किसानों तक सरकार की योजनाएं पहुंचाना किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी : चौधरी देवेंद्र सिंह

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

कानपुर। किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं का दायित्व केवल संगठन को मजबूत करना ही नहीं, बल्कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक किसान तक पहुंचाना भी है। यह बातें मंगलवार को भाजपा उत्तर प्रदेश किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी देवेंद्र सिंह ने कहीं।

भाजपा उत्तर प्रदेश किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी देवेंद्र सिंह का मंगलवार को कानपुर आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। नौबस्ता स्थित कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय मुख्यालय में किसान मोर्चा के क्षेत्रीय पदाधिकारियों और सभी जिला अध्यक्षों के साथ परिचयात्मक एवं संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई, जिसमें आगामी कार्यक्रमों, किसानों के बीच पार्टी की नीतियों के प्रचार-प्रसार और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर किसान मोर्चा की भूमिका पर चर्चा की गई।

किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर, विभागों को दिए निर्देश ये खबर भी पढ़े : किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर, विभागों को दिए निर्देश

बैठक को संबोधित करते हुए चौधरी देवेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने किसानों को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की हैं। उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि के माध्यम से करोड़ों किसानों को आर्थिक सहायता मिल रही है तथा आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा देकर खेती को अधिक लाभकारी बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, कृषि अवसंरचना को मजबूत करने और समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर किसानों को सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी देने का आह्वान किया। साथ ही बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करते हुए वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का भी आग्रह किया।

इससे पहले कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष बाल मुकुंद शुक्ला की अगुवाई में प्रदेश अध्यक्ष का क्षेत्रीय कार्यालय में स्वागत किया गया। कानपुर की सीमा में प्रवेश पर भी भाजपा नेता अखिलेश अवस्थी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया।

 

बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष बाल मुकुंद शुक्ला ने की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का किसान मोर्चा संगठनात्मक रूप से लगातार मजबूत हो रहा है और प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में किसानों के बीच पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।बैठक में किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राम बाबू द्विवेदी, उपेंद्र बंधु, रामानंद कटियार सहित क्षेत्रीय पदाधिकारी, सभी जिला अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

 

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

मध्य प्रदेश विधानसभा में आज 7,765 करोड़ का अनुपूरक बजट, हंगामे के आसार

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन हंगामेदार होने के आसार है। दरअसल, बुधवार को सरकार...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश विधानसभा में आज 7,765 करोड़ का अनुपूरक बजट, हंगामे के आसार

मैथ्यू मॉट बने सिडनी सिक्सर्स के नए मुख्य कोच, दो साल के अनुबंध पर मिली जिम्मेदारी

सिडनी।ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी कोच मैथ्यू मॉट को बिग बैश लीग (बीबीएल) फ्रेंचाइजी सिडनी सिक्सर्स की पुरुष टीम का मुख्य...
खेल 
मैथ्यू मॉट बने सिडनी सिक्सर्स के नए मुख्य कोच, दो साल के अनुबंध पर मिली जिम्मेदारी

हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: पानी की टंकी में दम घुटने से मां और दो बेटों की मौत

हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र में मंगलवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया. यहां एक ही परिवार...
उत्तराखंड 
हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: पानी की टंकी में दम घुटने से मां और दो बेटों की मौत

जयशंकर बोले- ऊर्जा, खाद्य और स्वास्थ्य सुरक्षा अब वैश्विक प्राथमिकता, भारत-आसियान साझेदारी होगी मजबूत

मनीला (फिलीपींस)। भारतीय विदेशमंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा कि ऊर्जा, भोजन और स्वास्थ्य सुरक्षा को अब हल्के में नहीं...
अंतर्राष्ट्रीय 
जयशंकर बोले- ऊर्जा, खाद्य और स्वास्थ्य सुरक्षा अब वैश्विक प्राथमिकता, भारत-आसियान साझेदारी होगी मजबूत

नेपाल में फिर कांपी धरती, हिमालयी क्षेत्र में 4.2 तीव्रता के भूकंप के झटके

काठमांडू। नेपाल के सुदूर पश्चिम प्रांत के बाझंग जिले में आज तड़के 4ः40 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए।...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल में फिर कांपी धरती, हिमालयी क्षेत्र में 4.2 तीव्रता के भूकंप के झटके

उत्तर प्रदेश

राज्यपाल के प्रस्तावित आगमन की तैयारियां तेज, डीएम-एसएसपी ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय का लिया जायजा

जौनपुर। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल के प्रस्तावित आगमन एवं वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
राज्यपाल के प्रस्तावित आगमन की तैयारियां तेज, डीएम-एसएसपी ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय का लिया जायजा

आईआईटी कानपुर ने वैक्सीन की प्रभावशीलता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाने वाले अणु को खोजा

कानपुर। EP67 की कार्यप्रणाली को समझना वैक्सीन और प्रतिरक्षा आधारित उपचारों के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आईआईटी कानपुर ने वैक्सीन की प्रभावशीलता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाने वाले अणु को खोजा

ब्यूटीफुल लेडीज़ क्लब ने 22 जरूरतमंद छात्र-छात्राओं की फीस जमा कर शिक्षा का दिया संबल

मुरादाबाद। ब्यूटीफुल लेडीज़ क्लब मुरादाबाद द्वारा मंगलवार को पुलिस मॉडर्न स्कूल, 9वीं बटालियन, पीएसी में आर्थिक रूप से कमजोर एवं...
उत्तर प्रदेश 
ब्यूटीफुल लेडीज़ क्लब ने 22 जरूरतमंद छात्र-छात्राओं की फीस जमा कर शिक्षा का दिया संबल

जूडो महाकुंभ स्टेट चैंपियनशिप में पदक जीत लौटे खिलाड़ियों का अभिनंदन

मुरादाबाद। लखनऊ में 15 से 20 जुलाई तक आयोजित जूडो महाकुंभ स्टेट चैपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन कर पदक जीतने वाले...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जूडो महाकुंभ स्टेट चैंपियनशिप में पदक जीत लौटे खिलाड़ियों का अभिनंदन