कानपुर को बेहतर सड़क संपर्क और नई परियोजनाओं की जरूरत : रमेश अवस्थी

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

कानपुर। कानपुर को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने और प्रमुख सड़क परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने से शहर के औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी। यह बातें गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात के दौरान कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी ने कहीं।

कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर शहर और आसपास के क्षेत्रों की सड़क एवं आधारभूत ढांचा परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने गंगा एक्सप्रेसवे से कानपुर को जोड़ने, रामादेवी चौराहे से गोल चौराहे तक प्रस्तावित एलिवेटेड फ्लाईओवर का जल्द शिलान्यास कराने तथा कानपुर से कबरई तक प्रस्तावित ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण को प्राथमिकता देने का अनुरोध किया।

बारात की चमक के पीछे छिपा बचपन, मासूम के कंधों पर मजबूरी का बोझ  ये खबर भी पढ़े : बारात की चमक के पीछे छिपा बचपन, मासूम के कंधों पर मजबूरी का बोझ 

सांसद ने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे से सीधी कनेक्टिविटी मिलने पर कानपुर के औद्योगिक और व्यावसायिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आवागमन अधिक सुगम हो सकेगा।

उन्होंने रामादेवी से गोल चौराहे तक प्रस्तावित एलिवेटेड फ्लाईओवर को शहर की यातायात व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इसके निर्माण से जाम की समस्या कम होगी और लोगों के समय व ईंधन की बचत होगी। इसके अलावा कानपुर-कबरई ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे को बुंदेलखंड और कानपुर के बीच आर्थिक एवं औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने वाला महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट बताया।

मुलाकात के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सांसद द्वारा उठाए गए प्रस्तावों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए आश्वासन दिया कि कानपुर से जुड़ी आधारभूत ढांचा परियोजनाओं पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जनहित की सड़क परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन, सरकार के आश्वासन के बाद लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट पेपर लीक मामले को लेकर 26 दिनों से जारी अनिश्चितकालीन अनशन काे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने...
राष्ट्रीय 
26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन, सरकार के आश्वासन के बाद लिया फैसला

एफआईएच यूथ हॉकी5एस एशियाई चैंपियनशिप: भारतीय पुरुष और महिला टीमों का विजयी अभियान जारी

मस्कट (ओमान)। एफआईएच यूथ हॉकी5एस एशियाई चैंपियनशिप 2026 में भारतीय सब-जूनियर महिला और पुरुष टीमों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी...
खेल 
एफआईएच यूथ हॉकी5एस एशियाई चैंपियनशिप: भारतीय पुरुष और महिला टीमों का विजयी अभियान जारी

रंग, रोशनी और संस्कृति के संगम के बीच ग्लास्गो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का भव्य आगाज

ग्लास्गो।स्कॉटलैंड के ग्लास्गो स्थित हाइड्रो एरिना में गुरुवार रात रंगों, रोशनी, संगीत और सांस्कृतिक विरासत के अद्भुत संगम के...
खेल 
रंग, रोशनी और संस्कृति के संगम के बीच ग्लास्गो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का भव्य आगाज

अभियान के तहत 18 बाल एवं किशोर श्रमिक कराए गए मुक्त

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले मे जिलाधिकारी अभिषेक गोयल के निर्देशानुसार जनपद में बाल श्रम उन्मूलन के लिए चलाए...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
  अभियान के तहत 18 बाल एवं किशोर श्रमिक कराए गए मुक्त

युवक की मौत मामले में छह दोषियों को आठ साल की सजा

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ थाना क्षेत्र में घर में घुसकर मारपीट करने और उपचार के दौरान...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवक की मौत मामले में छह दोषियों को आठ साल की सजा

उत्तर प्रदेश

नायब तहसीलदार को फोन पर मिली जानमाल की धमकी

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले मे सरीला तहसील में तैनात नायब तहसीलदार को फोन पर भद्दी-भद्दी गालियां देने और...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नायब तहसीलदार को फोन पर मिली जानमाल की धमकी

बांदा के मोहम्मद अर्श ने राष्ट्रीय सीनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा के होनहार बैडमिंटन खिलाड़ी मोहम्मद अर्श ने चेन्नई (तमिलनाडु) में आयोजित योनैक्स-सनराइज अखिल भारतीय...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बांदा के मोहम्मद अर्श ने राष्ट्रीय सीनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक