हरियाली तीज पर मायके से क्यों आता है 'सिंधारा'? 

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

हरियाली तीज : हरियाली तीज सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास पर्व है। हरियाली तीज का नाम आते ही झूले, मेहंदी और पूजा-पाठ की तस्वीर सामने आती है, लेकिन इस पर्व की एक और खास परंपरा है मायके से आने वाले 'सिंधारा' की। जिसका इंतजार खासकर नवविवाहित बेटियों को रहता है। यह सिर्फ एक रस्म नहीं, बल्कि बेटी के प्रति प्रेम, आशीर्वाद और परिवार से उसके अटूट रिश्ते का प्रतीक माना जाता है। तो चलिए जानते हैं हरियाली तीज पर 'सिंधारा' की परंपरा क्यों निभाई जाती है और क्या है इसका महत्व।  

इस साल कब मनाई जाएगी हरियाली तीज?

एक देह का विदा होना, कई घरों में सूर्योदय बन सकता है: प्रो. आरके जैन  ये खबर भी पढ़े : एक देह का विदा होना, कई घरों में सूर्योदय बन सकता है: प्रो. आरके जैन 

वैदिक पंचांग के अनुसार, साल 2026 में श्रावण शुक्ल तृतीया तिथि 14 अगस्त की शाम 6 बजकर 46 मिनट पर शुरू होगी और 15 अगस्त की शाम 5 बजकर 28 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि के आधार पर हरियाली तीज का व्रत 15 अगस्त 2026 को रखा जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं महादेव और मां पार्वती की पूजा कर पति की लंबी आयु, सुखी वैवाहिक जीवन और अखंड सौभाग्य की कामना करती हैं।

क्या होता है 'सिंधारा'?

हरियाली तीज पर मायके की ओर से नवविवाहित बेटी को नए कपड़े, शगुन का लिफाफा, शृंगार का सामान, चूड़ियां, मेहंदी, घेवर और अन्य मिठाइयां दी जाती है। कई जगहों पर आभूषण भी भेंट किए जाते हैं। यह मायके वाले अपनी सामर्थ्य के अनुसार उपहार देते हैं। इसी परंपरा को 'सिंधारा' या 'सिंजारा' कहा जाता है। यह उपहार देने की केवल एक रस्म नहीं, बल्कि बेटी के सुखी दांपत्य जीवन के लिए पीहर के आशीर्वाद और शुभकामनाओं का प्रतीक होती है।

मायके में ही क्यों होती है बेटी की पहली तीज?

भारतीय संस्कृति में मायका बेटी के जीवन का सबसे भावनात्मक पड़ाव माना जाता है। यहीं उसका बचपन बीतता है और यहीं से वह विवाह के बाद नई जिम्मेदारियों की ओर बढ़ती है। इसलिए शादी के बाद पहली हरियाली तीज पर बेटी को मायके बुलाने की परंपरा है। मान्यता है कि नई-नई सुसराल से आकर जब बेटी अपने परिवार के बीच त्योहार की खुशियां मनाती है, तो उसे अपनेपन का एहसास कराया जाता है कि मायके से उसकी डोर हमेशा बंधी है। इसी अवसर पर उसे सिंधारा भी दिया जाता है।

शिव-पार्वती का दिव्य मिलन 

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, हरियाली तीज का संबंध शिव जी और मां पार्वती से है। देवी पार्वती ने शिव जी को पति के रूप में पाने के लिए वर्षों तक कठोर तपस्या की थी। उनकी अटूट भक्ति से प्रसन्न होकर भोलेनाथ ने श्रावण शुक्ल तृतीया तिथि पर ही देवी पार्वती को अपनी अर्धांगिनी के रूप में स्वीकार किया। इसी दिव्य मिलन की स्मृति में हर साल हरियाली तीज का पर्व मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धापूर्वक व्रत और पूजा करने से दांपत्य जीवन में प्रेम और विश्वास बना रहता है। वहीं, अविवाहित कन्याएं भी योग्य वर की कामना से यह व्रत रखती हैं।

यह परंपरा है रिश्तों का उत्सव

पहली हरियाली तीज पर सिंधारा की रस्म और बेटी का मायके आना केवल परंपरा नहीं, बल्कि रिश्तों का उत्सव माना जाता है। जो इस बात का प्रतीक है कि शादीशुदा बेटी का अपने मायके पर पूरा अधिकार और अपनापन बना रहता है। यह परंपरा आज भी कई परिवारों में पूरे उत्साह के साथ निभाई जाती है। 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

बलरामपुर में चार मौतों से फैली सनसनी, मोबाइल वीडियो और हथियार मिलने से बढ़ी गुत्थी

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर के कोतवाली देहात क्षेत्र के झौहना गांव के मजरा गोसाईंपुरवा में शुक्रवार की शाम...
उत्तर प्रदेश 
बलरामपुर में चार मौतों से फैली सनसनी, मोबाइल वीडियो और हथियार मिलने से बढ़ी गुत्थी

लखनऊ में युवक के साथ मारपीट और निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमाने का आरोप, वीडियो वायरल होने पर मुकदमा दर्ज

लखनऊ। राजधानी के चौक थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट कर उसे निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमाने और...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में युवक के साथ मारपीट और निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमाने का आरोप, वीडियो वायरल होने पर मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा परिणाम कैसे डाउनलोड करें?

लखनऊः उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने 32,679 कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा...
शिक्षा-रोजगार 
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा परिणाम कैसे डाउनलोड करें?

नाले की सफाई पर खूनी बवाल, दो पक्षों में जमकर मारपीट, एक की मौत, कई घायल

लखनऊ। राजधानी के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के टिकनियामऊ गांव में नाले की सफाई को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नाले की सफाई पर खूनी बवाल, दो पक्षों में जमकर मारपीट, एक की मौत, कई घायल

ऐसा लग रहा है जैसे अपने ही देश वापस आई हूं'

कोलकाता: बांग्लादेश की निर्वासित लेखिका तसलीमा नसरीन करीब 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। उन्होंने इस वापसी को भावुक पल बताते...
नारी व बाल जगत 
ऐसा लग रहा है जैसे अपने ही देश वापस आई हूं'

उत्तर प्रदेश

बलरामपुर में चार मौतों से फैली सनसनी, मोबाइल वीडियो और हथियार मिलने से बढ़ी गुत्थी

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर के कोतवाली देहात क्षेत्र के झौहना गांव के मजरा गोसाईंपुरवा में शुक्रवार की शाम...
उत्तर प्रदेश 
बलरामपुर में चार मौतों से फैली सनसनी, मोबाइल वीडियो और हथियार मिलने से बढ़ी गुत्थी

लखनऊ में युवक के साथ मारपीट और निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमाने का आरोप, वीडियो वायरल होने पर मुकदमा दर्ज

लखनऊ। राजधानी के चौक थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट कर उसे निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमाने और...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में युवक के साथ मारपीट और निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमाने का आरोप, वीडियो वायरल होने पर मुकदमा दर्ज

नाले की सफाई पर खूनी बवाल, दो पक्षों में जमकर मारपीट, एक की मौत, कई घायल

लखनऊ। राजधानी के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के टिकनियामऊ गांव में नाले की सफाई को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नाले की सफाई पर खूनी बवाल, दो पक्षों में जमकर मारपीट, एक की मौत, कई घायल

पति दारोगा पर पत्नी को जहर देकर मारने का आरोप, मायके पक्ष की शिकायत पर जांच शुरू

लखनऊ। राजधानी के पारा थाना क्षेत्र की रहने वाली 35 वर्षीय विनीता सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पति दारोगा पर पत्नी को जहर देकर मारने का आरोप, मायके पक्ष की शिकायत पर जांच शुरू