छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून की जोरदार एंट्री, रायपुर समेत कई जिलों में तेज बारिश

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। राजधानी रायपुर में गुरुवार की देर शाम तेज आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश हुई। वहीं सरगुजा और कोरबा जिलों में भी दोपहर के बाद आसमान में काले बादल घिर आए और जमकर बारिश हुई।

जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से रहत मिली है। रायपुर के कई हिस्सों में लम्बे समय तक बिजली गुल रही ,जिससे लोगों को भारी परेशानी हुई। आज सुबह से ही आसमान में काले बादल छाये हुए हैं।

इस प्री-मानसून के कारण अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले 48 घंटों के लिए कई जिलों में ओलावृष्टि और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। छत्तीसगढ़ में मानसून के अगले 3 से 4 दिनों के भीतर बस्तर के रास्ते प्रवेश करने की संभावना जताई जा रही है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस समय बंगाल की खाड़ी और उत्तर भारत के ऊपर अलग-अलग चक्रवाती परिसंचरण तंत्र बने हुए हैं। इसके साथ ही एक सक्रिय मौसमी द्रोणिका (ट्रफ लाइन) भी गुजर रही है।

समुदाय-आधारित फोस्टर केयर के तहत रायगढ़ में पहली बार बालक को मिला पारिवारिक संरक्षण ये खबर भी पढ़े : समुदाय-आधारित फोस्टर केयर के तहत रायगढ़ में पहली बार बालक को मिला पारिवारिक संरक्षण

इन दोनों बड़े सिस्टम के एक साथ एक्टिव होने के कारण हवा में भारी मात्रा में नमी आ रही है, जो मानसून को आगे बढ़ाने में सबसे मददगार साबित हो रही है। मौसम विभाग ने बताया है कि छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री के लिए मौसमी परिस्थितियां अब पूरी तरह से अनुकूल हो चुकी हैं।

 308 करोड़ के केशकाल घाट बायपास मार्ग का उप मुख्यमंत्री साव ने  किया निरीक्षण ये खबर भी पढ़े :  308 करोड़ के केशकाल घाट बायपास मार्ग का उप मुख्यमंत्री साव ने  किया निरीक्षण

मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अगले 2 से 3 दिनों के भीतर मानसून छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग ने आज पूरे प्रदेश के लिए अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ तेज अंधड़ चलने, बिजली गिरने और भारी बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की पूरी संभावना है।

पिछले 24 घंटों में बारिश और बादलों की वजह से दक्षिण छत्तीसगढ़ (बस्तर संभाग) के अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक की भारी गिरावट आई है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के तापमान में फिलहाल कोई बहुत बड़ा फेरबदल देखने को नहीं मिला। इस दौरान प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 43 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में रिकॉर्ड हुआ।

रायगढ़: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, सॉफ्टवेयर इंजीनियर गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : रायगढ़: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, सॉफ्टवेयर इंजीनियर गिरफ्तार

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

10 लाख की धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में क्राइम ब्रांच ने एफआईआर दर्ज की

जम्मू । क्राइम ब्रांच जम्मू ने 10 लाख की धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में एफ.आई.आर. दर्ज की है। आधिकारिक...
जम्मू कश्मीर 
 10 लाख की धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में क्राइम ब्रांच ने एफआईआर दर्ज की

ढोल-नगाड़ों के साथ बेटों और पोतों ने कराई बुजुर्ग माता-पिता की शादी मिसाल बना

बांसवाड़ा। अमूमन महानगरों और विदेशों में 'लिव-इन रिलेशनशिप' के किस्से आम बात हैं, लेकिन बांसवाड़ा के आदिवासी अंचल में एक...
राजस्थान 
ढोल-नगाड़ों के साथ बेटों और पोतों ने कराई बुजुर्ग माता-पिता की शादी मिसाल बना

लखनऊ के ईको गार्डन में युवाओं का प्रदर्शन, पेपर लीक और परीक्षा अनियमितताओं पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के ईको गार्डन में शुक्रवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवाओं...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ के ईको गार्डन में युवाओं का प्रदर्शन, पेपर लीक और परीक्षा अनियमितताओं पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी

प्रशासनिक दक्षता बनाने को पश्चिम मेदिनीपुर जिला पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई ओसी बदले

मेदिनीपुर । पश्चिम मेदिनीपुर जिला पुलिस में प्रशासनिक दक्षता और कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से बड़े...
पश्चिम बंगाल 
प्रशासनिक दक्षता बनाने को पश्चिम मेदिनीपुर जिला पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई ओसी बदले

हिमाचल में मौसम का कहर, आंधी-बारिश और बिजली गिरने से कई इलाकों में असर

शिमला। हिमाचल प्रदेश में बीती रात से मौसम ने करवट ले ली है। राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी,...
हिमाचल 
हिमाचल में मौसम का कहर, आंधी-बारिश और बिजली गिरने से कई इलाकों में असर

उत्तर प्रदेश

लखनऊ के ईको गार्डन में युवाओं का प्रदर्शन, पेपर लीक और परीक्षा अनियमितताओं पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के ईको गार्डन में शुक्रवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवाओं...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ के ईको गार्डन में युवाओं का प्रदर्शन, पेपर लीक और परीक्षा अनियमितताओं पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी

जनसुनवाई के बीच गुल हुई बिजली, मोबाइल टॉर्च की रोशनी में सुनी गईं महिलाओं की फरियादें

लखनऊ। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष Vijaya Rahatkar की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में आयोजित जनसुनवाई के दौरान उस...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जनसुनवाई के बीच गुल हुई बिजली, मोबाइल टॉर्च की रोशनी में सुनी गईं महिलाओं की फरियादें

झांसी में ट्रैफिक पुलिस का सख्त अभियान, 24 घंटे में 2 लाख वसूला जुर्माना

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी शहर में यातायात नियमों की अनदेखी कर सड़कों पर दबंगई दिखाने वाले वाहन चालकों के...
उत्तर प्रदेश 
झांसी में ट्रैफिक पुलिस का सख्त अभियान, 24 घंटे में 2 लाख वसूला जुर्माना

बुंदेलखंड की नई पहचान गढ़ने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा उत्तर प्रदेश 

बीडा में बनेगा डेटा सेंटर क्लस्टर, पेटीएम और सिफी टेक्नोलॉजीज आईं आगे
उत्तर प्रदेश 
बुंदेलखंड की नई पहचान गढ़ने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा उत्तर प्रदेश