मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नीट परीक्षा के सुव्यवस्थित संचालन के संबंध में दिए दिशा-निर्देश

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

भोपाल । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को कलेक्टर्स वीसी में 21 जून को होने वाली नीट परीक्षा के सुव्यवस्थित संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा केंद्रों के आसपास यातायात के सुचारू संचालन के लिए विशेष व्यवस्था की जाए। पुलिस प्रशासन परीक्षार्थियों के साथ सकारात्मक भाव से हर संभव सहयोग प्रदान करे। जिला स्तर पर सोशल मीडिया पर नजर रखी जाए तथा अफवाह फैलने की स्थिति में तत्काल वस्तुस्थिति से लोगों को अवगत कराया जाए। सभी परीक्षा केंद्रों पर पेयजल सहित सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

मुख्यमंत्री निवास कार्यालय समत्व भवन में हुई बैठक में बताया गया कि प्रदेश के 30 जिलों में नीट परीक्षा के लिए 283 सेंटर बनाए गए हैं। सर्वाधिक 57 केंद्र इंदौर में हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के प्रदेश में होने वाले दौरे के दृष्टिगत आवश्यकत तैयारियों के संबंध में भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री निवास समत्व भवन में हुई बैठक में मुख्य सचिव अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई, अनुपम राजन और शिव शेखर शुक्ला उपस्थित थे।

जिलों की बनेंगी विकास पुस्तिकाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जिला स्तर पर विकास और जनकल्याण योजनाओं के संचालन की स्थिति की गहन समीक्षा की जाएगी। जुलाई माह में कलेक्टर्स-एसपी कांफ्रेंस भी होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त पर जिला स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों में जिले के प्रभारी मंत्री अपने संबोधन में विस्तृत रूप से जिले की उपलब्धियां प्रस्तुत करेंगे। प्रभारी मंत्रियों के संबोधन से पहले राज्य स्तर से मुख्यमंत्री का संबोधन होगा। यह सभी जिलों में प्रसारित होगा। जिला स्तर की उपलब्धियों के प्रस्तुतिकरण से जिला स्तर पर संचालित विकास और जनकल्याण गतिविधियों का दस्तावेजीकरण होगा, इसकी तैयारी तत्काल आरंभ की जाए। इस आधार पर जिलों की विकास पुस्तिका बनेगी।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

 मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नीट परीक्षा के सुव्यवस्थित संचालन के संबंध में दिए दिशा-निर्देश

भोपाल । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को कलेक्टर्स वीसी में 21 जून को होने वाली...
मध्य प्रदेश 
 मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नीट परीक्षा के सुव्यवस्थित संचालन के संबंध में दिए दिशा-निर्देश

मोहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

जबलपुर। मोहर्रम पर्व के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शनिवार को पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस अधीक्षक संपत...
मध्य प्रदेश 
 मोहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

शहर में ब्लाइंड डेट इवेंट को लेकर विवाद, विरोध के बाद कार्यक्रम रद्द

जबलपुर । शहर के रसल चौक स्थित एक कैफे में आयोजित किए जा रहे ब्लाइंड डेट इवेंट को लेकर शनिवार...
मध्य प्रदेश 
शहर में ब्लाइंड डेट इवेंट को लेकर विवाद, विरोध के बाद कार्यक्रम रद्द

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में मां ने 4 बच्चों को जहर देकर की आत्महत्या

मुंबई। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के मानगांव तहसील में स्थित खारवली गांव में एक मां ने अपने चार बच्चों को...
राज्य  महाराष्ट्र 
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में मां ने 4 बच्चों को जहर देकर की आत्महत्या

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण पर सीएक्यूएम सख्त, अगले साल से डीजल ऑटो रिक्शा होंगे पूरी तरह बंद

नई दिल्ली।दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने शनिवार को अपनी...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण पर सीएक्यूएम सख्त, अगले साल से डीजल ऑटो रिक्शा होंगे पूरी तरह बंद

उत्तर प्रदेश

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को आगरा में महाराणा प्रताप की मूर्ति का करेंगे अनावरण

आगरा । उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में जिला पंचायत की ओर से लगाई गई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को आगरा में महाराणा प्रताप की मूर्ति का करेंगे अनावरण

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सोमवार को इंडिगो की फ्लाइट भरेगी पहली उड़ान

नोएडा। उत्तर प्रदेश के विकास के इतिहास में 15 जून 2026 एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित होने जा रहा है। उत्तर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सोमवार को इंडिगो की फ्लाइट भरेगी पहली उड़ान

केंद्र में शीर्ष जिम्मेदारियों का रास्ता साफ: यूपी के डीजीपी राजीव कृष्ण समेत कई आईपीएस अधिकारी डीजी स्तर पर इम्पैनल

लखनऊ। केंद्र सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारियों के लिए महत्वपूर्ण माने जाने वाले डीजी (डायरेक्टर जनरल)...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
केंद्र में शीर्ष जिम्मेदारियों का रास्ता साफ: यूपी के डीजीपी राजीव कृष्ण समेत कई आईपीएस अधिकारी डीजी स्तर पर इम्पैनल

मोदी सरकार के 12 वर्षों में बदली देश की तस्वीर और तकदीर : कृष्णा पासवान

कौशाम्बी। उत्तर प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री (पशुधन एवं दुग्ध विकास) कृष्णा पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के...
उत्तर प्रदेश 
मोदी सरकार के 12 वर्षों में बदली देश की तस्वीर और तकदीर : कृष्णा पासवान