आईएमए पासिंग आउट परेड: 481 जेंटलमैन कैडेट बने भारतीय सेना के अंग, राष्ट्रपति ने परेड की सलामी ली

-राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने की समीक्षा, सैन्य क्षमता और रक्षा कूटनीति का दिखा संगम

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

देहरादून। भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए), देहरादून में शनिवार को चेटवुड ड्रिल स्क्वायर पर आयोजित भव्य पासिंग आउट परेड (पीओपी) समारोह में 481 जेंटलमैन कैडेट कठिन प्रशिक्षण पूरा कर भारतीय सेना के अंग बन गए हैं। इसके साथ ही 16 मित्र देशों के 34 विदेशी कैडेट भी पास आउट हुए। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने परेड की सलामी ली और प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को सम्मानित किया।

सैन्य बैंड की गूंज, अनुशासित कदमताल और पारंपरिक 'अंतिम पग' समारोह ने पूरे वातावरण को भावनात्मक और गौरवपूर्ण बना दिया। कठिन सैन्य प्रशिक्षण यात्रा पूरी कर अधिकारियों के रूप में निकलते ही युवा कैडेट्स का उत्साह और आत्मविश्वास देश की शान को बढ़ा रहा था। इस मौके पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित बड़ी संख्या में उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों ने इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनकर अपने गौरव की अनुभूति साझा की।

  भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन आज उत्तराखंड प्रवास के दूसरे दिन संगठनात्मक बैठकों में हिस्सा लेंगे ये खबर भी पढ़े :  भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन आज उत्तराखंड प्रवास के दूसरे दिन संगठनात्मक बैठकों में हिस्सा लेंगे

पासिंग आउट कैडेटों में 481 भारतीय जेंटलमैन कैडेट और 16 मित्र देशों के 34 विदेशी कैडेट शामिल रहे। 'अंतिम पग' के साथ 481 युवा सैन्य अधिकारियों ने राष्ट्र सेवा की शपथ को नई ऊर्जा दी। भारतीय सेना को जहां युवा नेतृत्व की नई खेप मिली, वहीं 34 विदेशी कैडेट अपने साथ भारतीय सैन्य प्रशिक्षण की उत्कृष्ट परंपरा और पेशेवर दक्षता का संदेश लेकर अपने देशों को लौटेंगे। यह आयोजन भारत की सैन्य विरासत, नेतृत्व क्षमता और वैश्विक रक्षा साझेदारी का सशक्त उदाहरण बनकर सामने आया।

हरिद्वार : गंगा में बहकर टापू पर फंसी हरियाणा की महिला, जल पुलिस ने किया रेस्क्यू ये खबर भी पढ़े : हरिद्वार : गंगा में बहकर टापू पर फंसी हरियाणा की महिला, जल पुलिस ने किया रेस्क्यू

परेड के समापन के साथ भारतीय कैडेट भारतीय सेना के अधिकारी बने, जबकि विदेशी कैडेट अपने-अपने देशों की सेनाओं में सेवा देने के लिए रवाना होंगे। आईएमए से प्रशिक्षित अधिकारी विश्व के अनेक देशों की सेनाओं में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रहे हैं, जिससे यह संस्थान अंतरराष्ट्रीय सैन्य नेतृत्व निर्माण के प्रमुख केंद्रों में अपनी विशिष्ट पहचान बनाए हुए हैं।

महासागर दिवस पर स्वामी चिदानन्द का आह्वान, प्लास्टिक प्रदूषण पर जताई चिंता ये खबर भी पढ़े : महासागर दिवस पर स्वामी चिदानन्द का आह्वान, प्लास्टिक प्रदूषण पर जताई चिंता

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

शिमला में नड्डा ने चलाया स्वच्छता अभियान, अंबेडकर प्रतिमा की सफाई कर सम्मान

शिमला। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत...
हिमाचल 
शिमला में नड्डा ने चलाया स्वच्छता अभियान, अंबेडकर प्रतिमा की सफाई कर सम्मान

मैरवा स्टेशन पर सिग्नल केबल चोरी नाकाम, आरपीएफ ने युवक को दबोचा

सीवान। जिले के मैरवा रेलवे स्टेशन क्षेत्र में रेल संपत्ति चोरी की कोशिश को विफल करते हुए रेलवे सुरक्षा बल...
बिहार 
मैरवा स्टेशन पर सिग्नल केबल चोरी नाकाम, आरपीएफ ने युवक को दबोचा

कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी अभियान 17 जून से, राहुल गांधी करेंगे छात्र सम्मेलनों को संबोधित

नई दिल्ली। कांग्रेस ने पेपर लीक, परीक्षा अनियमितताओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू...
राष्ट्रीय 
कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी अभियान 17 जून से, राहुल गांधी करेंगे छात्र सम्मेलनों को संबोधित

राजस्थान में बदला मौसम, 23 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, कई जगह गिरे ओले

जयपुर। राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम ने अचानक करवट ले ली है। राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के...
राज्य  राजस्थान 
राजस्थान में बदला मौसम, 23 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, कई जगह गिरे ओले

असम आबकारी नियमों में संशोधन, शराब दुकानों की दूरी और लाइसेंस स्थानांतरण के नए नियम लागू

गुवाहाटी। असम सरकार ने राज्य के आबकारी क्षेत्र में व्यापक सुधारों की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए असम आबकारी...
राष्ट्रीय  राज्य 
असम आबकारी नियमों में संशोधन, शराब दुकानों की दूरी और लाइसेंस स्थानांतरण के नए नियम लागू

उत्तर प्रदेश

कल्ली वाहन यार्ड में चोरी करते रंगे हाथ पकड़े गए दो शातिर चोर, स्टेपनी चुराने का कर रहे थे प्रयास

लखनऊ। पीजीआई थाना क्षेत्र स्थित एकीकृत वाहन यार्ड, कल्ली पश्चिम न्यू पुलिस लाइन में चोरी की वारदात को अंजाम देने...
उत्तर प्रदेश 
कल्ली वाहन यार्ड में चोरी करते रंगे हाथ पकड़े गए दो शातिर चोर, स्टेपनी चुराने का कर रहे थे प्रयास

दहेज प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या, पति गिरफ्तार; सास-ससुर की तलाश जारी

लखनऊ। राजधानी के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न से जुड़े एक मामले में पुलिस ने मृतका के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
दहेज प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या, पति गिरफ्तार; सास-ससुर की तलाश जारी

लखनऊ में ऑटो, टैम्पो और ई-रिक्शाओं पर पुलिस का बड़ा अभियान, 688 चालान, 18 वाहन सीज

लखनऊ। राजधानी में यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से लखनऊ पुलिस ने ऑटो, टैम्पो और ई-रिक्शाओं...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में ऑटो, टैम्पो और ई-रिक्शाओं पर पुलिस का बड़ा अभियान, 688 चालान, 18 वाहन सीज

लखनऊ में फर्जी जॉब कॉल सेंटर का भंडाफोड़: देशभर में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 5 शातिर गिरफ्तार

लखनऊ। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर क्राइम सेल और साइबर थाना लखनऊ की संयुक्त...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में फर्जी जॉब कॉल सेंटर का भंडाफोड़: देशभर में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 5 शातिर गिरफ्तार