पीएम मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित: सीएम धामी 

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

देहरादून :मीडिया संवाद में सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने इन 12 वर्षों में सबसे लंबे समय तक निर्वाचित पीएम का रिकॉर्ड ही नहीं बनाया बल्कि लंबे समय से विकासशील देश की अवधारणा पर अटके भारत को विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ाया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पीएम मोदी का बतौर निर्वाचित प्रधानमंत्री सर्वाधिक कार्यकाल देश की प्रगति और विकास के लिए समर्पित रहा है। यह कालखंड आत्मविश्वास से भरा, सुरक्षित और विश्व में श्रेष्ठता स्थापित करने का कालखंड रहा। उत्तराखंड से लगाव के चलते इसका लाभ भी बड़ी विकास परियोजनाओं के रूप में सामने आया।

हरिद्वार में संदिग्ध पनीर पर बड़ी कार्रवाई, 50 किलो पनीर जब्त कर कराया गया नष्ट ये खबर भी पढ़े : हरिद्वार में संदिग्ध पनीर पर बड़ी कार्रवाई, 50 किलो पनीर जब्त कर कराया गया नष्ट

 पार्टी मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर मीडिया संवाद में सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने इन 12 वर्षों में सबसे लंबे समय तक निर्वाचित पीएम का रिकॉर्ड ही नहीं बनाया बल्कि लंबे समय से विकासशील देश की अवधारणा पर अटके भारत को विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ाया है। इस दौरान जनता ने 2014, 2019 और 2024 में लगातार तीसरी बार आशीर्वाद देकर साबित किया कि देश अब नारे नहीं, काम पर वोट देता है। आज भारत आत्मविश्वास से भरा, सुरक्षित और विश्व में सम्मानित राष्ट्र बन चुका है।

सीएम धामी ने कहा, देश ने वह दौर देखा है, जब विशेषकर कांग्रेस के शासन में योजनाएं कागजों पर बनती थीं। मोदी सरकार में योजनाएं बनती भी हैं और जमीन पर उतरती भी हैं। कांग्रेस ने दशकों तक गरीब हटाने के नारे दिए लेकिन सिर्फ अपने नेताओं की गरीबी हटाई। पीएम मोदी ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने का अभूतपूर्व काम किया, जिसे दुनिया भी अचंभित होकर तारीफ कर रही है। विपक्ष विशेषकर कांग्रेस की सरकारों में विकास हुआ और न ही गरीबों की दशा में परिवर्तन क्योंकि उनके समय भ्रष्टाचार व्यवस्था का हिस्सा बना हुआ था।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की प्राथमिकता का प्रमाण है कि दूसरी बार शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री का पहला हस्ताक्षर किसान सम्मान निधि की फाइल पर था। इसी तरह 81 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, चार करोड़ गरीबों को पक्के मकान और 11 करोड़ माताओं-बहनों को उज्ज्वला योजना का लाभ मिला, जन-धन, आयुष्मान भारत, जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत अभियान ने गरीबों के जीवन में वास्तविक बदलाव लाया है। ये नया भारत है जो आतंकवादी घटना पर केवल निंदा नहीं करता बल्कि आतंकवाद का जवाब घर में घुसकर देता है। ऑपरेशन सिंदूर, सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक ने दुनिया को भारत की नई सुरक्षा कार्य संस्कृति से परिचय कराया है।
उत्तराखंड से पीएम मोदी को विशेष प्रेम
सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष स्नेह और मार्गदर्शन से राज्य में दो लाख करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाएं संचालित हैं। केदारनाथ और बदरीनाथ धाम पुनर्विकास ने देवभूमि को वैश्विक आध्यात्मिक मानचित्र पर स्थापित किया है। चारधाम ऑल वेदर रोड, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना और दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर से कनेक्टिविटी में क्रांतिकारी बदलाव आया है। केदारनाथ एवं हेमकुंड साहिब रोपवे परियोजनाएं तीर्थयात्रा को नई ऊंचाई देने जा रही हैं। वाइब्रेंट विलेज योजना से सीमांत गांवों में विकास की नई धारा पहुंची है। 2.54 लाख रुपये से अधिक महिलाओं का लखपति दीदी बनना प्रदेश में महिला सशक्तीकरण का प्रमाण है, जिसका पूरा श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को है।

आज विश्व मंच पर मजबूत, सक्षम राष्ट्र है भारत : महेंद्र भट्ट
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और विकसित भारत के संकल्प के 12 वर्ष पूर्ण हुए हैं। यह केवल एक सरकार के 12 वर्ष नहीं बल्कि भारत के आत्मविश्वास, वैश्विक प्रतिष्ठा और जन-जन के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन की गौरवशाली यात्रा के ये 12 वर्ष हैं। इन वर्षों में भारत ने अनेकों क्षेत्रों में अभूतपूर्व उपलब्धियां प्राप्त की हुई हैं। गरीब कल्याण से लेकर महिला सशक्तीकरण, किसानों के उत्थान से लेकर युवाओं के लिए नए अवसर प्रदान करना, आधारभूत संरचना के विस्तार से लेकर डिजिटल क्रांति तक, हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित हुए हैं। भारत आज विश्व मंच पर एक मजबूत, सक्षम और निर्णायक नेतृत्व वाले राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है। संवाद में कैबिनेट मंत्री खजान दास, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, सह प्रभारी राजेंद्र नेगी, कमलेश रमन मौजूद रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

हरिहरपुर में बन रहा अत्याधुनिक इंडोर स्टेडियम, ग्रामीण खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

जौनपुर। बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हरिहरपुर में पुराने एनएच-56 के किनारे 6.46 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक इंडोर...
उत्तर प्रदेश 
हरिहरपुर में बन रहा अत्याधुनिक इंडोर स्टेडियम, ग्रामीण खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

प्रशांत किशोर: चुनावी रणनीतिकार से जन नेता बनने तक का सफर,जानिये पूरा इतिहास

पटना। बिहार की सबसे चर्चित और हाई-प्रोफाइल मानी जाने वाली बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में जीत दर्ज करने के...
राष्ट्रीय  राज्य  बिहार 
प्रशांत किशोर: चुनावी रणनीतिकार से जन नेता बनने तक का सफर,जानिये पूरा इतिहास

जौनपुर: 1.37 करोड़ की सात सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण, ग्रामीण संपर्क व्यवस्था होगी सुदृढ़

जौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र में राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत लगभग 1.37 करोड़ रुपये की लागत...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर: 1.37 करोड़ की सात सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण, ग्रामीण संपर्क व्यवस्था होगी सुदृढ़

 विधायक ने पेपर लीक से लेकर किसान और कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरा....

जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा परिसर में सोमवार को समाजवादी पार्टी के विधायकों ने विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदर्शन...
उत्तर प्रदेश 
 विधायक ने पेपर लीक से लेकर किसान और कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरा....

प्रशांत किशोर का सरकारों पर हमला, बोले- अब शिक्षा-रोजगार पर देना होगा ध्यान

पटना। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने केंद्र और...
राष्ट्रीय  राज्य  बिहार 
प्रशांत किशोर का सरकारों पर हमला, बोले- अब शिक्षा-रोजगार पर देना होगा ध्यान

उत्तर प्रदेश

हरिहरपुर में बन रहा अत्याधुनिक इंडोर स्टेडियम, ग्रामीण खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

जौनपुर। बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हरिहरपुर में पुराने एनएच-56 के किनारे 6.46 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक इंडोर...
उत्तर प्रदेश 
हरिहरपुर में बन रहा अत्याधुनिक इंडोर स्टेडियम, ग्रामीण खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

जौनपुर: 1.37 करोड़ की सात सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण, ग्रामीण संपर्क व्यवस्था होगी सुदृढ़

जौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र में राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत लगभग 1.37 करोड़ रुपये की लागत...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर: 1.37 करोड़ की सात सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण, ग्रामीण संपर्क व्यवस्था होगी सुदृढ़

 विधायक ने पेपर लीक से लेकर किसान और कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरा....

जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा परिसर में सोमवार को समाजवादी पार्टी के विधायकों ने विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदर्शन...
उत्तर प्रदेश 
 विधायक ने पेपर लीक से लेकर किसान और कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरा....

अटल पार्क घूमने आने वालों से प्रवेश के नाम पर लिये जाने वाले टिकट दर का किया विरोध

फिरोजाबाद, नगर निगम द्वारा लोगों के स्वास्थ्य एवं बीमारियों से दूर रखने के उद्देश्य से अटल पार्क का निर्माण जिला...
उत्तर प्रदेश 
अटल पार्क घूमने आने वालों से प्रवेश के नाम पर लिये जाने वाले टिकट दर का किया विरोध