इटौंजा में धड़ल्ले से जारी अवैध मिट्टी खनन, रक्षक बने भक्षक, ₹1400 में बिक रही ट्रॉली

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

बख्शी का तालाब। इटौंजा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिना किसी कानूनी डर के धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन का काला कारोबार फल-फूल रहा है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, क्षेत्र में दिन-रात ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के जरिए बड़े पैमाने पर मिट्टी की खुदाई की जा रही है और इसे ₹1400 प्रति ट्रॉली के हिसाब से खुलेआम बेचा जा रहा है।

इस अवैध कारोबार में सबसे चौंकाने वाली भूमिका स्थानीय पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों की सामने आई है। ग्रामीणों का आरोप है कि, हल्का दरोगा और सिपाही अपने क्षेत्र में गश्त करने के बावजूद इस ओर कोई ध्यान नहीं देते हैं। खनन माफिया बिना किसी परमिशन या रॉयल्टी के सरकारी और निजी जमीनों को खोखला कर रहे हैं, लेकिन खाकी मूकदर्शक बनी हुई है।

सुशासन व लोक-कल्याण के संकल्प को प्रबुद्ध वर्ग के सहयोग से मिलेगी और गति : डीएम ये खबर भी पढ़े : सुशासन व लोक-कल्याण के संकल्प को प्रबुद्ध वर्ग के सहयोग से मिलेगी और गति : डीएम

यही हाल तहसील प्रशासन का भी है। क्षेत्र के जिम्मेदार राजस्व कानूनगो और लेखपाल भी इस गंभीर मामले पर आंखें मूंदे बैठे हैं। जब पीड़ित ग्रामीणों ने इस संबंध में कानूनगो से शिकायत की और कार्रवाई की मांग की, तो उन्होंने गैर-जिम्मेदाराना रवैया अपनाते हुए पल्ला झाड़ लिया। कानूनगो ने शिकायतकर्ताओं से दो टूक कहा, "मेरे पास मत आओ, सीधे तहसीलदार के पास जाओ और वहीं से कार्रवाई करवाओ।

बजाज चीनी मिल रुधौली की पहल,रोग एवं कीट से फसल बचाव के लिए वितरण किया लैंप ये खबर भी पढ़े : बजाज चीनी मिल रुधौली की पहल,रोग एवं कीट से फसल बचाव के लिए वितरण किया लैंप

प्रशासनिक अधिकारियों की इस लापरवाही से साफ है कि खनन माफियाओं को स्थानीय तंत्र का पूरा संरक्षण प्राप्त है। मिट्टी लदे ओवरलोड ट्रैक्टरों के कारण ग्रामीण सड़कें टूट रही हैं और धूल के गुबार से स्थानीय लोगों का जीना दूभर हो चुका है। ग्रामीणों ने अब इस मामले की शिकायत सीधे लखनऊ के जिलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर से करने का मन बनाया है, ताकि इस सिंडिकेट पर नकेल कसी जा सके।

धूमधाम से मना हनुमान 'प्रादुर्भाव' का द्वितीय वार्षिकोत्सव, जयकारों से गूंज उठा वाटिका ये खबर भी पढ़े : धूमधाम से मना हनुमान 'प्रादुर्भाव' का द्वितीय वार्षिकोत्सव, जयकारों से गूंज उठा वाटिका

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

लविवि में निष्कासित छात्रों को परीक्षा से रोका, तीखी नोकझोंक

परीक्षा नियंत्रक ने प्रॉक्टोरियल बोर्ड का दिया हवाला
उत्तर प्रदेश 
लविवि में निष्कासित छात्रों को परीक्षा से रोका, तीखी नोकझोंक

ई-रिक्शा से टकराई बाइक, हादसे से मची अफरा-तफरी, युवक गंभीर रूप से घायल

लखनऊ। रहीमाबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो...
उत्तर प्रदेश 
ई-रिक्शा से टकराई बाइक, हादसे से मची अफरा-तफरी, युवक गंभीर रूप से घायल

स्वच्छता मिशन 2026 को लेकर महापौर के आदेश अधिकारियों के आगे बेअसर

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पे विभिन्न वार्डो में लगाई चौपाल  
उत्तर प्रदेश 
स्वच्छता मिशन 2026 को लेकर महापौर के आदेश अधिकारियों के आगे बेअसर

जनगणना के लिए गए अपर सांख्यिकी अधिकारी से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

लखनऊ। जनगणना काम के दौरान सरकारी कर्मचारी के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप...