कलेक्टर कार्यालय के लेटरहेड पर डीईओ का पत्र वायरल, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

बलरामपुर। जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) बलरामपुर द्वारा कलेक्टर कार्यालय के लेटरहेड पर जारी किए गए कारण बताओ सूचना पत्र ने शिक्षा विभाग में हलचल मचा दी है। मामला सामने आने के बाद अब सरगुजा संभाग के संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग ने भी इसे गंभीरता से लिया है।

संयुक्त संचालक ने स्पष्ट रूप से कहा है कि कलेक्टर कार्यालय के लेटरहेड पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा पत्र जारी किया जाना उचित नहीं है और इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।

दरअसल, सोशल मीडिया और विभागीय समूहों में एक कारण बताओ सूचना पत्र वायरल हो रहा है, जो कलेक्टर कार्यालय, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के लेटरहेड पर जारी किया गया है।

पत्र में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसंतपुर में पदस्थ व्याख्याता (जीव विज्ञान) राजेंद्र कुमार देवांगन को जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि पत्र पर हस्ताक्षर जिला शिक्षा अधिकारी के हैं।

27 मई 2026 को जारी पत्र में उल्लेख किया गया है कि, लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ द्वारा जारी आरोप पत्र के संबंध में निर्धारित अवधि के भीतर प्रतिवाद प्रस्तुत नहीं किया गया। इसी आधार पर संबंधित शिक्षक को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करते हुए 1 जून 2026 तक जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

पत्र में यह भी कहा गया है कि, निर्धारित समयावधि में जवाब प्रस्तुत नहीं करने की स्थिति में संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध पृथक आरोप पत्र जारी करने का प्रस्ताव लोक शिक्षण संचालनालय को भेजा जाएगा।

मामले की सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उक्त पत्र कलेक्टर कार्यालय के लेटरहेड पर जारी किया गया है, जबकि यह पत्राचार जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से संबंधित है। दस्तावेज सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में अधिकार क्षेत्र और प्रशासनिक प्रक्रिया को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

इस संबंध में जब सरगुजा संभाग के संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग संजय गुप्ता से चर्चा की गई तो उन्होंने कहा, आपके माध्यम से यह जानकारी मिली है कि बलरामपुर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा कलेक्टर कार्यालय के लेटरहेड पर पत्र जारी किया गया है।

बिलासपुर सेंट्रल जेल: उम्रकैद के कैदी ने गैसीफायर प्लांट की जलती भट्ठी में कूदकर दी जान ये खबर भी पढ़े : बिलासपुर सेंट्रल जेल: उम्रकैद के कैदी ने गैसीफायर प्लांट की जलती भट्ठी में कूदकर दी जान

प्रथम दृष्टया यह उचित प्रतीत नहीं होता। मामले की जानकारी ली जाएगी तथा जिला शिक्षा अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। संयुक्त संचालक के इस बयान के बाद मामला और गंभीर हो गया है। अब विभागीय स्तर पर इस पूरे प्रकरण की जांच और स्पष्टीकरण की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

हरिहरपुर में बन रहा अत्याधुनिक इंडोर स्टेडियम, ग्रामीण खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

जौनपुर। बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हरिहरपुर में पुराने एनएच-56 के किनारे 6.46 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक इंडोर...
उत्तर प्रदेश 
हरिहरपुर में बन रहा अत्याधुनिक इंडोर स्टेडियम, ग्रामीण खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

प्रशांत किशोर: चुनावी रणनीतिकार से जन नेता बनने तक का सफर,जानिये पूरा इतिहास

पटना। बिहार की सबसे चर्चित और हाई-प्रोफाइल मानी जाने वाली बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में जीत दर्ज करने के...
राष्ट्रीय  राज्य  बिहार 
प्रशांत किशोर: चुनावी रणनीतिकार से जन नेता बनने तक का सफर,जानिये पूरा इतिहास

जौनपुर: 1.37 करोड़ की सात सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण, ग्रामीण संपर्क व्यवस्था होगी सुदृढ़

जौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र में राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत लगभग 1.37 करोड़ रुपये की लागत...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर: 1.37 करोड़ की सात सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण, ग्रामीण संपर्क व्यवस्था होगी सुदृढ़

 विधायक ने पेपर लीक से लेकर किसान और कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरा....

जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा परिसर में सोमवार को समाजवादी पार्टी के विधायकों ने विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदर्शन...
उत्तर प्रदेश 
 विधायक ने पेपर लीक से लेकर किसान और कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरा....

प्रशांत किशोर का सरकारों पर हमला, बोले- अब शिक्षा-रोजगार पर देना होगा ध्यान

पटना। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने केंद्र और...
राष्ट्रीय  राज्य  बिहार 
प्रशांत किशोर का सरकारों पर हमला, बोले- अब शिक्षा-रोजगार पर देना होगा ध्यान

उत्तर प्रदेश

हरिहरपुर में बन रहा अत्याधुनिक इंडोर स्टेडियम, ग्रामीण खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

जौनपुर। बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हरिहरपुर में पुराने एनएच-56 के किनारे 6.46 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक इंडोर...
उत्तर प्रदेश 
हरिहरपुर में बन रहा अत्याधुनिक इंडोर स्टेडियम, ग्रामीण खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

जौनपुर: 1.37 करोड़ की सात सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण, ग्रामीण संपर्क व्यवस्था होगी सुदृढ़

जौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र में राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत लगभग 1.37 करोड़ रुपये की लागत...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर: 1.37 करोड़ की सात सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण, ग्रामीण संपर्क व्यवस्था होगी सुदृढ़

 विधायक ने पेपर लीक से लेकर किसान और कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरा....

जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा परिसर में सोमवार को समाजवादी पार्टी के विधायकों ने विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदर्शन...
उत्तर प्रदेश 
 विधायक ने पेपर लीक से लेकर किसान और कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरा....

अटल पार्क घूमने आने वालों से प्रवेश के नाम पर लिये जाने वाले टिकट दर का किया विरोध

फिरोजाबाद, नगर निगम द्वारा लोगों के स्वास्थ्य एवं बीमारियों से दूर रखने के उद्देश्य से अटल पार्क का निर्माण जिला...
उत्तर प्रदेश 
अटल पार्क घूमने आने वालों से प्रवेश के नाम पर लिये जाने वाले टिकट दर का किया विरोध