3.79 करोड़ की ठगी का आरोपी गिरफ्तार, कंपनी बनाकर लैपटॉप-कंप्यूटर खरीद किए गायब
विकासनगर पुलिस का बड़ा एक्शन
लखनऊ।राजधानी लखनऊ की विकासनगर थाना पुलिस ने कंपनी के माध्यम से करोड़ों रुपये की कथित धोखाधड़ी करने वाले एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर कंपनी के नाम पर बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खरीदे, लेकिन भुगतान किए बिना ही करोड़ों रुपये का गबन कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, 19 जुलाई 2025 को विकासनगर निवासी शिकायतकर्ता लोकेश की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस को दस्तावेजी और अन्य साक्ष्य मिले, जिनके आधार पर आरोप है कि कंपनी से जुड़े लोगों ने शिकायतकर्ता से विभिन्न तिथियों में बड़ी संख्या में लैपटॉप, कंप्यूटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खरीदे, लेकिन उनकी कीमत का भुगतान नहीं किया।पुलिस का दावा है कि इस तरीके से शिकायतकर्ता को करीब 3 करोड़ 79 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान पहुंचाया गया।
ये खबर भी पढ़े : जिंदा महिला सरकारी रिकॉर्ड में हुईं मृत, तीन साल से पेंशन बंद, न्याय के लिए भटक रहीं सावित्री देवीकानपुर से हुई गिरफ्तारी
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 2 अगस्त 2026 को मुख्य आरोपी रेहान खान (30 वर्ष) को कानपुर नगर के ग्वालटोली थाना क्षेत्र स्थित गंगा बैराज रोड से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
क्या है पुलिस का आरोप?
पुलिस क अनुसार, रेहान खान कंपनी के प्रमुख पद पर रहते हुए अपने सह-आरोपियों के साथ मिलकर कथित रूप से आपराधिक विश्वासघात और गबन में शामिल था। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।पुलिस ने बताया कि आरोपी के अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। विवेचना में जो भी नए तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
