बेसन, प्याज और करेले की सब्जी, इस तरह बनाएंगे तो बिल्कुल भी कड़वी नहीं लगेगी

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

बेसन प्याज करेला की सब्जी  : करेला की सब्जी को कई तरह से बनाया जा सकता है। ज्यादातर घरों में करेला की भुजिया या भरवां करेले ही बनते हैं। लेकिन आज हम आपको बेसन, प्याज और करेले की सब्जी की रेसिपी बता रहे हैं। ये सब्जी खाने में बहुत ही टेस्टी लगती है। एक बार इस तरह से करेले की सब्जी बनाएंगे तो कड़वी भी नहीं लगेगी। इसमें पड़ा प्याज और बेसन करेले की कड़वाहट को दूर कर देता है। जानिए कैसे बनाते हैं बेसन, प्याज और करेले की सब्जी की रेसिपी।


बेसन, प्याज और करेला की सब्जी रेसिपी 
पहला स्टेप- सबसे पहले आधा किलो ताजा कच्चे करेला ले लें। करेले को हल्का छीलकर लंबाई में बीच से कट लगा दें। अब करेला के मोटे और पके बीज निकालकर नमक लगाकर इन्हें आधा से एक घंटे के लिए छोड़ दें।

 लॉक अप 2' सेपामेला सेरेना का भी कटा पत्ता ये खबर भी पढ़े :  लॉक अप 2' सेपामेला सेरेना का भी कटा पत्ता

दूसरा स्टेप- दूसरी ओर करेला की सब्जी के लिए मसाला तैयार कर लें। इसमें 1 बड़ा चम्मच साबुत धनिया, आधा चम्मच जीरा और एक चम्मच सौंफ लें और इन्हें दरदरा कूट लें। 

तीसरा स्टेप- करेला का पानी निकाल दें और इन्हें दो बार धो लें। करेला को हाथ से निचोड़ दें इससे पानी निकल जाएगा। अब कड़ाही में सरसों का तेल डालें और तेल गर्म होने के बाद सारे करेला डाल दें। गैस को हाई मीडियम रखें और हल्का क्रिस्पी होने तक करेले को फ्राई करना है। सारे करेला निकाल लें।

चौथा स्टेप- अब बचे तेल में 1 बारीक चॉप किया प्याज डाल दें। इसमें 1 चम्मच लहसुन अदरक का पेस्ट डालकर भूनें। अब सूखे मसाले जैसे आधा टीस्पून हल्दी पाउडर, आधा टीस्पून लाल मिर्च पाउडर, नमक डालकर मसालों को मिला दें। आप चाहें तो 2 चम्मच पानी भी डाल सकते हैं। 

पांचवां स्टेप- अब 10-12 छोटी वाली प्याज जिन्हें बेबी अनियन कहते हैं वो ले लें। प्याज को छीलकर उसके बीच में हल्के हल्के कट लगा दें। प्याज को ग्रेवी में डालकर 2 मिनट तक भून लें। कुटा हुआ मसाला डालें और मिला दें। इसमें आधा कप पानी डालकर मिलाएं। एक उबाल आने के बाद आधा चम्मच गरम मसाला, आधा चम्मच कसूरी मेथी डाल दें।

छठा स्टेप- अब इसमें करेला भी डाल दें। सब्जी को मिलाकर 6-7 मिनट के लिए लो टू मीडियम फ्लेम पर पकाएं। एक पैन में 2 चम्मच बेसन लें और उसे बिना घी के भून लें। सब्जी को खोलकर एक बार मिक्स करें और इसमें 1 चम्मच आमचूर पाउडर और 1 चम्मच भुना बेसन डालकर मिलाएं। सब्जी को मिक्स करने के बाद 1 चम्मच बेसन और मिला दें। सब्जी को बेसन डालने के 2-3 मिनट के लिए और पकाएं। स्वादिष्ट बेसन प्याज और करेले की सब्जी बनकर तैयार है। एक बार ऐसे करेले बनाकर खाएंगे तो खाते ही जाएंगे। 

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

भर्ती घोटाले मामले में देवेंद्र नाथ का अनशन जारी, वांगचुक ने बढ़ाया हौसला

12वें दिन भी सत्याग्रह जारी, भूख हड़ताल पर अडिग आंदोलनकारी रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (पीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन...
झारखंड 
भर्ती घोटाले मामले में देवेंद्र नाथ का अनशन जारी, वांगचुक ने बढ़ाया हौसला

छात्रों पर पुलिस कार्रवाई समेत अन्य मुद्दों पर विपक्ष का प्रदर्शन

प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई व अन्य मुद्दों पर विपक्ष का संसद परिसर में प्रदर्शन नई दिल्ली। संसद के मानसून...
राष्ट्रीय 
छात्रों पर पुलिस कार्रवाई समेत अन्य मुद्दों पर विपक्ष का प्रदर्शन

जंतर-मंतर प्रदर्शन के समर्थन पर फतेहाबाद के डीएमईओ निलंबित

डीएमईओ बोले- सभी आरोप पूरी तरह बेबुनियाद और मनगढ़ंत फतेहाबाद। हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड में तैनात जिला विपणन प्रवर्तन...
उत्तर प्रदेश 
जंतर-मंतर प्रदर्शन के समर्थन पर फतेहाबाद के डीएमईओ निलंबित

उत्तर प्रदेश

जंतर-मंतर प्रदर्शन के समर्थन पर फतेहाबाद के डीएमईओ निलंबित

डीएमईओ बोले- सभी आरोप पूरी तरह बेबुनियाद और मनगढ़ंत फतेहाबाद। हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड में तैनात जिला विपणन प्रवर्तन...
उत्तर प्रदेश 
जंतर-मंतर प्रदर्शन के समर्थन पर फतेहाबाद के डीएमईओ निलंबित

विधानसभा में हंगामे पर अध्यक्ष की नाराजगी, विपक्ष को दी नसीहत

मानसून सत्र में हंगामे को विधानसभा अध्यक्ष ने बताया निंदनीय लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र के तीसरे दिन बुधवार...
उत्तर प्रदेश 
विधानसभा में हंगामे पर अध्यक्ष की नाराजगी, विपक्ष को दी नसीहत