असम में बाढ़ का कहर जारी, 5 जिलों के 1.36 लाख लोग प्रभावित; मृतकों की संख्या पहुंची 85

तीन और शव मिलने के बाद मृतकों की संख्या 85 हुई

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

गुवाहाटी। असम में बाढ़ से अभी भी पांच जिलों की 136203 आबादी प्रभावित है। इस बीच तीन और शव मिले हैं। इस बार विनाशकारी बाढ़ ने ऊपरी असम के मुख्य रूप से चार जिलों में कहर बरपाया है।

शिवसागर जिले के बाढ़ प्रभावित लोगों के दिलों में अब भी इसकी टीस उभर रही है। राज्य सरकार प्रभावितों की हर संभव मदद के लिए विभिन्न प्रकार के अभियान चला रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा दो अगस्त को चार दिवसीय ऊपरी असम के दौरे पर पहुंचे। ग्राउंड जीरो पर मुख्यमंत्री समस्याओं को समझने की कोशिश कर रहे हैं।

हिमाचल: बड़ा फैसला, दुर्गम क्षेत्रों में तैनात कर्मचारी कार्यकाल पूरा किए बिना नहीं होंगे ट्रांसफर ये खबर भी पढ़े : हिमाचल: बड़ा फैसला, दुर्गम क्षेत्रों में तैनात कर्मचारी कार्यकाल पूरा किए बिना नहीं होंगे ट्रांसफर

असम सरकार के मंत्री भी बाढ़ प्रभावित इलाकों में बचाव कार्यों की मानिटरिंग कर सरकारी मदद त्वरित गति से मुहैया कराने में जुटे हुए हैं।

बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित ऊपरी असम के चार जिलों शिवसागर, चराईदेव, जोरहाट और गोलाघाट हैं। उसमें भी सबसे बुरा हाल शिवसागर जिले का है।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के दो अगस्त के आंकड़ों के अनुसार धनसिरि नदी (नुमलीगढ़) इलाके में खतरे के निशान से अभी भी ऊपर बह रही है।

रविवार को शिवसागर जिले से तीन और लोगों के शव बरामद हुए। इस तरह बाढ़ से राज्य में मृतकों की कुल संख्या 85 पहुंच गई है। शिवसागर जिले में ही 2 लोगों के गायब होने की जानकारी आपदा विभाग ने दी है।

बाढ़ से पांच जिलों के 21 राजस्व मंडलों के कुल 335 गांवों की कुल 136203 आबादी अभी भी प्रभावित हैं एवं 15422 हेक्टेयर कृषि भूमि पानी में डूबी हुई है। प्रभावित जिलों में गोलाघाट, जोरहाट, शिवसागर, चराईदेव एवं धेमाजी शामिल हैं।

सरकार ने 39 राहत शिविर एवं 15 राहत वितरण केंद्र स्थापित किए हैं। राहत शिविरों में 10844 लोग आश्रय लिए हुए हैं। बाढ़ से बड़े पैमाने पर सड़क, पुल एवं अन्य आधारभूत ढांचे को नुकसान पहुंचा है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

पश्चिम बंगाल में मानसून सक्रिय, कोलकाता समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में सोमवार को मानसूनी गतिविधियां तेज रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी कोलकाता सहित...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल में मानसून सक्रिय, कोलकाता समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

जमीन घोटाले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, फर्जी रजिस्ट्री कर बेचता था प्लॉट, प्रॉपर्टी डीलर पर कई मुकदमे दर्ज

लखनऊ।पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ की बिजनौर थाना पुलिस ने जमीन की फर्जी रजिस्ट्री और धोखाधड़ी के एक मामले में वांछित प्रॉपर्टी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जमीन घोटाले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, फर्जी रजिस्ट्री कर बेचता था प्लॉट, प्रॉपर्टी डीलर पर कई मुकदमे दर्ज

मालदा: करोड़ों की नकदी और नौ हज़ार प्रतिबंधित कफ सिरप की बोतलें बरामद, तीन गिरफ्तार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में बड़ी मात्रा में नकदी बरामद होने का सिलसिला जारी है। बीरभूम के बाद अब मालदा जिले...
पश्चिम बंगाल 
मालदा: करोड़ों की नकदी और नौ हज़ार प्रतिबंधित कफ सिरप की बोतलें बरामद, तीन गिरफ्तार

नाबालिग को बिना आईडी होटल में ठहराना पड़ा भारी, गैंगरेप केस में होटल मालिक गिरफ्तार, CCTV से खुला राज

लखनऊ। राजधानी के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नाबालिग को बिना आईडी होटल में ठहराना पड़ा भारी,  गैंगरेप केस में होटल मालिक गिरफ्तार, CCTV से खुला राज

ईरान से बातचीत के संकेतों का असर, अंतरराष्ट्रीय बाजार में फिसला कच्चा तेल

नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच शांति होने की उम्मीद की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक बार फिर...
कारोबार 
ईरान से बातचीत के संकेतों का असर, अंतरराष्ट्रीय बाजार में फिसला कच्चा तेल

उत्तर प्रदेश

जमीन घोटाले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, फर्जी रजिस्ट्री कर बेचता था प्लॉट, प्रॉपर्टी डीलर पर कई मुकदमे दर्ज

लखनऊ।पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ की बिजनौर थाना पुलिस ने जमीन की फर्जी रजिस्ट्री और धोखाधड़ी के एक मामले में वांछित प्रॉपर्टी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जमीन घोटाले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, फर्जी रजिस्ट्री कर बेचता था प्लॉट, प्रॉपर्टी डीलर पर कई मुकदमे दर्ज

नाबालिग को बिना आईडी होटल में ठहराना पड़ा भारी, गैंगरेप केस में होटल मालिक गिरफ्तार, CCTV से खुला राज

लखनऊ। राजधानी के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नाबालिग को बिना आईडी होटल में ठहराना पड़ा भारी,  गैंगरेप केस में होटल मालिक गिरफ्तार, CCTV से खुला राज

चलती सड़क पर मोबाइल स्नैचिंग करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, छीना गया फोन और बाइक बरामद

लखनऊ। राजधानी लखनऊ की मोहनलालगंज थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की घटना का खुलासा करते हुए तीन शातिर आरोपियों को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
चलती सड़क पर मोबाइल स्नैचिंग करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, छीना गया फोन और बाइक बरामद

एक ही जमीन कई लोगों को बेचकर करोड़ों की ठगी, फर्जी दस्तावेज बनाकर खेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ।राजधानी की निगोहां थाना पुलिस ने जमीन की खरीद-फरोख्त में कथित धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए लोगों को ठगने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
एक ही जमीन कई लोगों को बेचकर करोड़ों की ठगी, फर्जी दस्तावेज बनाकर खेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार