दुर्भावनावश लगाई गई आग से वाहन को नुकसान होने पर भी बीमा कंपनी जिम्मेदार: उपभोक्ता आयोग

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

जोधपुर। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने परिवाद मंजूर करते हुए महत्वपूर्ण व्यवस्था दी है कि बीमित वाहन में किसी व्यक्ति द्वारा दुर्भावनापूर्ण रवैये से आग लगाए जाने पर बीमा कम्पनी नुकसान के लिए उत्तरदायी है। आयोग अध्यक्ष डा. यतीश कुमार शर्मा और सदस्य अनुराधा व्यास ने यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी पर 10 हजार रुपए हर्जाना लगाते हुए बीमा राशि दस लाख रुपए मय ब्याज तथा परिवाद व्यय पांच हजार रुपए 45 दिन में अदा करने का आदेश दिया।

बाबूराम चौधरी ने अधिवक्ता अनिल भंडारी के माध्यम से परिवाद पेश कर कहा कि 19 अगस्त 2020 को बीमित बस में आग लग जाने का दावा बीमा कंपनी ने यह कहकर खारिज कर दिया कि मार्च 2021 में कराई गई फॉरेंसिक रपट से यह साबित हुआ कि बीमित बस का दावा हड़पने की नीयत से जानबूझ कर आग लगाई गई है क्योंकि बस चलने योग्य नहीं थी। अधिवक्ता भंडारी ने कहा कि दुर्घटनाग्रस्त बस का स्पॉट सर्वे दुर्घटना के दिन ही बीमा कम्पनी द्वारा करवाया गया और उसके बाद हुए अंतिम सर्वे में भी नुकसान को वाजिब बताया गया है सो दुर्घटना के सात माह बाद की फारेंसिक रपट परिवादी को दावे से महरूम करने के उद्देश्य से बनाई गई है। बीमा कंपनी की ओर से कहा गया कि दावा सही खारिज किया गया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से विप्र फाउंडेशन के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष की मुलाकात ये खबर भी पढ़े : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से विप्र फाउंडेशन के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष की मुलाकात

जिला उपभोक्ता आयोग ने परिवाद मंजूर करते हुए बीमा कंपनी पर 10 हजार रुपए हरजाना लगाते हुए कहा कि फारेंसिक रपट में यह अंकित है कि आग किसी व्यक्ति द्वारा ज्वलनशील पदार्थो का उपयोग कर योजनबद्ध तरीके से लगाई गई,लेकिन अपने निष्कर्ष में कहीं पर यह नहीं आया कि आग वाहन मालिक या चालक की मिलीभगत से लगाई गई है। उन्होंने कहा कि दोनों सर्वे रपट तात्कालिक है,जबकि अन्वेषण रपट और फॉरेंसिक रपट अत्यधिक देरी से बनवाई गई है,जिस पर ज्यादा विश्वास नहीं किया जा सकता और इन्हें नियुक्त करने से पहले इरडा से पूर्वानुमति भी नहीं ली गई। उन्होंने कहा कि बीमा लाभ से वंचित किया जाना बीमा कंपनी की सेवा में त्रुटि है। उन्होंने बीमा कंपनी को निर्देश दिए कि परिवादी को 45 दिन में दस लाख रुपए मय ब्याज और पांच हजार रूपए परिवाद व्यय अदा करें।

राजस्थान में मौसम ने ली अचानक करवट, 20 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट ये खबर भी पढ़े : राजस्थान में मौसम ने ली अचानक करवट, 20 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार

बस्ती - थाना कलवारी व स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0- 01/2026 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज...
उत्तर प्रदेश 
गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार

मदरसे में जीवित ब्यक्ति को मृत दिखाकर कर दिया अपने परिजनों की नियुक्ति,हुआ गिरफ्तार

बस्ती - चौकी प्रभारी करहली एवं थाना नगर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-149/2026 धारा-319(2), 318(4), 338, 336(3),...
उत्तर प्रदेश 
मदरसे में जीवित ब्यक्ति को मृत दिखाकर कर दिया अपने परिजनों की नियुक्ति,हुआ गिरफ्तार

आटोरिक्शा एवं टैक्सी चालकों को मिलेगा 5 लाख तक का कैशलेस इलाज की सुविधा

बस्ती - सम्भागीय परिवहन कार्यालय बस्ती के सभागार कक्ष में आयोजित आटोरिक्शा एवं टैक्सी चालकों का एक विशेष कैम्प आयोजित...
उत्तर प्रदेश 
आटोरिक्शा एवं टैक्सी चालकों को मिलेगा 5 लाख तक का कैशलेस इलाज की सुविधा

बजाज चीनी मिल रुधौली की पहल,रोग एवं कीट से फसल बचाव के लिए वितरण किया लैंप

बस्ती - बजाज चीनी मिल रुधौली के द्वारा कम लागत में रोग एवं कीट से गन्ना फसल को बचाव हेतु...
उत्तर प्रदेश 
बजाज चीनी मिल रुधौली की पहल,रोग एवं कीट से फसल बचाव के लिए वितरण किया लैंप

एसआई भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामला : फिजिकल में फेल होने वाला अभ्यर्थी एसओजी के शिकंजे में....

जयपुर। राजस्थान पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप (एसओजी) ने उपनिरीक्षक (एसआई) भर्ती परीक्षा-2021 पेपर लीक प्रकरण में एक और...
राजस्थान 