अब तेहरान परमाणु हथियार नहीं चाहता, आज खत्म होगी जंग:' ट्रंप

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

वाशिंगटन  : मिडिल ईस्ट में फरवरी से जारी टेंशन पर आज विराम लग सकता है। ईरान के साथ शांति समझौते को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा ऐलान किया है। ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ शांति समझौते पर आज साइन होंगे। इसके तुरंत बाद होर्मुज स्ट्रेट खुल जाएगा।

न्यूक्लियर डस्ट लेने अमेरिका जाएगा ईरान
वहीं, हालात सामान्य होने पर न्यूक्लियर डस्ट लेने के लिए अमेरिका ईरान जाएगा। ट्रंप ने दावा किया कि अब ईरान परमाणु हथियार नहीं चाहता और न ही उन्हें यह मिलेगा, चाहे खरीदकर, बनाकर या किसी और तरीके से। 

राफेल लड़ाकू विमान से नई MICA NG मिसाइल का सफल सुपरसोनिक परीक्षण  ये खबर भी पढ़े : राफेल लड़ाकू विमान से नई MICA NG मिसाइल का सफल सुपरसोनिक परीक्षण 

डील पर साइन होते ही खुल जाएगा होर्मुज स्ट्रेट
उन्होंने कहा कि इस डील पर आज साइन होने हैं और साइन होते ही होर्मुज स्ट्रेट सभी के लिए खुल जाएगा। ईरान के साथ हमारे रिश्ते पिछली सरकारों के मुकाबले बहुत अलग और बेहतर हैं। ओबामा ने उन्हें जो अरबों डॉलर दिए थे, जिसमें 1.7 अरब डॉलर नकद भी शामिल थे। उसके उलट, अब कोई पैसे का लेन-देन नहीं होगा। 

 एडीजी प्रयागराज जोन ने प्रतापगढ़ में परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा ये खबर भी पढ़े :  एडीजी प्रयागराज जोन ने प्रतापगढ़ में परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ईरान के साथ मेरा समझौता बिल्कुल इसके उलट- ट्रंप
ईरान समझौते पर बड़ा दावा करते हुए ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि ईरान के साथ बराक ओबामा की डील, JCPOA, परमाणु हथियार पाने का एक आसान, शानदार और सीधा रास्ता थी। अगर वह डील रहती तो ईरान के पास 6 साल पहले ही परमाणु हथियार आ जाते और वह अब तक उनका इस्तेमाल भी कर चुका होता। ईरान के साथ मेरा समझौता बिल्कुल इसके उलट है। इसमें परमाणु हथियार न होने की पक्की गारंटी है। असल में, अब उन्हें परमाणु हथियार नहीं चाहिए और न ही वे इसे खरीदकर, बनाकर या किसी और तरीके से हासिल करेंगे।

ट्रैक्टर ट्राली फिसलकर तालाब में गिरा, चालक की मौत ये खबर भी पढ़े : ट्रैक्टर ट्राली फिसलकर तालाब में गिरा, चालक की मौत

पहाड़ों में दबी परमाणु सामग्री को कर देंगे नष्ट- ट्रंप
ट्रंप ने यह भी दावा किया कि ईरान का परमाणु कार्यक्रम प्रभावी रूप से निष्क्रिय कर दिया गया है। शेष परमाणु सामग्री का बाद में निपटारा कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा, 'सही समय पर, जब सब कुछ शांत होगा, हम अपने शानदार बी-2 बॉम्बर्स और उनके बेहतरीन पायलटों की मदद से अंदर जाकर, पहाड़ों के नीचे दबाकर रखी गई परमाणु सामग्री को निकालेंगे। इसके बाद उसे प्रोसेस्ड कर ईरान या अमेरिका में कहीं भी नष्ट कर देंगे।' 

इससे पहले, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा था कि अमेरिका-ईरान शांति समझौते को अगले 24 घंटों में अंतिम रूप दिया जा सकता है। वहीं, अब ट्रंप ने भी कह दिया कि रविवार को दोनों देश डील पर साइन कर देंगे।

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

देहरादून में हिंदू युवक की हत्या पर बवाल आरोपी के घर को लगाई आग

देहरादून  : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विकासनगर में हिंदू युवक विनोद की पीट-पीटकर हत्या मामले में लोगों का गुस्सा...
उत्तराखंड 
देहरादून में हिंदू युवक की हत्या पर बवाल आरोपी के घर को लगाई आग

मुरादाबाद में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक की मौत, दूसरा गंभीर; गांव में भारी तनाव

मुरादाबाद। जनपद के कुंदरकी थाना क्षेत्र स्थित ग्राम चक खिताबपुर उर्फ खनुपुरा में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई,...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुरादाबाद में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक की मौत, दूसरा गंभीर; गांव में भारी तनाव

चुनाव से पहले एक ही नाव पर सवार हुए धामी और पांडेय

ऊधम सिंह नगर :मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा जाते समय गूलरभोज स्थित बौर जलाशय पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय विधायक अरविंद...
उत्तराखंड 
चुनाव से पहले एक ही नाव पर सवार हुए धामी और पांडेय

 विद्रोही सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ  ने ममता को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की TMC में फूट की वजह से दोनों गुटों की तरफ से आरोप-प्रत्यारोप तेज हैं। इस...
पश्चिम बंगाल 
 विद्रोही सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ  ने ममता को भेजेंगे लीगल नोटिस

शिमला स्कूल संचालिका हत्याकांड: हमलावरों की तलाश में विशेष टीमें गठित, जांच तेज

शिमला। राजधानी शिमला के भट्टाकुफर स्थित निजी स्कूल की संचालिका मनीषा मित्तल (41) की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या किए जाने...
हिमाचल 
शिमला स्कूल संचालिका हत्याकांड: हमलावरों की तलाश में विशेष टीमें गठित, जांच तेज

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक की मौत, दूसरा गंभीर; गांव में भारी तनाव

मुरादाबाद। जनपद के कुंदरकी थाना क्षेत्र स्थित ग्राम चक खिताबपुर उर्फ खनुपुरा में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई,...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुरादाबाद में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक की मौत, दूसरा गंभीर; गांव में भारी तनाव

जनगणना से पहले हो सकते हैं पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव, भाजपा ने तेज की तैयारियां

लखनऊ ।  देश के पांच राज्यों—उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर—में निर्धारित समय से पहले विधानसभा चुनाव कराए जाने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जनगणना से पहले हो सकते हैं पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव, भाजपा ने तेज की तैयारियां

पत्नी से मिलने आया दामाद नाबालिग साली को लेकर फरार, परिवार में मचा हड़कंप

हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पत्नी से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पत्नी से मिलने आया दामाद नाबालिग साली को लेकर फरार, परिवार में मचा हड़कंप

औरैया में खेत में मिला 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार...

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव रठगांव में सहसपुर मोड़ के पास एक खेत...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में खेत में मिला 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार...