पॉक्सो मामले का वारंटी आरोपी गिरफ्तार, अलीगंज पुलिस ने घर से दबोचा
नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में गैर-जमानती वारंट जारी था
लखनऊ। अलीगंज थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म के मामले में वांछित एक वारंटी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ न्यायालय से गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी था।पुलिस के अनुसार, स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट, लखनऊ की अदालत द्वारा वाद संख्या 166/2019 और मुकदमा संख्या 313/2017 में जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान राम नरेश पुत्र नन्हा के रूप में हुई है। वह अलीगंज थाना क्षेत्र स्थित एलडीए अपार्टमेंट के पीछे झोपड़पट्टी का रहने वाला है। पुलिस ने उसे 31 जुलाई की सुबह करीब 5:30 बजे उसके घर से गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अपहरण करने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में भारतीय दंड संहिता की धारा 363, 366, 376 तथा पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक धीरेन्द्र कुमार मिश्रा, आरक्षी विपिन कुमार वर्मा और आरक्षी दीपेश कुमार की टीम ने अंजाम दिया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
