भारी बारिश से मसूरी-देहरादून मार्ग बंद, भूस्खलन और सड़क धंसने के बाद प्रशासन का बड़ा फैसला

सड़क में बड़ी दरारें और भू-धंसाव का खतरा बरकरार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

मसूरी। लगातार हो रही बारिश के बीच मसूरी-देहरादून मुख्य मार्ग पर पानी वाले बैंड के पास हुए भारी भूस्खलन और सड़क धंसने के बाद जिला प्रशासन ने मार्ग को अग्रिम आदेशों तक बंद कर दिया है।

जिला प्रशासन के अनुसार सड़क का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से किसी भी समय और भू-धंसाव की आशंका के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। फिलहाल मसूरी आने-जाने के लिए किमाड़ी मार्ग का उपयोग किया जा रहा है।

सोमवार को हुई तेज बारिश के दौरान पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर आने से सड़क के नीचे का हिस्सा कट गया और सड़क में बड़ी दरारें पड़ गईं।

 पुष्कर सिंह धामी ने बतौर सीएम 5 साल पूरे किए ये खबर भी पढ़े :  पुष्कर सिंह धामी ने बतौर सीएम 5 साल पूरे किए

पहले सीमित रूप से वन-वे व्यवस्था के तहत यातायात संचालित किया जा रहा था, लेकिन स्थिति लगातार बिगड़ने पर प्रशासन ने सुरक्षा के दृष्टिगत मार्ग पर सभी प्रकार की आवाजाही पर रोक लगा दी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्ष 2025 की आपदा के बाद इसी स्थान पर सड़क सुरक्षा के लिए लाखों रुपये खर्च कर पुश्ते और सुरक्षात्मक निर्माण कार्य किए गए थे।

पहली ही बड़ी बारिश में सुरक्षा दीवार और सड़क के क्षतिग्रस्त होने से निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं।

नगर पालिका परिषद मसूरी की अध्यक्ष मीरा सकलानी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों से स्थिति की जानकारी ली और राहत एवं सुरक्षा कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

इस बीच पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

उन्होंने कहा कि कुछ माह पहले बने निर्माण कार्य का पहली ही बारिश में क्षतिग्रस्त होना गंभीर लापरवाही और संभावित अनियमितताओं की ओर संकेत करता है। उन्होंने दोषी अधिकारियों और संबंधित ठेकेदारों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग भी की।

मौसम विभाग की ओर से आगामी दिनों में और बारिश की संभावना जताए जाने के बीच प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और जारी एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।

सड़क की मरम्मत और क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित होने के बाद ही मार्ग पर यातायात बहाल किए जाने का निर्णय लिया जाएगा।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

फर्रुखाबाद: दबंगों ने युवक को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, पुरानी रंजिश का आरोप

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र में दबंगो ने पीटपीट कर युवक की हत्या कर दी।...
उत्तर प्रदेश 
फर्रुखाबाद: दबंगों ने युवक को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, पुरानी रंजिश का आरोप

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने की 65 लाख लीटर डीजल बचाकर 81 करोड़ की बचत

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा दक्षता के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए भारतीय...
छत्तीसगढ़ 
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने की 65 लाख लीटर डीजल बचाकर 81 करोड़ की बचत

पाकिस्तान को भारत की दो टूक, सिंधु जल संधि अब पुराने रूप में नहीं लौटेगी

नई दिल्ली। पाकिस्तान द्वारा कनाडा से मध्यस्थता की कोशिशों के बीच भारत ने स्पष्ट किया है कि 1960 की सिंधु...
अंतर्राष्ट्रीय 
पाकिस्तान को भारत की दो टूक, सिंधु जल संधि अब पुराने रूप में नहीं लौटेगी

मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; किसानों को मिली राहत

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मंगलवार को मुरैना, भिंड, दमोह और कटनी...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; किसानों को मिली राहत

नेपाल में शवगृह शुल्क पर भी लगा 3% टैक्स, सरकार के फैसले पर उठे सवाल

काठमांडू। नेपाल सरकार की नए टैक्स नीति तहत अब मृत्यु के बाद भी टैक्स देना पड़ेगा। शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल में शवगृह शुल्क पर भी लगा 3% टैक्स, सरकार के फैसले पर उठे सवाल

उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद: दबंगों ने युवक को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, पुरानी रंजिश का आरोप

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र में दबंगो ने पीटपीट कर युवक की हत्या कर दी।...
उत्तर प्रदेश 
फर्रुखाबाद: दबंगों ने युवक को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, पुरानी रंजिश का आरोप

प्रयागराज: कुम्हारों को मिलेगा आधुनिक उपकरणों का लाभ, 23 जुलाई को होगा चयन साक्षात्कार

प्रयागराज। पारंपरिक कुम्हारी कला को आधुनिक तकनीक से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड लगातार कार्य...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज: कुम्हारों को मिलेगा आधुनिक उपकरणों का लाभ, 23 जुलाई को होगा चयन साक्षात्कार

बाढ़ हो या सूखा, हर नागरिक की सुरक्षा-सुविधा सुनिश्चित हो : मुख्यमंत्री

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि बाढ़ हो या सूखा, प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा, किसानों की फसल और...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 बाढ़ हो या सूखा, हर नागरिक की सुरक्षा-सुविधा सुनिश्चित हो : मुख्यमंत्री

कांवड यात्रा को सकुशल संपन्न कराना शासन की प्राथमिकता : मुख्य सचिव

लखनऊ/मेरठ। कांवड यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराये जाने हेतु शासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कांवड यात्रा को सकुशल संपन्न कराना शासन की प्राथमिकता : मुख्य सचिव