पति दारोगा पर पत्नी को जहर देकर मारने का आरोप, मायके पक्ष की शिकायत पर जांच शुरू

भाई ने लगाया प्रताड़ना और हत्या का आरोप, पोस्टमार्टम के बाद पुलिस जुटी साक्ष्य जुटाने में

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। राजधानी के पारा थाना क्षेत्र की रहने वाली 35 वर्षीय विनीता सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतका के भाई ने उसके पति, जो लखनऊ के कैंट थाने में तैनात उपनिरीक्षक हैं, सहित अन्य ससुरालीजनों पर प्रताड़ित करने और जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, मृतका के भाई विनय कुमार सिंह, निवासी गाजियाबाद, ने पारा थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उसकी बहन विनीता सिंह की मौत स्वाभाविक नहीं है, बल्कि उसके पति अवनीश कुमार, जो कैंट थाने में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात हैं, और अन्य ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे प्रताड़ित किया तथा जहर देकर उसकी हत्या कर दी।

जयन्ती पर याद किये गये मुंशी प्रेमचन्द्रः उपन्यासों, कहानियों पर चर्चा ये खबर भी पढ़े : जयन्ती पर याद किये गये मुंशी प्रेमचन्द्रः उपन्यासों, कहानियों पर चर्चा

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि 30 जुलाई 2026 को विनीता सिंह की तबीयत बिगड़ने पर ससुराल पक्ष ने उन्हें उपचार के लिए एरा हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। इस संबंध में मायके पक्ष को भी सूचना दी गई थी।अगले दिन 31 जुलाई को जब मायके पक्ष के लोग अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सकों ने विनीता सिंह को मृत घोषित कर दिया।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मामले से जुड़े तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों का संकलन शुरू कर दिया। पंचायतनामा की कार्रवाई थाना ठाकुरगंज पुलिस ने पूरी की, जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस का कहना है कि मृतका के भाई द्वारा लगाए गए सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच की जा रही है। संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों का परीक्षण किया जा रहा है।पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के दौरान सामने आने वाले अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल यह मामला जांच के अधीन है। मृतका के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं, लेकिन पुलिस ने अभी किसी भी आरोप की पुष्टि नहीं की है। इसलिए जांच पूरी होने तक आरोपों को अंतिम तथ्य नहीं माना जा सकता है। 

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

बलरामपुर में चार मौतों से फैली सनसनी, मोबाइल वीडियो और हथियार मिलने से बढ़ी गुत्थी

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर के कोतवाली देहात क्षेत्र के झौहना गांव के मजरा गोसाईंपुरवा में शुक्रवार की शाम...
उत्तर प्रदेश 
बलरामपुर में चार मौतों से फैली सनसनी, मोबाइल वीडियो और हथियार मिलने से बढ़ी गुत्थी

लखनऊ में युवक के साथ मारपीट और निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमाने का आरोप, वीडियो वायरल होने पर मुकदमा दर्ज

लखनऊ। राजधानी के चौक थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट कर उसे निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमाने और...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में युवक के साथ मारपीट और निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमाने का आरोप, वीडियो वायरल होने पर मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा परिणाम कैसे डाउनलोड करें?

लखनऊः उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने 32,679 कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा...
शिक्षा-रोजगार 
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा परिणाम कैसे डाउनलोड करें?

नाले की सफाई पर खूनी बवाल, दो पक्षों में जमकर मारपीट, एक की मौत, कई घायल

लखनऊ। राजधानी के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के टिकनियामऊ गांव में नाले की सफाई को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नाले की सफाई पर खूनी बवाल, दो पक्षों में जमकर मारपीट, एक की मौत, कई घायल

ऐसा लग रहा है जैसे अपने ही देश वापस आई हूं'

कोलकाता: बांग्लादेश की निर्वासित लेखिका तसलीमा नसरीन करीब 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। उन्होंने इस वापसी को भावुक पल बताते...
नारी व बाल जगत 
ऐसा लग रहा है जैसे अपने ही देश वापस आई हूं'

उत्तर प्रदेश

बलरामपुर में चार मौतों से फैली सनसनी, मोबाइल वीडियो और हथियार मिलने से बढ़ी गुत्थी

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर के कोतवाली देहात क्षेत्र के झौहना गांव के मजरा गोसाईंपुरवा में शुक्रवार की शाम...
उत्तर प्रदेश 
बलरामपुर में चार मौतों से फैली सनसनी, मोबाइल वीडियो और हथियार मिलने से बढ़ी गुत्थी

लखनऊ में युवक के साथ मारपीट और निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमाने का आरोप, वीडियो वायरल होने पर मुकदमा दर्ज

लखनऊ। राजधानी के चौक थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट कर उसे निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमाने और...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में युवक के साथ मारपीट और निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमाने का आरोप, वीडियो वायरल होने पर मुकदमा दर्ज

नाले की सफाई पर खूनी बवाल, दो पक्षों में जमकर मारपीट, एक की मौत, कई घायल

लखनऊ। राजधानी के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के टिकनियामऊ गांव में नाले की सफाई को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नाले की सफाई पर खूनी बवाल, दो पक्षों में जमकर मारपीट, एक की मौत, कई घायल

पति दारोगा पर पत्नी को जहर देकर मारने का आरोप, मायके पक्ष की शिकायत पर जांच शुरू

लखनऊ। राजधानी के पारा थाना क्षेत्र की रहने वाली 35 वर्षीय विनीता सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पति दारोगा पर पत्नी को जहर देकर मारने का आरोप, मायके पक्ष की शिकायत पर जांच शुरू