ग्वालियर : तिघरा डैम में डूबे एमबीबीएस के दो छात्र , एक का मिला शव , दूसरे की तलाश जारी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियरगजराराजा मेडिकल कॉलेज के दो मेडिकल छात्र शनिवार शाम तिघरा डैम में डूब गए। देर रात तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में एक छात्र का शव बरामद कर लिया गया, जबकि दूसरे छात्र की तलाश जारी है।

यह हादसा शनिवार शाम करीब 7 बजे तिघरा डैम के कच्ची पार क्षेत्र में हुआ, जहां आम लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित है। बताया जा रहा है कि दोनों छात्र डैम के किनारे पानी में उतरे थे। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वे 40 से 50 फीट गहरे पानी में डूब गए।

जानकारी के अनुसार, मेडिकल कॉलेज के आठ छात्र-छात्राओं का समूह तिघरा डैम घूमने और पिकनिक मनाने पहुंचा था। समूह में चार छात्राएं और चार छात्र शामिल थे। सभी बोट क्लब से लगभग तीन किलोमीटर दूर कच्ची पार क्षेत्र में गए थे।

एमपी के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय महिला हॉकी टीम को दी बधाई ये खबर भी पढ़े : एमपी के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय महिला हॉकी टीम को दी बधाई

इसी दौरान सेकेंड ईयर के छात्र आयुष श्रीवास्तव, निवासी मुजफ्फरपुर (बिहार) और गोपाल अग्रवाल, निवासी बीना (सागर) पानी के करीब चले गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों का पैर फिसल गया, जिससे वे संतुलन खो बैठे और देखते ही देखते गहरे पानी में समा गए।

काफी देर तक दोनों के वापस नहीं लौटने पर साथियों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान डैम के पथरीले किनारे पर दोनों छात्रों के जूते और कपड़े सलीके से रखे मिले। यह देखकर साथी छात्रों के होश उड़ गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

हमीदिया अस्पताल परिसर में कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला समेत दो घायल ये खबर भी पढ़े : हमीदिया अस्पताल परिसर में कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला समेत दो घायल

सूचना मिलते ही तिघरा थाना पुलिस, सीएसपी कृष्णपाल सिंह और थाना प्रभारी शिवराम सिंह कंषाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की टीम को तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन में लगाया गया।

रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन
डैम की अत्यधिक गहराई, कीचड़ और चट्टानी संरचना के कारण राहत एवं बचाव कार्य में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। देर रात तक बोट और हाई-पावर सर्च लाइट की मदद से सर्चिंग जारी रही।

रद्द हुआ मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन ये खबर भी पढ़े : रद्द हुआ मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन

रेस्क्यू टीम ने देर रात गोपाल अग्रवाल का शव बरामद कर लिया, जबकि आयुष श्रीवास्तव का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। रविवार को भी एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम तलाश अभियान में जुटी रही।

परिजनों को दी गई सूचना
सीएसपी कृष्णपाल सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम मौके पर पहुंच गई थी। दोनों छात्रों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

प्रशासन की निगरानी में सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। इस हृदयविदारक हादसे ने मेडिकल कॉलेज परिसर में शोक की लहर दौड़ा दी है। साथ पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं और शिक्षकों के बीच गहरा दुख और चिंता का माहौल है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

देहरादून में हिंदू युवक की हत्या पर बवाल आरोपी के घर को लगाई आग

देहरादून  : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विकासनगर में हिंदू युवक विनोद की पीट-पीटकर हत्या मामले में लोगों का गुस्सा...
उत्तराखंड 
देहरादून में हिंदू युवक की हत्या पर बवाल आरोपी के घर को लगाई आग

मुरादाबाद में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक की मौत, दूसरा गंभीर; गांव में भारी तनाव

मुरादाबाद। जनपद के कुंदरकी थाना क्षेत्र स्थित ग्राम चक खिताबपुर उर्फ खनुपुरा में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई,...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुरादाबाद में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक की मौत, दूसरा गंभीर; गांव में भारी तनाव

चुनाव से पहले एक ही नाव पर सवार हुए धामी और पांडेय

ऊधम सिंह नगर :मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा जाते समय गूलरभोज स्थित बौर जलाशय पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय विधायक अरविंद...
उत्तराखंड 
चुनाव से पहले एक ही नाव पर सवार हुए धामी और पांडेय

 विद्रोही सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ  ने ममता को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की TMC में फूट की वजह से दोनों गुटों की तरफ से आरोप-प्रत्यारोप तेज हैं। इस...
पश्चिम बंगाल 
 विद्रोही सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ  ने ममता को भेजेंगे लीगल नोटिस

शिमला स्कूल संचालिका हत्याकांड: हमलावरों की तलाश में विशेष टीमें गठित, जांच तेज

शिमला। राजधानी शिमला के भट्टाकुफर स्थित निजी स्कूल की संचालिका मनीषा मित्तल (41) की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या किए जाने...
हिमाचल 
शिमला स्कूल संचालिका हत्याकांड: हमलावरों की तलाश में विशेष टीमें गठित, जांच तेज

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक की मौत, दूसरा गंभीर; गांव में भारी तनाव

मुरादाबाद। जनपद के कुंदरकी थाना क्षेत्र स्थित ग्राम चक खिताबपुर उर्फ खनुपुरा में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई,...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुरादाबाद में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक की मौत, दूसरा गंभीर; गांव में भारी तनाव

जनगणना से पहले हो सकते हैं पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव, भाजपा ने तेज की तैयारियां

लखनऊ ।  देश के पांच राज्यों—उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर—में निर्धारित समय से पहले विधानसभा चुनाव कराए जाने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जनगणना से पहले हो सकते हैं पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव, भाजपा ने तेज की तैयारियां

पत्नी से मिलने आया दामाद नाबालिग साली को लेकर फरार, परिवार में मचा हड़कंप

हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पत्नी से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पत्नी से मिलने आया दामाद नाबालिग साली को लेकर फरार, परिवार में मचा हड़कंप

औरैया में खेत में मिला 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार...

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव रठगांव में सहसपुर मोड़ के पास एक खेत...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में खेत में मिला 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार...