उप्र: समय से हुईं पॉलिटेक्निक परीक्षाएं और अब परिणाम भी घोषित

- बेटियों ने लहराया परचम, दोनों स्ट्रीम के टॉप-10 में से 8-8 स्थान छात्राओं ने हासिल किए

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। प्राविधिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने पॉलिटेक्निक की सेमेस्टर, वार्षिक विशेष बैक पेपर परीक्षा मई और जून-2026 का परिणाम समय से घोषित कर दिया है। प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप परीक्षाएं नकलविहीन और शुचितापूर्ण तरीके से संपन्न कराकर डिजिटल मूल्यांकन से पारदर्शी परिणाम जारी किया गया है।

परिषद ने इसी साल 4 मई से 5 जून के बीच 236 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं आयोजित की थीं, जिसमें कुल 2,68,686 छात्र पंजीकृत थे। सेमेस्टर सिस्टम में 1,24,671, वार्षिक में 1,27,304 और विशेष बैक पेपर में 7,784 छात्र शामिल थे। 157 राजकीय, अनुदानित पॉलिटेक्निकों में उत्तर पुस्तिकाओं का डिजिटल मूल्यांकन कराया गया।

कछार में इंडस्ट्रियल यूनिट में एलपीजी सिलेंडर विस्फोट, चार मजदूरों की मौत, कई अन्य घायल ये खबर भी पढ़े : कछार में इंडस्ट्रियल यूनिट में एलपीजी सिलेंडर विस्फोट, चार मजदूरों की मौत, कई अन्य घायल

परिषद अध्यक्ष एवं प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा डॉ. एम.के. शन्मुगा सुंदरम ने बताया कि अंतिम सेमेस्टर डिप्लोमा इंजीनियरिंग का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.42 फीसदी और फार्मेसी का 62.69 फीसदी रहा है। परिणाम परिषद की वेबसाइट www.bteup.ac.in पर उपलब्ध है।

बेटियों का उत्कृष्ट प्रदर्शनइंजीनियरिंग स्ट्रीम में महामाया पॉलिटेक्निक ऑफ आईटी, महाराजगंज के आशुतोष प्रजापति ने 86.18 फीसद के साथ प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजकीय महिला पॉलिटेक्निक, वाराणसी की पूजा सिंह 85.62 फीसद के साथ द्वितीय और राजकीय महिला पॉलिटेक्निक, अमेठी की अनुष्का सिंह 85.38 फीसदी के साथ तृतीय स्थान पर रहीं।

फार्मेसी में रामेश्वरम फार्मेसी कॉलेज, सीतापुर की दिव्यांशी शुक्ला 84.35 फीसद के साथ प्रथम, टीआरसी महाविद्यालय बाराबंकी की जूली देवी 82.87 फीसद के साथ द्वितीय और राजकीय पॉलिटेक्निक जौनपुर के अभिषेक यादव 82.61 फीसद के साथ तृतीय स्थान पर रहे।

सशक्तीकरण की झलक परिणाम में दिखी, जहां इंजीनियरिंग स्ट्रीम और फार्मेसी स्ट्रीम दोनों के टॉप-10 में से 8-8 स्थान छात्राओं ने हासिल किए। साथ ही पहली बार दो राजकीय संस्थानों- जौनपुर और प्रयागराज महिला पॉलिटेक्निक ने फार्मेसी टॉप-10 में जगह बनाई है।नकल पर सख्ती दिखाते हुए 194 छात्रों का परिणाम रोका गया है और 896 उत्तर पुस्तिकाओं में मोबाइल नंबर लिखने पर संबंधित विषय में शून्य अंक दिया गया है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: गुजरात से लौट रहे दो चचेरे भाइयों की मौत

कानपुर। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में गुजरात से घर लौट रहे दो चचेरे भाइयों...
उत्तर प्रदेश 
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: गुजरात से लौट रहे दो चचेरे भाइयों की मौत

संसद गतिरोध खत्म होने के संकेत, छात्र आंदोलन के बीच परीक्षा सुधारों पर होगी बहस

नई दिल्ली। समूचे देश की नजरें आज संसद पर टिकी हैं। लोकसभा में कई दिनों से जारी गतिरोध के समाप्त...
राष्ट्रीय 
संसद गतिरोध खत्म होने के संकेत, छात्र आंदोलन के बीच परीक्षा सुधारों पर होगी बहस

भोपाल में आज से सेना भर्ती रैली शुरू, 15 जिलों के युवाओं को मिलेगा मौका

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के नाथू बरखेड़ा स्थित अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आज (28 जुलाई) से सेना भर्ती...
मध्य प्रदेश 
भोपाल में आज से सेना भर्ती रैली शुरू, 15 जिलों के युवाओं को मिलेगा मौका

मध्य प्रदेश में मानसून फिर हुआ सक्रिय, 8 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून ट्रफ सहित दो मौसम प्रणालियों के प्रभाव से कई जिलों में बारिश का दौर जारी...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में मानसून फिर हुआ सक्रिय, 8 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट

अगामी तीन घंटे के मध्य प्रयागराज सहित 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी....

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद सहित 11 जिलों में आगामी तीन घंटे के मध्य बारिश की संभावना है। यह...
उत्तर प्रदेश 
अगामी तीन घंटे के मध्य प्रयागराज सहित 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी....

उत्तर प्रदेश

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: गुजरात से लौट रहे दो चचेरे भाइयों की मौत

कानपुर। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में गुजरात से घर लौट रहे दो चचेरे भाइयों...
उत्तर प्रदेश 
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: गुजरात से लौट रहे दो चचेरे भाइयों की मौत

अगामी तीन घंटे के मध्य प्रयागराज सहित 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी....

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद सहित 11 जिलों में आगामी तीन घंटे के मध्य बारिश की संभावना है। यह...
उत्तर प्रदेश 
अगामी तीन घंटे के मध्य प्रयागराज सहित 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी....

उप्र: समय से हुईं पॉलिटेक्निक परीक्षाएं और अब परिणाम भी घोषित

लखनऊ। प्राविधिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने पॉलिटेक्निक की सेमेस्टर, वार्षिक विशेष बैक पेपर परीक्षा मई और जून-2026 का परिणाम...
शिक्षा-रोजगार  राज्य  उत्तर प्रदेश 
उप्र: समय से हुईं पॉलिटेक्निक परीक्षाएं और अब परिणाम भी घोषित

उप्र: अनुसूचित जाति जनजाति के 1.39 करोड़ से अधिक छात्र-छात्राओं मिली आर्थिक सहायता

-योगी सरकार का लगातार प्रयास, आर्थिक अभाव किसी भी मेधावी विद्यार्थी की शिक्षा में न बने बाधा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
उप्र:  अनुसूचित जाति जनजाति के 1.39 करोड़ से अधिक छात्र-छात्राओं मिली आर्थिक सहायता