अवैध रेत उत्खनन और भंडारण के खिलाफ प्रशासन सख्त: नदी में डलवाई गई 100 ट्रैक्टर रेत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध रेत उत्खनन और भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम लगातार कार्रवाई कर रही है।

इसी क्रम में आज ग्राम आमोदी (खपरीडीह) में अवैध रूप से भंडारित रेत के खिलाफ अभियान चलाते हुए लगभग 100 ट्रैक्टर रेत को वापस नदी में डलवाया गया। प्रशासन द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध रेत खनन की शिकायतों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

सक्ती के हसौद थाना परिसर में आरक्षक ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस ये खबर भी पढ़े : सक्ती के हसौद थाना परिसर में आरक्षक ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

अधिकारियों ने बताया कि ग्राम पीथमपुर-भादा क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन की शिकायत मिलने पर खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान ग्राम भादा में नियमों का उल्लंघन करते हुए चैन माउंट मशीन के माध्यम से रेत खनन किया जाना पाया गया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक चैन मशीन को जब्त कर मौके पर ही सीलबंद कर दिया। इसके अलावा ग्राम देवरहा में भी अवैध रेत खनन में संलिप्त एक अन्य चैन मशीन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे भी सीलबंद किया गया।

खनिज विभाग के अधिकारियों के अनुसार जिले में अवैध रेत उत्खनन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्राकृतिक संसाधनों की अवैध लूट को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों ने बताया कि दर्ज प्रकरणों की जांच छत्तीसगढ़ गौण खनिज साधारण रेत उत्खनन एवं व्यवसाय नियम 2025 तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 के प्रावधानों के तहत की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

जिले में लगातार हो रही इस कार्रवाई से अवैध रेत कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति है। प्रशासन का कहना है कि आने वाले दिनों में भी ऐसे क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

विधानसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में अपना दल की मासिक बैठक संपन्न

नगराम लखनऊ। नगराम आज 176 विधानसभा मोहनलाल गंज की मासिक बैठक ग्राम डीघारी में विधानसभा अध्यक्ष राम करन रावत की...
उत्तर प्रदेश 
विधानसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में अपना दल की मासिक बैठक संपन्न

निकायों में बकायेदारों के लिए ओटीएस योजना जल्द 

लखनऊ । राज्य सरकार ने 762 नगरीय निकायों में एकमुश्त समाधान योजना लागू करने का निर्णय लिया है। योजना के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
निकायों में बकायेदारों के लिए ओटीएस योजना जल्द 

मोहनलालगंज में धूमधाम से मनाई गई ‘बैंडिट क्वीन’ की जयंती

मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र के हुसैनाबाद और नगराम में सोमवार को वीरांगना पूर्व सांसद स्व. फूलन देवी की जयंती...
उत्तर प्रदेश 
मोहनलालगंज में धूमधाम से मनाई गई ‘बैंडिट क्वीन’ की जयंती

मिशन शक्ति के तहत बच्चो को पुलिस ने गुड टच-बैड टच की दी जानकारी

मोहनलालगंज, लखनऊ। नगराम क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गुमानीखेड़ा में सोमवार को नगराम थाना पुलिस की ओर से मिशन शक्ति अभियान...
उत्तर प्रदेश 
मिशन शक्ति के तहत बच्चो को पुलिस ने गुड टच-बैड टच की दी जानकारी

रालोद में भगदड़, प्रदेश उपाध्यक्ष का इस्तीफा 

लखनऊ। प्रदेश में अगले कुछ माह में संभावित विधानसभा चुनाव को देख जहां एक ओर सभी दल संगठन को धार...