गुमशुदा 11 वर्षीय बालक को 12 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों को किया सुपुर्द

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर, आज  पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद  प्रियम राजशेखर पाण्डेय* के निकट पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा बालक को 12 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया।
थाना कोतवाली खलीलाबाद पर  शैलेंद्र कुमार यादव पुत्र रामदुलारे निवासी हैडिल कॉलोनी, थाना कोतवाली खलीलाबाद, जनपद संतकबीरनगर द्वारा सूचना दी गई कि उनका पुत्र रघुराज यादव उम्र लगभग 11 वर्ष दिनांक 11.06.2026 को समय करीब 12:00 बजे घर से बिना बताए कहीं चला गया है।
सूचना प्राप्त होते ही थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा तत्काल खोजबीन प्रारंभ की गई। चौकी प्रभारी तितौवा  हरिकेश बहादुर सिंह मय पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया गया तथा प्राप्त मोबाइल नम्बर की लोकेशन के आधार पर लगातार प्रयास किए गए। त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम सूचनाकर्ता के साथ जनपद गोरखपुर के रामगढ़ताल क्षेत्र पहुंची, जहां से गुमशुदा बालक रघुराज यादव को घटना के लगभग 12 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया गया।
बरामदगी के उपरांत बालक को उसके पिता के सुपुर्द कर दिया गया। जांच के दौरान यह पाया गया कि उसके साथ किसी प्रकार की कोई अप्रिय अथवा आपराधिक घटना कारित नहीं हुई थी।
परिजनों द्वारा संतकबीरनगर पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता एवं प्रभावी कार्यवाही की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया।

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

बाल निकुंज फैजुल्लागंज में निशुल्क 68 वां स्वास्थ्य शिविर

— 89 लोगों के बनाएं गए निशुल्क आयुष्मान कार्ड
उत्तर प्रदेश 
बाल निकुंज फैजुल्लागंज में निशुल्क 68 वां स्वास्थ्य शिविर

नेपाल से ब्राउन शुगर लाकर सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

नेपाल से लाते थे ब्राउन शुगर मुंबई-पुणे में करते थे सप्लाई
उत्तर प्रदेश 
नेपाल से ब्राउन शुगर लाकर सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

कला के जरिए विश्व शांति और सतत विकास का संदेश

लखनऊ। मेट्रो एवं व्हाइटस्वान आर्ट फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में ट्रांसपोर्ट नगर स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस एंड ट्रेनिंग  के ऑडिटोरियम...
उत्तर प्रदेश 
कला के जरिए विश्व शांति और सतत विकास का संदेश

शिकायत के बाद सीएम के अपर मुख्य सचिव ने लिया संज्ञान 

— निजी अस्पताल की होगी जांच,डीएम को दिए आदेश 