उत्तराखंड के जवान प्रशांत हुए बलिदान

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

देहरादून :असम में हुए विमान हादसे में उत्तराखंड के लाल प्रशांत सिंह ने भी बलिदान दे दिया। उन्होंने करीब आठ वर्षों तक देश सेवा की।
असम के जोरहाट एयरबेस पर भारतीय वायु सेवा के कार्गो विमान हादसे में सेलाकुई निवासी प्रशांत सिंह के बलिदान की खबर ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया। राजा वाला रोड स्थित श्रीरामपुरम कॉलोनी के 32 वर्षीय प्रशांत अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे।

महज डेढ़ वर्ष पहले ही उनका विवाह हुआ था। बलिदान की सूचना मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। माता-पिता हादसा स्थल के लिए रवाना हो गए हैं, जबकि क्षेत्र में शोक और संवेदनाओं का माहौल बना हुआ है।
सेलाकुई के श्रीरामपुरम कॉलोनी निवासी प्रशांत सिंह ने करीब आठ वर्षों तक देश सेवा की। परिवार के अनुसार, यह उनकी दूसरी पोस्टिंग थी। इससे पहले 23 नवंबर 2024 को उनका विवाह हुआ था और परिवार उनके उज्ज्वल भविष्य के सपने संजो रहा था लेकिन विमान हादसे की खबर ने परिवार की खुशियां पलभर में छीन लीं।

भारी बारिश से मसूरी-देहरादून मार्ग बंद, भूस्खलन और सड़क धंसने के बाद प्रशासन का बड़ा फैसला ये खबर भी पढ़े : भारी बारिश से मसूरी-देहरादून मार्ग बंद, भूस्खलन और सड़क धंसने के बाद प्रशासन का बड़ा फैसला

प्रशांत के पिता उमेश सिंह भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं। मां बृजेश देवी ने बताया कि प्रशांत परिवार के इकलौते बेटे थे। परिवार में एक बड़ी बहन हैं जिनका विवाह हो चुका है। बलिदान की खबर से परिजनों में ही नहीं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। लोग फोन कर सांत्वना देते रहे।

सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित चौधरी और ब्लॉक प्रमुख अर्चना रावत समेत विभिन्न जनप्रतिनिधियों व सामाजिक संगठनों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश ने अपना एक वीर सपूत खो दिया है जिसकी सेवा और समर्पण को हमेशा याद रखा जाएगा।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

3.79 करोड़ की ठगी का आरोपी गिरफ्तार, कंपनी बनाकर लैपटॉप-कंप्यूटर खरीद किए गायब

लखनऊ।राजधानी लखनऊ की विकासनगर थाना पुलिस ने कंपनी के माध्यम से करोड़ों रुपये की कथित धोखाधड़ी करने वाले एक वांछित...
राज्य  उत्तर प्रदेश 

चेहल्लुम जुलूस को लेकर लखनऊ में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, 4 अगस्त को कई प्रमुख मार्गों पर रहेगा डायवर्जन

लखनऊ।राजधानी लखनऊ में 4 अगस्त को आयोजित होने वाले चेहल्लुम जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन ने विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी...

राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, जयपुर-अजमेर समेत कई जिलों में बारिश से मिली राहत

जयपुर। राजस्थान में सोमवार सुबह एक बार फिर मौसम ने करवट ली। राजधानी जयपुर, अजमेर, करौली के टोडाभीम, दौसा सहित...
राजस्थान 
राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, जयपुर-अजमेर समेत कई जिलों में बारिश से मिली राहत

सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुआ बलरामपुर, शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में श्रावण माह के प्रथम सोमवार पर जनपद के सभी छोटे-बड़े शिवालयों में आस्था का...
उत्तर प्रदेश 

नगराम पुलिस का बड़ा अभियान, लंबे समय से फरार 5 वारंटी दबोचे, कोर्ट के NBW पर हुई गिरफ्तारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के नगराम थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार...