बलरामपुर में चार मौतों से फैली सनसनी, मोबाइल वीडियो और हथियार मिलने से बढ़ी गुत्थी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर के कोतवाली देहात क्षेत्र के झौहना गांव के मजरा गोसाईंपुरवा में शुक्रवार की शाम करीब 6:30 बजे गांव के बाहर बने एक मकान से गोलियों की आवाज सुनाई देने के बाद आसपास हड़कंप मच गया.

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो घर के अंदर 28 साल के बजरंगी गिरि, उसकी 25 वर्षीय पत्नी कोमल, तीन साल की बेटी और 10 महीने के बेटे के शव पड़े मिले.

डीएम-एसएसपी ने कछला घाट पर परखी व्यवस्थाएं  ये खबर भी पढ़े : डीएम-एसएसपी ने कछला घाट पर परखी व्यवस्थाएं

मौके से पुलिस ने दो तमंचे, कई खोखे और अन्य चीजें बरामद की हैं. मृतक के भाई रामकुमार ने पुलिस को एक और तमंचा सौंपा. इसके अलावा घर से खून लगी कैंची, खून के छींटों वाला एक बक्सा और दो मोबाइल भी मिले हैं.

पुलिस के अनुसार, बरामद मोबाइल में एक वीडियो मिला है, जिसमें बजरंगी गिरि कथित तौर पर लेन-देन के विवाद का जिक्र करते हुए पूरे परिवार के साथ आत्महत्या करने की बात कह रहा है. पुलिस इस वीडियो की भी जांच कर रही है.

शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला कि बजरंगी, उसकी पत्नी कोमल और बेटी के शरीर पर गोली लगने के निशान हैं. वहीं 10 महीने के बेटे के शरीर पर चोट के निशान हैं, गोली लगने का निशान नहीं है. पुलिस का कहना है कि उसकी मौत किस वजह से हुई, इसका पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है.

घटना की सूचना मिलते ही एसपी विकास कुमार, एएसपी विशाल पांडेय और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. अधिकारियों ने करीब तीन घंटे तक घटनास्थल का जायजा किया और सबूत जुटाए. इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

बलरामपुर के एसपी विकास कुमार ने बताया कि फिलहाल सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है. घटनास्थल से मिले साक्ष्य, वीडियो और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस का कहना है कि अभी किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी. एक ही परिवार के चार लोगों की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है.

अब पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर इस घर के अंदर ऐसा क्या हुआ, जिसने पूरे परिवार की जिंदगी खत्म कर दी.

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

महराजगंज में संपत्ति विवाद बना हत्या की वजह, बहू पर ससुर की हत्या का आरोप

उत्तर प्रदेश: मामला उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के फरेंदा थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव का है. मृतक की पहचान...
उत्तर प्रदेश 
महराजगंज में संपत्ति विवाद बना हत्या की वजह, बहू पर ससुर की हत्या का आरोप

कमर्शियल LPG सिलेंडर हुआ ₹200 से ज्यादा सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट कारोबारियों को बड़ी राहत

नई दिल्ली। नए महीने के पहले दिन आम लोगों के बजाय होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों के लिए बड़ी राहत...
राष्ट्रीय  कारोबार  राज्य 
कमर्शियल LPG सिलेंडर हुआ ₹200 से ज्यादा सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट कारोबारियों को बड़ी राहत

पॉक्सो मामले का वारंटी आरोपी गिरफ्तार, अलीगंज पुलिस ने घर से दबोचा

लखनऊ। अलीगंज थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म के मामले में वांछित एक वारंटी आरोपी को गिरफ्तार किया है।...
उत्तर प्रदेश 
पॉक्सो मामले का वारंटी आरोपी गिरफ्तार, अलीगंज पुलिस ने घर से दबोचा

स्पेन-मोरक्को सीमा पर बड़ा प्रवासी संकट: सियुटा में घुसने की कोशिश में 57 की मौत

मोरक्को से स्पेन में घुसने की कोशिश करने वाले प्रवासियों का संकट अब और भयावह हो गया है. स्पेन के...
अंतर्राष्ट्रीय 
स्पेन-मोरक्को सीमा पर बड़ा प्रवासी संकट: सियुटा में घुसने की कोशिश में 57 की मौत

एक साल से फरार गैर इरादतन हत्या का आरोपी गिरफ्तार, महिगवां पुलिस को मिली सफलता

लखनऊ। महिगवां थाना पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के एक मामले में पिछले लगभग एक वर्ष से फरार चल रहे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
एक साल से फरार गैर इरादतन हत्या का आरोपी गिरफ्तार, महिगवां पुलिस को मिली सफलता

उत्तर प्रदेश

महराजगंज में संपत्ति विवाद बना हत्या की वजह, बहू पर ससुर की हत्या का आरोप

उत्तर प्रदेश: मामला उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के फरेंदा थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव का है. मृतक की पहचान...
उत्तर प्रदेश 
महराजगंज में संपत्ति विवाद बना हत्या की वजह, बहू पर ससुर की हत्या का आरोप

पॉक्सो मामले का वारंटी आरोपी गिरफ्तार, अलीगंज पुलिस ने घर से दबोचा

लखनऊ। अलीगंज थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म के मामले में वांछित एक वारंटी आरोपी को गिरफ्तार किया है।...
उत्तर प्रदेश 
पॉक्सो मामले का वारंटी आरोपी गिरफ्तार, अलीगंज पुलिस ने घर से दबोचा

एक साल से फरार गैर इरादतन हत्या का आरोपी गिरफ्तार, महिगवां पुलिस को मिली सफलता

लखनऊ। महिगवां थाना पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के एक मामले में पिछले लगभग एक वर्ष से फरार चल रहे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
एक साल से फरार गैर इरादतन हत्या का आरोपी गिरफ्तार, महिगवां पुलिस को मिली सफलता

4 साल पुरानी फोटो बनी गिरफ्तारी की वजह, अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार

लखनऊ। कोतवाली दुबग्गा पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
4 साल पुरानी फोटो बनी गिरफ्तारी की वजह, अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार