10 लाख की धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में क्राइम ब्रांच ने एफआईआर दर्ज की
जम्मू । क्राइम ब्रांच जम्मू ने 10 लाख की धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में एफ.आई.आर. दर्ज की है। आधिकारिक रूप से मिली जानकारी के अनुसार यह मामला प्रवीन सिंह निवासी सुचैनी, विजयपुर मौजूदा समय रिहाड़ी कालोनी के खिलाफ दर्ज की गई है।
शिकायतकर्ता का आरोप था कि आरोपी ने जमीन दिलवाने का भरोसा देकर उससे पैसे लिए थे और बकाया रकम चुकाने के लिए 10 लाख का चेक दिया था। परन्तु जब चेक को कैश करवाने के लिए वह गया, तो उसे ड्रॉअर के हस्ताक्षर मेल नहीं खाए, जिसके चलते चेक अस्वीकार कर दिया गया।
बाद में जांच में पता चला कि चेक आरोपी का नहीं था बल्कि कथित तौर पर उसके पूर्व कर्मचारी के खाते से उसकी जानकारी या सहमति के बिना जारी किया गया था। यह भी आरोप लगाया गया कि आरोपी के यहां कर्मचारी की नौकरी के दौरान चैकबुक खो गई थी और बाद में उसका गलत इस्तेमाल किया गया। क्राइम ब्रांच की प्राथमिक जांच में धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला प्रकाश में आया जिसके आधार पर क्राइम ब्रांच के स्पैशल क्राइम विंग ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।
