औरैया में प्रवक्ता परीक्षा केंद्रों के आसपास नहीं खुलेंगी फोटोकॉपी की दुकानें, जिलाधिकारी ने बैठक कर दिए कई निर्देश

प्रवक्ता परीक्षा को नकलविहीन व पारदर्शी ढंग से कराएं संपन्न : जिलाधिकारी

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture


औरैया। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा 14 जून 2026 को आयोजित होने वाली प्रवक्ता (पुरुष/महिला) राजकीय इंटर कॉलेज (प्रवर) परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेटों, केंद्र व्यवस्थापकों तथा संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का पूरी ईमानदारी, सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए। सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया कि वे परीक्षा केंद्रों पर समय से पहुंचें और यदि किसी प्रकार की समस्या हो तो उसकी जानकारी एक दिन पूर्व ही उपलब्ध कराएं। उन्होंने परीक्षा अवधि के दौरान मुख्यालय पर ही बने रहने के निर्देश देते हुए कहा कि हर हाल में जनपद में परीक्षा नकलविहीन और शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराई जानी चाहिए।

24 घंटे बाद नदी से बरामद हुआ लापता बुजुर्ग का शव, गांव में शोक की लहर ये खबर भी पढ़े : 24 घंटे बाद नदी से बरामद हुआ लापता बुजुर्ग का शव, गांव में शोक की लहर

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि परीक्षा केंद्रों के आसपास फोटोकॉपी मशीनों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा। वहीं परीक्षा केंद्र के भीतर मोबाइल फोन, कैलकुलेटर सहित किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी। बैठक में नोडल अधिकारी ने बताया कि लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रवक्ता (पुरुष/महिला) राजकीय इंटर कॉलेज (प्रवर) परीक्षा 14 जून 2026 को जनपद के नौ परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक संपन्न होगी। परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रत्येक केंद्र पर सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र प्रतिनिधि तथा पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पर्याप्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

राजस्व वसूली में ढिलाई पर डीएम सख्त, वाणिज्यकर उपायुक्त का वेतन रोकने के निर्देश ये खबर भी पढ़े : राजस्व वसूली में ढिलाई पर डीएम सख्त, वाणिज्यकर उपायुक्त का वेतन रोकने के निर्देश

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) अविनाश चंद्र मौर्य, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार, उप जिलाधिकारी गरिमा सोनकिया, अजय आनंद वर्मा, निखिल राजपूत, परियोजना निदेशक मनीष कुमार मौर्य, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार मौर्य, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, पर्यवेक्षक एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

महिलाओं की सुरक्षा के लिए हजरतगंज में चला विशेष अभियान, 3,611 वाहनों के चालान, 80 वाहन सीज ये खबर भी पढ़े : महिलाओं की सुरक्षा के लिए हजरतगंज में चला विशेष अभियान, 3,611 वाहनों के चालान, 80 वाहन सीज

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

सलमान खान ने फिल्म ‘काला हिरण’ के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट का किया रुख

नई दिल्ली। फिल्म अभिनेता सलमान खान ने 'काला हिरणः द बैटल फॉर लीगेसी' फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की...
राष्ट्रीय  राज्य 
सलमान खान ने फिल्म ‘काला हिरण’ के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट का किया रुख

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यसभा नामांकन रद्द होने के खिलाफ मीनाक्षी नटराजन की याचिका खारिज की

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन की मध्यप्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए दाखिल नामांकन पत्र खारिज...
राष्ट्रीय  राज्य  मध्य प्रदेश 
सुप्रीम कोर्ट ने राज्यसभा नामांकन रद्द होने के खिलाफ मीनाक्षी नटराजन की याचिका खारिज की

दुर्भावनावश लगाई गई आग से वाहन को नुकसान होने पर भी बीमा कंपनी जिम्मेदार: उपभोक्ता आयोग

जोधपुर। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने परिवाद मंजूर करते हुए महत्वपूर्ण व्यवस्था दी है कि बीमित वाहन में किसी...
राष्ट्रीय  राज्य  राजस्थान 
दुर्भावनावश लगाई गई आग से वाहन को नुकसान होने पर भी बीमा कंपनी जिम्मेदार: उपभोक्ता आयोग

बेलडांगा हिंसा मामले में एनआईए जांच का रास्ता साफ, राज्य सरकार ने हाईकोर्ट से वापस ली याचिका

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बेलडांगा हिंसा मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की जांच का रास्ता पूरी तरह साफ हो...
राष्ट्रीय  राज्य  पश्चिम बंगाल 
बेलडांगा हिंसा मामले में एनआईए जांच का रास्ता साफ, राज्य सरकार ने हाईकोर्ट से वापस ली याचिका

जयपुर: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत की मुलाकात

जयपुर । राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से शुक्रवार को लोकभवन में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने मुलाकात की। राज्यपाल बागडे...
गुजरात 
जयपुर:  राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत की मुलाकात

उत्तर प्रदेश

रात में छत से गिरकर मजदूर की मौत

उरई। उत्तर प्रदेश के जनपद जालाैन में उरई कोतवाली क्षेत्र के कैथेरी गांव में 40 वर्षीय मजदूर की रात में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रात में छत से गिरकर मजदूर की मौत

खागा ओवरब्रिज के पास अज्ञात महिला का शव बरामद, हत्या की आशंका

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले की काेतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस ने एक अज्ञात महिला का शव बरामद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 खागा ओवरब्रिज के पास अज्ञात महिला का शव बरामद, हत्या की आशंका

टीजीटी परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थी बैठाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 25 हजार के इनामी अपराधी समेत दो गिरफ्तार

वाराणसी। वाराणसी पुलिस ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थी बैठाकर अभ्यर्थियों को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
टीजीटी परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थी बैठाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 25 हजार के इनामी अपराधी समेत दो गिरफ्तार

ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के सेवानिवृत्त कर्मचारी का शव बंद कमरे में मिला

कानपुर,। रावतपुर थाना क्षेत्र के आनंद नगर में शुक्रवार को एक 92 वर्षीय बुजुर्ग का कई दिन पुराना शव उनके...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के सेवानिवृत्त कर्मचारी का शव बंद कमरे में मिला