विश्व मंच पर मजबूत हुई भारत की सांस्कृतिक पहचान : विदेश मंत्रालय

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नई दिल्ली। भारत की सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक ज्ञान और सभ्यतागत मूल्यों को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने की दिशा में पिछले वर्षों में हुए प्रयासों को रेखांकित करते हुए विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा है कि भारत न केवल अपनी सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के लिए कार्य कर रहा है, बल्कि अपनी समृद्ध ज्ञान-परंपरा को भी दुनिया के साथ साझा कर रहा है।

सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर साझा एक संदेश में उन्होंने बताया कि भारत की कई सांस्कृतिक परंपराओं को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में स्थान मिला है, जिससे भारतीय सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक स्तर पर नई मान्यता प्राप्त हुई है।

अवैध संबंध के शक में युवक की हत्या, आरोपित गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : अवैध संबंध के शक में युवक की हत्या, आरोपित गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि भारत के कई नए स्थलों को विश्व धरोहर का दर्जा मिला है, जबकि विदेशों में पहुंच चुकी बहुमूल्य और प्राचीन भारतीय कलाकृतियों की स्वदेश वापसी भी सुनिश्चित की गई है। यह प्रयास देश की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों को संरक्षित करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

महिलाओं की सुरक्षा के लिए हजरतगंज में चला विशेष अभियान, 3,611 वाहनों के चालान, 80 वाहन सीज ये खबर भी पढ़े : महिलाओं की सुरक्षा के लिए हजरतगंज में चला विशेष अभियान, 3,611 वाहनों के चालान, 80 वाहन सीज

रणधीर जायसवाल ने यह भी उल्लेख किया कि पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को बढ़ावा देने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के वैश्विक पारंपरिक चिकित्सा केंद्र की स्थापना भारत में की गई है। इससे भारतीय चिकित्सा ज्ञान और परंपराओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है।

बेलडांगा हिंसा मामले में एनआईए जांच का रास्ता साफ, राज्य सरकार ने हाईकोर्ट से वापस ली याचिका ये खबर भी पढ़े : बेलडांगा हिंसा मामले में एनआईए जांच का रास्ता साफ, राज्य सरकार ने हाईकोर्ट से वापस ली याचिका

योग के वैश्विक प्रसार का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि भारत की पहल पर शुरू हुआ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आज एक वैश्विक जनआंदोलन का रूप ले चुका है। वर्तमान में 175 देशों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन के माध्यम से योग और भारतीय जीवन-दर्शन का संदेश दुनिया भर में पहुंच रहा है।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, पारंपरिक ज्ञान के प्रसार और वैश्विक साझेदारी के माध्यम से भारत अपनी सभ्यतागत पहचान को मजबूत करते हुए विश्व समुदाय को निरंतर प्रेरित कर रहा है। भारत की संस्कृति, परंपराएं और जीवन मूल्य आज भी वैश्विक स्तर पर शांति, संतुलन और मानव कल्याण का संदेश देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

पत्नी से मिलने आया दामाद नाबालिग साली को लेकर फरार, परिवार में मचा हड़कंप

हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पत्नी से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पत्नी से मिलने आया दामाद नाबालिग साली को लेकर फरार, परिवार में मचा हड़कंप

औरैया में खेत में मिला 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार...

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव रठगांव में सहसपुर मोड़ के पास एक खेत...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में खेत में मिला 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार...

पति की मौत के बाद बेबसी का दर्द: पोस्टमार्टम के इंतजार के बाद शव वाहन चालक पर 5 हजार वसूलने का आरोप

कानपुर। पश्चिम बंगाल से अपने पति का शव लेने कानपुर पहुंची एक महिला को दुख की घड़ी में कथित आर्थिक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पति की मौत के बाद बेबसी का दर्द: पोस्टमार्टम के इंतजार के बाद शव वाहन चालक पर 5 हजार वसूलने का आरोप

प्रवक्ता परीक्षा के कारण आज यातायात डायवर्जन , प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

अम्बेडकरनगर । उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की प्रवक्ता परीक्षा को सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए जनपद अंबेडकर...
उत्तर प्रदेश 
प्रवक्ता परीक्षा के कारण आज यातायात डायवर्जन , प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

लखनऊ में फिर ट्रेन डिरेल करने की साजिश नाकाम, पंजाब मेल के सामने ट्रैक पर रखा 50 किलो का लोहे का चौखट

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में एक बार फिर रेल हादसा कराने की बड़ी साजिश सामने आई है। कैंट क्षेत्र के दिलकुशा...