मिशन शक्ति के तहत बच्चो को पुलिस ने गुड टच-बैड टच की दी जानकारी
नगराम में 473स्कूली बच्चों को खिलाई गईमिनाशक दवा
मोहनलालगंज, लखनऊ। नगराम क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गुमानीखेड़ा में सोमवार को नगराम थाना पुलिस की ओर से मिशन शक्ति अभियान के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
महिला कांस्टेबल स्वाति सिंह चौहान और सुमन पटेल ने छात्र-छात्राओं को गुड टच और बैड टच की जानकारी देते हुए सुरक्षित और असुरक्षित स्पर्श के बीच अंतर समझाया। महिला पुलिसकर्मियों ने बच्चों से कहा कि किसी भी व्यक्ति के गलत स्पर्श या असहज व्यवहार पर डरने अथवा चुप रहने के बजाय तत्काल अपने शिक्षक, अभिभावक या किसी भरोसेमंद व्यक्ति को इसकी जानकारी दें।
पुलिसकर्मियों ने बच्चों को विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी। इनमें पुलिस सहायता के लिए 112, महिला सुरक्षा के लिए 1090 और बच्चों की सहायता के लिए 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन के बारे में बताया गया। साथ ही बच्चों को किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक अनिल कुमार वर्मा, वंदना यादव, राम कुमारी, ज्योति पटेल समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रही। छात्र-छात्राओं को एल्बेंडाजोल की कृमिनाशक दवा खिलाई गई। प्रधानाध्यापक अनिल कुमार वर्मा ने बच्चों को कृमिनाशक दवा के महत्व की जानकारी देते हुए बताया कि पेट के कीड़ों से बच्चों में कुपोषण और खून की कमी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
