फिटनेस और पर्यावरण चेतना का संदेश लेकर आया विश्व साइकिल दिवस, मनेंद्रगढ़ में उमड़ा जनसैलाब

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर रविवार काे मनेंद्रगढ़ का सुरभि पार्क फिटनेस, असीम ऊर्जा और पर्यावरण जागरूकता का मुख्य केंद्र बन गया। खेल एवं युवा कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित इस "साइक्लिंग एवं ज़ुम्बा कार्यक्रम" में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, युवाओं और आम नागरिकों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।

इस भव्य आयोजन का मुख्य उद्देश्य 'फिट इंडिया' के संकल्प को दोहराते हुए आम जनता को स्वस्थ जीवनशैली और हरित भविष्य के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी संतन देवी जांगड़े ने स्वयं साइकिल चलाकर नागरिकों को नियमित व्यायाम अपनाने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान प्रशासनिक अमले और शहर के गणमान्य नागरिकों ने भी साइकिल चलाकर इस मुहिम को आगे बढ़ाया। कलेक्टर के साथ एसडीएम लिंगराज सिदार, 18वीं बटालियन छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के कमांडेंट संजय शर्मा और नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिमा यादव सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों ने इस जागरूकता रैली में सक्रिय भागीदारी निभाई। साइकिल रैली के साथ ही सुरभि पार्क में आयोजित विशेष जुंबा सत्र ने युवाओं और बच्चों में नई ऊर्जा का संचार कर दिया। संगीत की कड़कड़ाती धुनों पर थिरकते हुए प्रतिभागियों का उत्साह देखते ही बन रहा था, जहाँ बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने अपनी सेहत के प्रति प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम के दौरान खेल विभाग द्वारा उपस्थित मुख्य अतिथियों और विशिष्ट जनों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया।

इस पूरे गरिमामयी आयोजन का विशेष आकर्षण पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित साइक्लिस्ट एवं निर्वाचन पर्यवेक्षक सतीश द्विवेदी रहे, जिनकी प्रेरणादायी जीवन यात्रा ने वहाँ मौजूद हर व्यक्ति को प्रभावित किया। वर्ष 1997 से अब तक लगभग 25 हजार किलोमीटर की साइक्लिंग कर चुके सतीश द्विवेदी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया है। उन्होंने वर्ष 1997 में मनेंद्रगढ़ से नेपाल की राजधानी काठमांडू तक की लगभग 1100 किलोमीटर की ऐतिहासिक साइकिल यात्रा पूरी की थी। इसके अलावा वे अब तक करीब 450 शैक्षणिक संस्थानों में पर्यावरण पर प्रेरक व्याख्यान दे चुके हैं। उनके इसी अनुकरणीय योगदान के लिए उनका नाम 'इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड' में दर्ज है और उन्हें 'स्वामी विवेकानंद स्पिरिट अवॉर्ड' व 'राष्ट्रीय उत्कृष्ट भारत प्रेरणा सम्मान' से भी नवाजा जा चुका है।

कार्यक्रम के समापन पर नागरिकों को संबोधित करते हुए कलेक्टर संतन देवी जांगड़े ने कहा कि साइक्लिंग न केवल हमारे स्वास्थ्य को बेहतर बनाती है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण का भी एक बेहद सशक्त माध्यम है। उन्होंने आज की युवा पीढ़ी से अपील की कि वे मोबाइल और सुस्त जीवनशैली को छोड़कर नियमित व्यायाम, साइक्लिंग और सक्रिय दिनचर्या को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। उन्होंने उम्मीद जताई कि ऐसे सामूहिक आयोजन 'फिट इंडिया' अभियान को एक बड़ा जन-आंदोलन बनाने में मददगार साबित होंगे। इस अवसर पर पूर्व योग आयोग उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल, जिला क्रीड़ा अधिकारी विनोद जायसवाल, जिला शिक्षा अधिकारी आर.पी. मिरे सहित भारी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी और प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने इस दिन को बेहद यादगार बना दिया।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

छत से गिरने के बाद घायल महिला ने तोड़ा दम

मीरजापुर। जमालपुर थाना क्षेत्र के भदावल गांव में छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुई 23 वर्षीय महिला की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
छत से गिरने के बाद घायल महिला ने तोड़ा दम

कानपुर को बेहतर सड़क संपर्क और नई परियोजनाओं की जरूरत : रमेश अवस्थी

कानपुर। कानपुर को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने और प्रमुख सड़क परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने से शहर के औद्योगिक विकास...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कानपुर को बेहतर सड़क संपर्क और नई परियोजनाओं की जरूरत : रमेश अवस्थी

लिफ्ट मांगकर युवक को लूटने की कोशिश, विरोध पर तमंचे से फायरिंग, दो आरोपित गिरफ्तार

कानपुर। सचेण्डी थाना क्षेत्र में गुरुवार को बाइक से जा रहे एक युवक से लूट का प्रयास किया गया। विरोध...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लिफ्ट मांगकर युवक को लूटने की कोशिश, विरोध पर तमंचे से फायरिंग, दो आरोपित गिरफ्तार

भारत-नेपाल सीमा पर अमेरिकी नागरिक के साथ पकड़ा गया प्रतिबन्धित संगठन 'वारिस पंजाब दे' का सदस्य

बहराइच। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पुलिस व एसएसबी ने संयुक्त अभियान चलाकर गुरुवार को बड़ी सफलता हासिल की है। रूपईडीहा...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
भारत-नेपाल सीमा पर अमेरिकी नागरिक के साथ पकड़ा गया प्रतिबन्धित संगठन 'वारिस पंजाब दे' का सदस्य

ईडी ने इंदौर में 70 करोड़ रुपये के मेफेड्रोन ड्रग तस्करी एवं मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के इंदौर उप-क्षेत्रीय कार्यालय ने लगभग 70 करोड़ रुपये मूल्य के मेफेड्रोन (एमडी) ड्रग तस्करी एवं...
राज्य  मध्य प्रदेश 
ईडी ने इंदौर में 70 करोड़ रुपये के मेफेड्रोन ड्रग तस्करी एवं मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश