नाले की सफाई पर खूनी बवाल, दो पक्षों में जमकर मारपीट, एक की मौत, कई घायल

गोसाईगंज के टिकनियामऊ गांव में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चार आरोपी हिरासत में, बाकी की तलाश जारी

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। राजधानी के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के टिकनियामऊ गांव में नाले की सफाई को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में 40 वर्षीय आजाद की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया, जिसे देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, 31 जुलाई की शाम करीब 7:30 बजे टिकनियामऊ गांव में नाले की सफाई को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडों से मारपीट शुरू हो गई।घटना में अंजू, पत्नी आजाद, निवासी टिकनियामऊ के परिजनों के साथ कथित रूप से मारपीट की गई, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

लखनऊ में दरोगा के पैरों पर गिरकर न्याय की भीख मांगता रहा बेबस पिता ये खबर भी पढ़े : लखनऊ में दरोगा के पैरों पर गिरकर न्याय की भीख मांगता रहा बेबस पिता

1aug1234

इलाज के दौरान तोड़ा दम

मारपीट में गंभीर रूप से घायल आजाद (40) पुत्र तुलसी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। अन्य घायलों का इलाज सीएचसी गोसाईगंज और लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है।

चार आरोपी पुलिस हिरासत में

घटना की सूचना मिलते ही गोसाईगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए चार नामजद आरोपियों को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार है—सुमित (20) पुत्र राम सुचित, अभिषेक (21) पुत्र चंद्रिका प्रसाद, राम सुचित (45) पुत्र रामलाल, अमित (22) पुत्र राम सुचित। 

1aug12345

बाकी आरोपियों की तलाश में दबिश

पुलिस का कहना है कि मामले में नामजद और अन्य प्रकाश में आए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया है। संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

गांव में पुलिस बल तैनात, स्थिति नियंत्रण में

घटना के बाद किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए गांव और आसपास के इलाके में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस के अनुसार, फिलहाल कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य और नियंत्रण में है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विवेचना के दौरान मिलने वाले अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जांच जारी है और सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल की जा रही है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

एक साल से फरार गैर इरादतन हत्या का आरोपी गिरफ्तार, महिगवां पुलिस को मिली सफलता

लखनऊ। महिगवां थाना पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के एक मामले में पिछले लगभग एक वर्ष से फरार चल रहे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
एक साल से फरार गैर इरादतन हत्या का आरोपी गिरफ्तार, महिगवां पुलिस को मिली सफलता

4 साल पुरानी फोटो बनी गिरफ्तारी की वजह, अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार

लखनऊ। कोतवाली दुबग्गा पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
4 साल पुरानी फोटो बनी गिरफ्तारी की वजह, अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार

फर्जी एनजीओ के जरिए सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देने वाला आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। विकासनगर थाना पुलिस ने सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवाओं से धोखाधड़ी करने के मामले में एक वांछित...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
फर्जी एनजीओ के जरिए सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देने वाला आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर में चार मौतों से फैली सनसनी, मोबाइल वीडियो और हथियार मिलने से बढ़ी गुत्थी

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर के कोतवाली देहात क्षेत्र के झौहना गांव के मजरा गोसाईंपुरवा में शुक्रवार की शाम...
उत्तर प्रदेश 
बलरामपुर में चार मौतों से फैली सनसनी, मोबाइल वीडियो और हथियार मिलने से बढ़ी गुत्थी

लखनऊ में युवक के साथ मारपीट और निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमाने का आरोप, वीडियो वायरल होने पर मुकदमा दर्ज

लखनऊ। राजधानी के चौक थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट कर उसे निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमाने और...