स्वच्छता मिशन 2026 को लेकर महापौर के आदेश अधिकारियों के आगे बेअसर

विभिन्न वार्डो में महापौर के जन-चौपाल में गंदगी की ढेरों शिकायत

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पे विभिन्न वार्डो में लगाई चौपाल  

लखनऊ। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर महापौर ने नागरिकों के बीच पहुंचकर जान चौपाल लगाई। इस दौरान विभिन्न वार्डों के लोगों ने मेयर के सामने कूड़ा कलेक्शन,गंदी नालियों और साफ़-सफाई की शिकायतें रखी। 

वहीं नगर निगम स्वच्छता मिशन 2026 को लेकर  महापौर अधिकारियों को लगातार निर्देश दे रही हैं। इसके साथ ही यह भी चेतावनी दी है कि किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। बावजूद इसके महापौर के यह आदेश अधिकारियों पर बेअसर से साबित हो रहे हैं।        

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में एनसीसी कैडेट्स को कराया गया कॉमन योग प्रोटोकॉल का अभ्यास ये खबर भी पढ़े : अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में एनसीसी कैडेट्स को कराया गया कॉमन योग प्रोटोकॉल का अभ्यास

दरअसल,शुक्रवार महापौर ने जोन-5 के सरोजनीनगर प्रथम वार्ड,द्वितीय वार्ड एवं जोन 6 में जान चौपाल लगाई। इस दौरान लोगों ने साफ-सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, डोर-टू-डोर कूड़ा उठान तथा सड़क निर्माण आदि समस्याओं को महापौर के सामने रखा। महापौर ने जोन पांच सरोजनीनगर प्रथम वार्ड के हनुमानपुरी मोहल्ला स्थित सरोजनीनगर ब्लॉक कैंपस में जन चौपाल का आयोजन किया। महापौर सुषमा खर्कवाल ने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निस्तारण करने के निर्देश दिए। 

बाल निकुंज फैजुल्लागंज में निशुल्क 68 वां स्वास्थ्य शिविर  ये खबर भी पढ़े : बाल निकुंज फैजुल्लागंज में निशुल्क 68 वां स्वास्थ्य शिविर

जोन-5 के सरोजनीनगर द्वितीय वार्ड स्थित रुद्र वैष्णो देवी मंदिर पार्क में जन चौपाल का आयोजन हुआ। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने साफ-सफाई व्यवस्था, नालियों की सफाई एवं जल निकासी, पेयजल आपूर्ति, डोर-टू-डोर कूड़ा उठान तथा सड़क निर्माण से संबंधित समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।  

एबीवीपी में संगठनात्मक फेरबदल, सुशील सोनकर बने जिला संयोजक ये खबर भी पढ़े : एबीवीपी में संगठनात्मक फेरबदल, सुशील सोनकर बने जिला संयोजक

IMG-20260612-WA0109 (1)

जोन-6 के मा० कल्याण सिंह वार्ड एवं मा० लालजी टंडन वार्ड में जन चौपाल का आयोजन किया जाएगा। महापौर सुषमा खर्कवाल ने बताया कि जन चौपाल नागरिकों और प्रशासन के बीच सीधे संवाद का एक प्रभावी मंच है। चौपाल में गृहकर, सफाई व्यवस्था, पेयजल, सीवर, मार्ग प्रकाश, अतिक्रमण एवं अन्य नागरिक सुविधाओं से संबंधित शिकायतों एवं सुझावों को सुनकर उनके निस्तारण हेतु आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

महापौर से बेटी के इलाज के लिए गुहार

IMG-20260612-WA0078
जन चौपाल के दौरान एक महिला ने अपनी पुत्री के इलाज हेतु आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने की गुहार लगाई। इस पर महापौर सुषमा खर्कवाल ने संवेदनशीलता दिखाते हुए महिला से उपचार संबंधी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। महापौर ने आश्वस्त किया कि दस्तावेज प्राप्त होने के उपरांत उन्हें माननीय मुख्यमंत्री सहायता प्रकोष्ठ के माध्यम से हर संभव सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर बोले मोदी, महिला सशक्तिकरण से बदला देश का विकास परिदृश्य

नई दिल्ली। केंद्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...
राष्ट्रीय 
सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर बोले मोदी, महिला सशक्तिकरण से बदला देश का विकास परिदृश्य

एबीवीपी में संगठनात्मक फेरबदल, सुशील सोनकर बने जिला संयोजक

कौशाम्बी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) काशी प्रांत का प्रांत अभ्यास वर्ग मिर्जापुर में सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। तीन दिवसीय...
उत्तर प्रदेश 
एबीवीपी में संगठनात्मक फेरबदल, सुशील सोनकर बने जिला संयोजक

बाल श्रम निषेध दिवस पर स्वामी चिदानन्द का संदेश, हर बच्चे को मिले शिक्षा और अधिकार

शिक्षा, संस्कार और सम्मानजनक अवसर प्रत्येक बच्चे का जन्मसिद्ध अधिकार: स्वामी चिदानन्द
उत्तराखंड 
बाल श्रम निषेध दिवस पर स्वामी चिदानन्द का संदेश, हर बच्चे को मिले शिक्षा और अधिकार

उत्तर प्रदेश

एबीवीपी में संगठनात्मक फेरबदल, सुशील सोनकर बने जिला संयोजक

कौशाम्बी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) काशी प्रांत का प्रांत अभ्यास वर्ग मिर्जापुर में सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। तीन दिवसीय...
उत्तर प्रदेश 
एबीवीपी में संगठनात्मक फेरबदल, सुशील सोनकर बने जिला संयोजक

लविवि में निष्कासित छात्रों को परीक्षा से रोका, तीखी नोकझोंक

परीक्षा नियंत्रक ने प्रॉक्टोरियल बोर्ड का दिया हवाला
उत्तर प्रदेश 
लविवि में निष्कासित छात्रों को परीक्षा से रोका, तीखी नोकझोंक