खेत बचाओ अभियान के तहत किया गया किसानो को जागरूक

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - खेत बचाओ अभियान-2026 के अंतर्गत विकास खंड गौर की ग्राम पंचायत गौर एवं अइलाकला में किसान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में किसानों को कृषि उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और खेती की लागत कम करने के उपायों की जानकारी दी गई।कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ.. वी. बी. सिंह ने किसानों को मृदा की उर्वरा शक्ति बनाए रखने, जैविक पदार्थों के उपयोग, फसल अवशेष प्रबंधन तथा रासायनिक आदानों के विवेकपूर्ण प्रयोग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संसाधन संरक्षण आधारित खेती से भूमि की उत्पादकता लंबे समय तक बनी रहती है तथा पर्यावरणीय संतुलन को भी बढ़ावा मिलता है।
गृह वैज्ञानिक डॉ. अंजली वर्मा ने कृषि एवं पोषण के परस्पर संबंध पर चर्चा करते हुए किसानों को विविध फसलों, हरी सब्जियों तथा स्थानीय खाद्य पदार्थों को दैनिक आहार में शामिल करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि खेती केवल उत्पादन का माध्यम नहीं, बल्कि परिवार की पोषण सुरक्षा का आधार भी है। कार्यक्रम में किसानों को खेत की मेड़ों पर वृक्षारोपण, जैव विविधता संरक्षण तथा जल के समुचित उपयोग के प्रति भी जागरूक किया गया। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि, एडीओ (कृषि), एटीएम, बीटीएम सहित कृषि विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

महिंद्रा फाइनेंस ऑफिस में युवक ने खुद को लगाई आग, बचाने की कोशिश में ब्रांच मैनेजर भी झुलसा

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में मकरोनिया थाना क्षेत्र में स्थित महिंद्रा फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में शुक्रवार दोपहर...
मध्य प्रदेश 
महिंद्रा फाइनेंस ऑफिस में युवक ने खुद को लगाई आग, बचाने की कोशिश में ब्रांच मैनेजर भी झुलसा