चुनाव से पहले एक ही नाव पर सवार हुए धामी और पांडेय
ऊधम सिंह नगर :मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा जाते समय गूलरभोज स्थित बौर जलाशय पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय विधायक अरविंद पांडेय के साथ मोटर बोट से भ्रमण किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने जलाशय के प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया।
खटीमा जाते समय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कुछ समय के लिए गूलरभोज स्थित बौर जलाशय पहुंचे। उन्होंने विधायक अरविंद पांडेय के साथ जलाशय में मोटर बोट से भ्रमण कर प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया।
इस दौरान दोनों नेताओं ने बौर जलाशय में प्रस्तावित जल क्रीड़ा प्रतियोगिताओं और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने पर चर्चा की। सीएम ने कहा कि बौर जलाशय में पूर्व में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की कैनोइंग और कयाकिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन हो चुका है। प्रदेश सरकार इसे साहसिक पर्यटन और जल क्रीड़ा गतिविधियों के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य कर रही है
ये खबर भी पढ़े : टिहरी गढ़वाल में मुख्य सचिव ने बजरंग सेतु और हिलान्स हिमालयन भोजनालय का निरीक्षण कियामुख्यमंत्री धामी और विधायक पांडेय ने जलाशय की प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन की अपार संभावनाओं पर चर्चा करते हुए क्षेत्र को पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाने की दिशा में प्रयास तेज करने पर जोर दिया। मोटर बोट पर एक साथ बैठे दोनों नेताओं के चेहरे पर उत्साह और प्रसन्नता दिखाई दी जिससे कार्यकर्ताओं में भी जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया।
इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित नारंग, मोहन सिंह पानू, नरेंद्र कोरंगा, डीएम नितिन सिंह भदोरिया, एसएसपी अजय गणपति, एडीएम कौस्तुभ मिश्रा और एसडीएम ऋचा सिंह आदि थे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।
