मड़ियांव पुलिस ने 25 हजार के इनामी नकली नोट गिरोह के शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। थाना मड़ियांव पुलिस टीम ने नकली करेंसी के जरिए बाजार में धोखाधड़ी करने वाले 25 हजार रुपये के इनामी वांछित शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और अपने साथियों के साथ मिलकर नकली नोटों को बाजार में खपाने का काम करता था।

पुलिस के अनुसार, 12 जून 2026 को मुखबिर खास से सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त आईआईएम तिराहा, दुबग्गा जाने वाले मार्ग के पास मौजूद है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके से अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सुमित यादव उर्फ मोनू पुत्र सोने लाल, निवासी ग्राम दरगवां, थाना अकबरपुर, जनपद कानपुर देहात (उम्र 27 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे संबंधित मुकदमे मु0अ0सं0 442/2023 धारा 489A/489B/489C/489D भादवि के तहत वांछित बताया है।

बिजली को मंहगा करने के विरोध में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने सौंपा ज्ञापन ये खबर भी पढ़े : बिजली को मंहगा करने के विरोध में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने सौंपा ज्ञापन

पूछताछ में खुलासा

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर नकली करेंसी तैयार करता था और उसे बाजार में चलाकर असली नोट हासिल करता था। प्राप्त रकम को आपस में बांटकर अपने खर्च पूरे करते थे।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी कई गंभीर मामले दर्ज हैं, जिनमें धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश जैसे मामले शामिल हैं।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय में पेश किया है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश और जांच जारी है।

 तेज रफ्तार डंपर ने महिला को कुचला, मौत ये खबर भी पढ़े :  तेज रफ्तार डंपर ने महिला को कुचला, मौत

25 साल पुरानी जर्जर दीवार गिरने से मासूम की मौत ये खबर भी पढ़े : 25 साल पुरानी जर्जर दीवार गिरने से मासूम की मौत

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

टीएमसी संकट गहराया, काकोली घोष दस्तिदार के बेटे ने ममता बनर्जी को भेजा लीगल नोटिस

पश्चिम बंगाल: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में चल रहे संकट के बीच एक नया विवाद सामने आया है. बारासात से टीएमसी...
पश्चिम बंगाल 
टीएमसी संकट गहराया, काकोली घोष दस्तिदार के बेटे ने ममता बनर्जी को भेजा लीगल नोटिस

प्रधानमंत्री मोदी आज फ्रांस के नीस में करेंगे 'भारत इनोवेट्स' का उद्घाटन

नीस (फ्रांस)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फ्रांस के नीस में हैं। वो आज दोपहर यहां फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
प्रधानमंत्री मोदी आज फ्रांस के नीस में करेंगे 'भारत इनोवेट्स' का उद्घाटन

फ्रांस पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, नीस में हुआ भव्य स्वागत

नीस (फ्रांस)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के निमंत्रण पर आधिकारिक यात्रा के तहत शनिवार को फ्रांस...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
 फ्रांस पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, नीस में हुआ भव्य स्वागत

विश्व मंच पर मजबूत हुई भारत की सांस्कृतिक पहचान : विदेश मंत्रालय

नई दिल्ली। भारत की सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक ज्ञान और सभ्यतागत मूल्यों को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने की दिशा...
राष्ट्रीय  राज्य 
विश्व मंच पर मजबूत हुई भारत की सांस्कृतिक पहचान : विदेश मंत्रालय

महिला टी20 विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को 65 रन से रौंदा

मैनचेस्टर। छह बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया टीम ने आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में शानदार शुरुआत करते हुए दक्षिण...
खेल 
महिला टी20 विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को 65 रन से रौंदा

उत्तर प्रदेश

इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2025 के खिलाफ एआईपीईएफ का बड़ा ऐलान, देशव्यापी आंदोलन और “लाइटनिंग स्ट्राइक” की चेतावनी

लखनऊ। ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन (एआईपीईएफ) ने इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल, 2025 का कड़ा विरोध करते हुए इसे सार्वजनिक बिजली...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2025 के खिलाफ एआईपीईएफ का बड़ा ऐलान, देशव्यापी आंदोलन और “लाइटनिंग स्ट्राइक” की चेतावनी

मड़ियांव पुलिस ने 25 हजार के इनामी नकली नोट गिरोह के शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

लखनऊ। थाना मड़ियांव पुलिस टीम ने नकली करेंसी के जरिए बाजार में धोखाधड़ी करने वाले 25 हजार रुपये के इनामी...
उत्तर प्रदेश 
मड़ियांव पुलिस ने 25 हजार के इनामी नकली नोट गिरोह के शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

मड़ियांव पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

लखनऊ। थाना मड़ियांव पुलिस टीम ने नाबालिग पीड़िता को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए...
उत्तर प्रदेश 
मड़ियांव पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

सैरपुर पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायालय के समक्ष पेश

लखनऊ। थाना सैरपुर पुलिस टीम ने न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) के आधार पर एक वांछित वारंटी अभियुक्त को...
उत्तर प्रदेश 
सैरपुर पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायालय के समक्ष पेश