागिता कर बाल श्रम मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया। 

  भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट पर बागपत पुलिस सख्त, 151 में होगी कार्रवाई ये खबर भी पढ़े :  भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट पर बागपत पुलिस सख्त, 151 में होगी कार्रवाई

इस अवसर पर संस्थान की अनुदेशिकाओं अनीता आनंद, प्रियंका त्रिपाठी एवं अंचला देवी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए बाल श्रम के दुष्प्रभावों और इसके प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी तपन साहू ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सह-कार्यक्रम अधिकारी शुभम मिश्रा ने किया।

बाबा झण्डे शाह का निकला गागर-चादर का जुलूस, अकीदतमंदों ने अर्पित की श्रद्धा ये खबर भी पढ़े : बाबा झण्डे शाह का निकला गागर-चादर का जुलूस, अकीदतमंदों ने अर्पित की श्रद्धा

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

एबीवीपी में संगठनात्मक फेरबदल, सुशील सोनकर बने जिला संयोजक

कौशाम्बी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) काशी प्रांत का प्रांत अभ्यास वर्ग मिर्जापुर में सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। तीन दिवसीय...
उत्तर प्रदेश 
एबीवीपी में संगठनात्मक फेरबदल, सुशील सोनकर बने जिला संयोजक

बाल श्रम निषेध दिवस पर स्वामी चिदानन्द का संदेश, हर बच्चे को मिले शिक्षा और अधिकार

शिक्षा, संस्कार और सम्मानजनक अवसर प्रत्येक बच्चे का जन्मसिद्ध अधिकार: स्वामी चिदानन्द
उत्तराखंड 
बाल श्रम निषेध दिवस पर स्वामी चिदानन्द का संदेश, हर बच्चे को मिले शिक्षा और अधिकार

उत्तर प्रदेश

एबीवीपी में संगठनात्मक फेरबदल, सुशील सोनकर बने जिला संयोजक

कौशाम्बी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) काशी प्रांत का प्रांत अभ्यास वर्ग मिर्जापुर में सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। तीन दिवसीय...
उत्तर प्रदेश 
एबीवीपी में संगठनात्मक फेरबदल, सुशील सोनकर बने जिला संयोजक

लविवि में निष्कासित छात्रों को परीक्षा से रोका, तीखी नोकझोंक

परीक्षा नियंत्रक ने प्रॉक्टोरियल बोर्ड का दिया हवाला
उत्तर प्रदेश 
लविवि में निष्कासित छात्रों को परीक्षा से रोका, तीखी नोकझोंक