धामी ने लिया अंतरराष्ट्रीय क्याकिंग और कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का जायजा

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

ऊधम सिंह  : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज ऊधम सिंह नगर जनपद के गदरपुर क्षेत्र में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने आयोजन स्थल पर पहुंचकर प्रतियोगिता से संबंधित विभिन्न तैयारियों, खिलाड़ियों के लिए की जा रही सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, तकनीकी व्यवस्थाओं, आवागमन, ठहरने की व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक प्रबंधों का बारीकी से निरीक्षण किया।

सफल आयोजन के लिए तैयारियां समय के साथ हों पूरी
मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध रूप से पूर्ण की जाएं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों और देश-विदेश से आने वाले प्रतिभागियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

गुस्साई पत्नी ने  फ्राईपैन उठाकर पति पर हमला कर दिया ये खबर भी पढ़े : गुस्साई पत्नी ने  फ्राईपैन उठाकर पति पर हमला कर दिया

सीएम धामी ने भी वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां की
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं भी वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का अनुभव लिया और कहा कि उत्तराखंड में साहसिक खेलों की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। राज्य की प्राकृतिक परिस्थितियां जल क्रीड़ा, पर्वतीय खेल और एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए अनुकूल हैं। इस दिशा में सरकार द्वारा खेल सुविधाओं के विस्तार और आधुनिक खेल अवसंरचना विकसित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

अन्जेश जोशी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया प्रदेश का मान, आयरनमैन 70.3 प्रतियोगिता की पूरी ये खबर भी पढ़े : अन्जेश जोशी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया प्रदेश का मान, आयरनमैन 70.3 प्रतियोगिता की पूरी

उत्तराखंड को खेलों के मामले में दिलानी है पहचान
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि उत्तराखंड को खेलों के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई जाए। इसके लिए खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, सुविधाएं और अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ बड़े स्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन को प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करती हैं और उन्हें वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं।

अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज के निधन से गम में डूबी पहाड़ों की रानी ये खबर भी पढ़े : अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज के निधन से गम में डूबी पहाड़ों की रानी

प्रतियोगिता से पर्यटन-व्यवसाय को मिलेगा बढ़ावा
उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से केवल खेल गतिविधियों को ही बढ़ावा नहीं मिलता, बल्कि प्रदेश में पर्यटन, स्थानीय व्यवसाय, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलती है। उत्तराखंड की पहचान एक साहसिक पर्यटन राज्य के रूप में और अधिक मजबूत होगी तथा देश-विदेश के पर्यटक यहां की प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ खेल गतिविधियों से भी जुड़ेंगे।

खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए उठाए जा रहे कदम
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार खेलों को जन-जन तक पहुंचाने और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए कई स्तरों पर कार्य कर रही है। खेल प्रतिभाओं को चिन्हित कर उन्हें आगे बढ़ाने, प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराने और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं।

व्यवस्थाओं में सुनिश्चित की जाए उच्च गुणवत्ता
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रतियोगिता स्थल पर स्वच्छता, पेयजल, चिकित्सा सुविधा, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं उच्च गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित की जाएं, ताकि यह आयोजन उत्तराखंड की बेहतर कार्य संस्कृति और आतिथ्य का उदाहरण बने। इस अवसर पर विधायक अरविंद पांडेय सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

टीएमसी संकट गहराया, काकोली घोष दस्तिदार के बेटे ने ममता बनर्जी को भेजा लीगल नोटिस

पश्चिम बंगाल: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में चल रहे संकट के बीच एक नया विवाद सामने आया है. बारासात से टीएमसी...
पश्चिम बंगाल 
टीएमसी संकट गहराया, काकोली घोष दस्तिदार के बेटे ने ममता बनर्जी को भेजा लीगल नोटिस

प्रधानमंत्री मोदी आज फ्रांस के नीस में करेंगे 'भारत इनोवेट्स' का उद्घाटन

नीस (फ्रांस)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फ्रांस के नीस में हैं। वो आज दोपहर यहां फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
प्रधानमंत्री मोदी आज फ्रांस के नीस में करेंगे 'भारत इनोवेट्स' का उद्घाटन

फ्रांस पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, नीस में हुआ भव्य स्वागत

नीस (फ्रांस)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के निमंत्रण पर आधिकारिक यात्रा के तहत शनिवार को फ्रांस...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
 फ्रांस पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, नीस में हुआ भव्य स्वागत

विश्व मंच पर मजबूत हुई भारत की सांस्कृतिक पहचान : विदेश मंत्रालय

नई दिल्ली। भारत की सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक ज्ञान और सभ्यतागत मूल्यों को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने की दिशा...
राष्ट्रीय  राज्य 
विश्व मंच पर मजबूत हुई भारत की सांस्कृतिक पहचान : विदेश मंत्रालय

महिला टी20 विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को 65 रन से रौंदा

मैनचेस्टर। छह बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया टीम ने आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में शानदार शुरुआत करते हुए दक्षिण...
खेल 
महिला टी20 विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को 65 रन से रौंदा

उत्तर प्रदेश

इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2025 के खिलाफ एआईपीईएफ का बड़ा ऐलान, देशव्यापी आंदोलन और “लाइटनिंग स्ट्राइक” की चेतावनी

लखनऊ। ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन (एआईपीईएफ) ने इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल, 2025 का कड़ा विरोध करते हुए इसे सार्वजनिक बिजली...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2025 के खिलाफ एआईपीईएफ का बड़ा ऐलान, देशव्यापी आंदोलन और “लाइटनिंग स्ट्राइक” की चेतावनी

मड़ियांव पुलिस ने 25 हजार के इनामी नकली नोट गिरोह के शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

लखनऊ। थाना मड़ियांव पुलिस टीम ने नकली करेंसी के जरिए बाजार में धोखाधड़ी करने वाले 25 हजार रुपये के इनामी...
उत्तर प्रदेश 
मड़ियांव पुलिस ने 25 हजार के इनामी नकली नोट गिरोह के शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

मड़ियांव पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

लखनऊ। थाना मड़ियांव पुलिस टीम ने नाबालिग पीड़िता को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए...
उत्तर प्रदेश 
मड़ियांव पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

सैरपुर पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायालय के समक्ष पेश

लखनऊ। थाना सैरपुर पुलिस टीम ने न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) के आधार पर एक वांछित वारंटी अभियुक्त को...
उत्तर प्रदेश 
सैरपुर पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायालय के समक्ष पेश