राम सागर मिश्र चिकित्सालय पहुंचे नर्सेस संघ के महामंत्री

— सीएमएस से मुलाकात कर जाना नर्सिंग स्टाफ के सृजित पदों पर चर्चा

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

— पंद्राह नर्सिंग ऑफिसर एजेंसी के माध्यम से है कार्यरत

— जानकीपुरम ट्रामा सेंटर में भी पर्याप्त मैनपावर कमी:अशोक कुमार
3c09721a-41e9-408b-bb4f-aea466e9e584

लखनऊ। सीतापुर रोड स्थित साढ़ामऊ,रामसागर मिश्र चिकित्सालय में शुक्रवार को राजकीय नर्सेस संघ उत्तर प्रदेश के महामंत्री अशोक कुमार ने पहुंचकर चिकित्सालय में कार्यरत नर्सिंग संवर्ग से मुलाकात की साथ ही
उनकी समस्याओं को जाना।इस दौरान उन्होंने चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीके. शर्मा से शिष्टाचार भेंट कर अस्पताल की व्यवस्थाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। वार्ता के दौरान चिकित्सालय में नर्सिंग स्टाफ के सृजित पदों एवं वर्तमान में कार्यरत नर्सिंग कर्मियों की संख्या में भारी असमानता पर चिंता व्यक्त की गई। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक द्वारा बताया गया कि चिकित्सालय में मैट्रन के दो पद सृजित हैं,किंतु दोनों पद वर्तमान में रिक्त हैं। सीनियर नर्सिंग ऑफिसर के छ:पदों में से चार पद रिक्त हैं, जबकि नर्सिंग ऑफिसर के नियमित पद सृजित ही नहीं किए गए हैं। इसके स्थान पर पंद्राह नर्सिंग ऑफिसर एजेंसी के माध्यम से कार्यरत हैं। इसके अतिरिक्त एनएचएम के आठ स्वीकृत पदों के सापेक्ष केवल छ:नर्सों की नियुक्ति की गई है। अशोक कुमार ने चिकित्सालय में कार्यरत नर्सिंग संवर्ग द्वारा सीमित संसाधनों और कम स्टाफ के बावजूद किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की,साथ ही लगातार बढ़ते कार्यभार पर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं में नर्सिंग कर्मियों की भारी कमी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सरकार का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित किया। उन्होंने मांग की कि प्रदेश के विभिन्न चिकित्सालयों के साथ-साथ जानकीपुरम ट्रामा सेंटर में भी पर्याप्त मैनपावर उपलब्ध कराया जाए,जिससे सरकार द्वारा स्थापित आधुनिक एवं उत्कृष्ट स्वास्थ्य संस्थानों का लाभ आमजन को और अधिक प्रभावी एवं सुविधाजनक रूप से मिल सकें।

 
 
 
 

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, आज 25 जिलों में तेज बारिश की संभावना

जयपुर। बंगाल की खाड़ी में बने मजबूत मौसमी तंत्र के असर से राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने...
राजस्थान 
राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, आज 25 जिलों में तेज बारिश की संभावना

टोंक में भीषण सड़क हादसा: रोडवेज बस और टैक्सी की टक्कर में चालक की मौत, 7 घायल

टोंक। जिले के मालपुरा थाना क्षेत्र में जयपुर-भीलवाड़ा स्टेट हाईवे पर अविकानगर टोल प्लाजा के पास रोडवेज बस और टैक्सी...
राजस्थान 
टोंक में भीषण सड़क हादसा: रोडवेज बस और टैक्सी की टक्कर में चालक की मौत, 7 घायल

पश्चिम मेदिनीपुर: नशे के खिलाफ प्रदर्शन, लाठी-डंडों के साथ सड़क पर उतरीं महिलाएं

पश्चिम मेदिनीपुर। जिले के बेलदा थाना क्षेत्र के देउली अस्पताल रोड इलाके में कथित रूप से मादक पदार्थ और शराब...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम मेदिनीपुर: नशे के खिलाफ प्रदर्शन, लाठी-डंडों के साथ सड़क पर उतरीं महिलाएं

पश्चिम बंगाल में मानसून सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

कोलकाता। पूरे पश्चिम बंगाल में मंगलवार को मानसूनी गतिविधियां सक्रिय रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राज्य...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल में मानसून सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, शुभमन गिल कप्तान; सारांश जैन को पहली बार मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की...
खेल 
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, शुभमन गिल कप्तान; सारांश जैन को पहली बार मौका

उत्तर प्रदेश

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: गुजरात से लौट रहे दो चचेरे भाइयों की मौत

कानपुर। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में गुजरात से घर लौट रहे दो चचेरे भाइयों...
उत्तर प्रदेश 
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: गुजरात से लौट रहे दो चचेरे भाइयों की मौत

अगामी तीन घंटे के मध्य प्रयागराज सहित 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी....

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद सहित 11 जिलों में आगामी तीन घंटे के मध्य बारिश की संभावना है। यह...
उत्तर प्रदेश 
अगामी तीन घंटे के मध्य प्रयागराज सहित 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी....

उप्र: समय से हुईं पॉलिटेक्निक परीक्षाएं और अब परिणाम भी घोषित

लखनऊ। प्राविधिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने पॉलिटेक्निक की सेमेस्टर, वार्षिक विशेष बैक पेपर परीक्षा मई और जून-2026 का परिणाम...
शिक्षा-रोजगार  राज्य  उत्तर प्रदेश 
उप्र: समय से हुईं पॉलिटेक्निक परीक्षाएं और अब परिणाम भी घोषित

उप्र: अनुसूचित जाति जनजाति के 1.39 करोड़ से अधिक छात्र-छात्राओं मिली आर्थिक सहायता

-योगी सरकार का लगातार प्रयास, आर्थिक अभाव किसी भी मेधावी विद्यार्थी की शिक्षा में न बने बाधा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
उप्र:  अनुसूचित जाति जनजाति के 1.39 करोड़ से अधिक छात्र-छात्राओं मिली आर्थिक सहायता