छत्तीसगढ़: आंधी-तूफान का कहर, वज्रपात से तीन मौतें, जनजीवन बुरी तरह प्रभावित

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

रायपुर। छत्तीसगढ़ में गुरुवार देर शाम और शुक्रवार की सुबह अचानक आए तेज आंधी-तूफान, मूसलाधार बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित हो गया है। कई इलाकों में पेड़ उखड़ने, बिजली गुल होने और मोबाइल टॉवर गिरने की घटनाएं सामने आई हैं।

कांकेर जिले में शुक्रवार सुबह अंतागढ़ में मनरेगा कार्य के दौरान पेड़ के नीचे खड़े ग्रामीणों पर बिजली गिरने से उप सरपंच समेत 3 लोगों की मौत हो गई और 5 घायल हो गए हैं।

कांकेर जिले के अंतागढ़ के ग्राम कन्हारगांव में मनरेगा कार्य के दौरान अचानक आए तूफान और बारिश से बचने के लिए ग्रामीण महुआ पेड़ के नीचे खड़े हो गए थे।

अवैध रेत उत्खनन और भंडारण के खिलाफ प्रशासन सख्त: नदी में डलवाई गई 100 ट्रैक्टर रेत ये खबर भी पढ़े : अवैध रेत उत्खनन और भंडारण के खिलाफ प्रशासन सख्त: नदी में डलवाई गई 100 ट्रैक्टर रेत

इसी दौरान आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने से उप-सरपंच सहित 3 ग्रामीणों की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। कांकेर जिला प्रशासन और स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा, "वज्रपात की यह घटना बेहद दुखद है।

कलेक्टर कार्यालय के लेटरहेड पर डीईओ का पत्र वायरल, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप ये खबर भी पढ़े : कलेक्टर कार्यालय के लेटरहेड पर डीईओ का पत्र वायरल, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप

घायल ग्रामीणों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है। मृतकों के परिजनों को शासन के नियमानुसार आपदा राहत कोष से 4-4 लाख रुपये की आर्थिक मुआवजा राशि शीघ्र ही स्वीकृत कर प्रदान की जाएगी।"

तेज हवाओं के दबाव के कारण कई क्षेत्रों में मोबाइल टॉवर गिरने और क्षतिग्रस्त होने की खबरें हैं, जिससे संचार सेवाएं बाधित हुई हैं। गुरुवार देर शाम राजधानी रायपुर और आसपास वीआईपी रोड, शंकर नगर और मोवा जैसे प्रमुख इलाकों में भारी बारिश और आंधी के कारण पेड़ व बिजली के खंभे उखड़ गए, जिससे लंबा जाम लग गया और कई जगह ब्लैकआउट जैसी स्थिति बन गई।

बालोद जिले में गुरुवार को आई तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। जिले के ग्राम भेड़िया नवागांव में शुक्रवार तड़के आए भीषण आंधी-तूफान के कारण 131 फीट ऊंचा बीएसएनएल का मोबाइल टॉवर गिर गया। अधिकारियों ने बताया है कि टॉवर आबादी क्षेत्र से दूर खेत में गिरा, जिससे जनहानि नहीं हुई।

बालोद जिला विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता और स्थानीय प्रशासन ने बयान जारी कर बताया है, "अंधड़ के कारण इंफ्रास्ट्रक्चर को भारी नुकसान पहुंचा है। विद्युत कर्मियों की कई टीमें युद्धस्तर पर खंभों को दुरुस्त करने और पेड़ों को हटाने के काम में जुटी हैं।

फिटनेस और पर्यावरण चेतना का संदेश लेकर आया विश्व साइकिल दिवस, मनेंद्रगढ़ में उमड़ा जनसैलाब ये खबर भी पढ़े : फिटनेस और पर्यावरण चेतना का संदेश लेकर आया विश्व साइकिल दिवस, मनेंद्रगढ़ में उमड़ा जनसैलाब

जिला प्रशासन के अनुसार बिजली के खंभे और 50 से अधिक पेड़ भी धराशायी हो गए। इसके चलते कई गांवों में ब्लैकआउट जैसे हालात बन गए। वहीं मुंगेली में गुरुवार शाम आई तेज आंधी से एक सरकारी शराब दुकान का पूरा टिन शेड हवा में उड़ गया।

तेज आंधी के दौरान कई मकानों की छतों को भी नुकसान पहुंचा है। घटना की जानकारी मिलते ही बिजली विभाग और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई। बिजली विभाग के कर्मचारी बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटे हुए हैं। वहीं सड़कों पर गिरे पेड़ों को हटाने का काम किया जा रहा है।

कोरबा में भारी बारिश के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 130 (NH-130) पर भयंकर जलभराव हो गया, जिससे कई किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया और यातायात व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई।

जिला यातायात पुलिस और नगर निगम के अधिकारियों ने कहा है कि सड़क निर्माण और ड्रेनेज (निकासी) जाम होने के कारण यह स्थिति बनी। नगर निगम के अमले को पंप लगाकर पानी निकालने के निर्देश दिए गए हैं और ट्रैफिक को सुचारू करने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

मुंगेली जिले के स्थानीय राजस्व अधिकारियों ने बताया, "तेज हवाओं से हुए नुकसान का आकलन (सर्वे) किया जा रहा है। कई लोगों के मकानों को क्षति पहुंची है, उन्हें आरबीसी 6-4 के तहत मुआवजा दिया जाएगा।"

बिलासपुर जिला प्रशासन और बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार रात और शुक्रवार को आई तेज आंधी-तूफान के "तेज अंधड़ के कारण पेड़ बिजली की लाइनों पर गिरे हैं, जिससे फॉल्ट आया है ।

मेंटेनेंस टीमें तुरंत मौके पर भेजी गई हैं। प्रभावित क्षेत्रों में पेड़ों की छंटाई कर जल्द ही बिजली बहाल कर दी जाएगी।" सरगुजा और आसपास के ग्रामीण अंचलों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश की जानकारी देते हुए नगर निगम अंबिकापुर और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने कहा, "बारिश के कारण ड्रेनेज जाम की वजह से जिन निचले इलाकों में पानी भरा था, वहां से निगम का अमला पंप लगाकर पानी निकालने का काम कर रहा है।

मौसम केंद्र रायपुर ने चेतावनी दी है कि बिलासपुर और सरगुजा संभाग में अगले 48 घंटों तक 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, बिजली गिरने और मध्यम से भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

राजस्थान: यातायात नियम तोड़ने वाले 70 हजार वाहनों पर हुई कार्रवाई, सख्त अभियान जारी

जयपुर। राजस्थान में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत...
राजस्थान 
राजस्थान: यातायात नियम तोड़ने वाले 70 हजार वाहनों पर हुई कार्रवाई, सख्त अभियान जारी

विकास और कानून व्यवस्था पर डीएम व एसएसपी ने पत्रकारों से किया संवाद

जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब अध्यक्ष ओंकार धर द्विवेदी ने सभी आगतों के प्रति व्यक्त किया आभार 
उत्तर प्रदेश 
विकास और कानून व्यवस्था पर डीएम व एसएसपी ने पत्रकारों से किया संवाद

राज्यपाल से मिले प्रतिनिधिमंडल ने डीएमएफटी अनियमितताओं की जांच की उठाई मांग

रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शुक्रवार को भारत आदिवासी पार्टी के पश्चिमी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सुशील बाड़ला...
झारखंड 
राज्यपाल से मिले प्रतिनिधिमंडल ने डीएमएफटी अनियमितताओं की जांच की उठाई मांग

बिजली को मंहगा करने के विरोध में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने सौंपा ज्ञापन

बस्ती - शुक्रवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला महामंत्री आलोक दुबे एवं जिला संगठन महामंत्री भरत राम गुप्ता...
उत्तर प्रदेश 
बिजली को मंहगा करने के विरोध में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने सौंपा ज्ञापन

रामनगर में आवासीय भवन निर्माण के लिये भूमि पूजन

बस्ती - भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे 12 साल विकास के, विश्वास के, जन कल्याण के’ अभियान के...
उत्तर प्रदेश 
 रामनगर में आवासीय भवन निर्माण के लिये भूमि पूजन

उत्तर प्रदेश

विकास और कानून व्यवस्था पर डीएम व एसएसपी ने पत्रकारों से किया संवाद

जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब अध्यक्ष ओंकार धर द्विवेदी ने सभी आगतों के प्रति व्यक्त किया आभार 
उत्तर प्रदेश 
विकास और कानून व्यवस्था पर डीएम व एसएसपी ने पत्रकारों से किया संवाद

बिजली को मंहगा करने के विरोध में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने सौंपा ज्ञापन

बस्ती - शुक्रवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला महामंत्री आलोक दुबे एवं जिला संगठन महामंत्री भरत राम गुप्ता...
उत्तर प्रदेश 
बिजली को मंहगा करने के विरोध में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने सौंपा ज्ञापन

रामनगर में आवासीय भवन निर्माण के लिये भूमि पूजन

बस्ती - भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे 12 साल विकास के, विश्वास के, जन कल्याण के’ अभियान के...
उत्तर प्रदेश 
 रामनगर में आवासीय भवन निर्माण के लिये भूमि पूजन

खेत बचाओ अभियान के तहत किया गया किसानो को जागरूक

बस्ती - खेत बचाओ अभियान-2026 के अंतर्गत विकास खंड गौर की ग्राम पंचायत गौर एवं अइलाकला में किसान जागरूकता कार्यक्रम...
उत्तर प्रदेश 
खेत बचाओ अभियान के तहत किया गया किसानो को जागरूक