इंजीनियरिंग कॉलेज लेबर अड्डे पर लगा पंजीकरण एवं जागरूकता शिविर

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। गुरुवार विज्ञान फाउंडेशन एवं श्रम विभाग के संयुक्त तत्वावधान में इंजीनियरिंग कॉलेज लेबर अड्डे पर एक दिवसीय पंजीकरण एवं जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना तथा पंजीकरण एवं नवीनीकरण की प्रक्रिया को सरल बनाना था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित श्रम प्रवर्तन अधिकारी शरद यादव ने श्रमिकों को संबोधित करते हुए कहा कि अधिक से अधिक श्रमिक श्रम विभाग में अपना पंजीकरण कराकर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ प्राप्त करें। उन्होंने बताया कि पंजीकृत श्रमिकों को शिक्षा सहायता, स्वास्थ्य सुविधाएं, पुत्री  विवाह अनुदान, मातृत्व हित लाभ तथा अटल आवासीय  सहित अनेक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलता है।

मेजर जनरल ने प्रशिक्षण शिविर का किया निरीक्षण, कैडेट्स के प्रदर्शन की सराहना ये खबर भी पढ़े : मेजर जनरल ने प्रशिक्षण शिविर का किया निरीक्षण, कैडेट्स के प्रदर्शन की सराहना

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि जिन श्रमिकों का पंजीकरण या नवीनीकरण शिविर में नहीं हो पाया है, वे विज्ञान फाउंडेशन द्वारा संचालित शेल्टर होम पर जाकर अपना पंजीकरण एवं नवीनीकरण करा सकते हैं। शिविर में बड़ी संख्या में श्रमिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान 18 नए श्रमिकों का पंजीकरण किया गया, जबकि 10 श्रमिकों के श्रम कार्डों का नवीनीकरण किया गया।

महिला थाना प्रभारी की सूझबूझ से दूर हुआ मनमुटाव, थाने में ही रची अमित-मिथिलेश की शादी ये खबर भी पढ़े : महिला थाना प्रभारी की सूझबूझ से दूर हुआ मनमुटाव, थाने में ही रची अमित-मिथिलेश की शादी

इस अवसर पर श्रमिकों को पंजीकरण हेतु आवश्यक दस्तावेजों एवं प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की गई। शिविर के माध्यम से 300 से अधिक श्रमिकों को श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, पंजीकरण प्रक्रिया तथा नवीनीकरण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया गया। श्रमिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने अधिकारों एवं उपलब्ध सरकारी सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम को सफल बनाने में विज्ञान फाउंडेशन की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

रोजगार मेले 275 युवाओं को मिली नौकरी, 454 अभ्यर्थियों ने लिया था हिस्सा ये खबर भी पढ़े : रोजगार मेले 275 युवाओं को मिली नौकरी, 454 अभ्यर्थियों ने लिया था हिस्सा

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

रामनामी समाज का परमार्थ निकेतन आगमन, गंगा आरती में दिया आध्यात्मिक संदेश

राष्ट्र प्रथम एवं जनविश्वास की साधना के 4400 दिन पर परमार्थ गंगा आरती राष्ट्रकल्याण हेतु समर्पित
उत्तराखंड 
रामनामी समाज का परमार्थ निकेतन आगमन, गंगा आरती में दिया आध्यात्मिक संदेश

समिति ने पावर कॉरपोरेशन को सौंपा ज्ञापन, ऊर्जा मंत्री के निर्देशों का पालन न होने से आक्रोश

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के केंद्रीय पदाधिकारियों ने आज पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल...
उत्तर प्रदेश 
समिति ने पावर कॉरपोरेशन को सौंपा ज्ञापन, ऊर्जा मंत्री के निर्देशों का पालन न होने से आक्रोश

खरीफ की बुआई नही हुई शुरू, लक्ष्य से अधिक खाद उपलब्ध होने का दावा, फिर भी कोटा तय

लखनऊ। खरीफ की बुआई अभी आरंभ नहीं हुई लेकिन यूरिया , डीएपी सहित अन्य खादों को लेकर हलचल तेज...
उत्तर प्रदेश 
खरीफ की बुआई नही हुई शुरू, लक्ष्य से अधिक खाद उपलब्ध होने का दावा, फिर भी कोटा तय

मोदी और बिरला ने तमिल अभिनेता भारतीराजा के निधन पर जताया शोक

नई दिल्ली। तमिल सिनेमा के दिग्गज फिल्म निर्देशक और अभिनेता भारतीराजा का बुधवार को 84 वर्ष की आयु में चेन्नई...
राष्ट्रीय 