मणिपुर: नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, हेरोइन-कोकीन संग चार आरोपी गिरफ्तार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

इंफाल। मणिपुर पुलिस ने राज्य में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को दो अलग-अलग कार्रवाइयों में भारी मात्रा में संदिग्ध हेरोइन और कोकीन बरामद कर चार लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक किशोर भी शामिल है।

रविवार को दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार बिष्णुपुर जिले के मोइरांग थाना क्षेत्र के त्रोंगलाओबी माखा लेइकाई में पुलिस ने एक टाटा गोल्ड सूमो (एएस-11 बीसी-5395) वाहन को रोककर तलाशी ली।

तलाशी के दौरान वाहन से संदिग्ध हेरोइन से भरे 26 साबुन केस बरामद किए गए। इस मामले में वाहन सवार बिक्की मुंडा (22), निवासी चारहाजारे गांव, मोटबुंग (सेनापति जिला) तथा उखरुल जिले के हुंगपुंग गांव के एक किशोर को गिरफ्तार किया गया।

मणिपुर पुलिस ने आज बताया है कि बीते 12 जून को मणिपुर पुलिस ने इंफाल पश्चिम जिले के अलग-अलग इलाकों से कोकीन के साथ दो लोगों को गिरफ़्तार किया। इस कड़ी में सगोलबंद सायांग पुखरी मापल के सुखम रोज़ार (25) को रिम्स रोड पर नित्यानंद मंदिर के पास से 4.6 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ़्तार किया गया और सगोलबंद मीनो लीराक के मुतुम गिरिराज उर्फ ​​पाकपा (29) को उसके इलाके से 18.6 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ़्तार किया गया।

इसी दिन मणिपुर पुलिस ने इंफाल पूर्व के खबम लमखाई में एक महिंद्रा बोलेरो (एमएन-06एलबी-6851) को रोका और ड्राइवर मोइरांगथेम अविनाश सिंह (27) तथा गाड़ी में सवार दो लोगों - वाहेंगबाम इचनमाचा (46) और थांगजाम सुमति देवी (49) को 215 लीटर डीआईसी शराब के साथ गिरफ्तार किया।

प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रियों की बैठक, मानसून सत्र की रणनीति पर चर्चा ये खबर भी पढ़े : प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रियों की बैठक, मानसून सत्र की रणनीति पर चर्चा

रोकी गई गाड़ी, ज़ब्त शराब और गिरफ्तार लोगों को आबकारी विभाग को आगे की कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया है। पुलिस ने दोनों मामलों में संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नशीले पदार्थों की आपूर्ति और तस्करी से जुड़े नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की कार्रवाई जारी है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

हरिहरपुर में बन रहा अत्याधुनिक इंडोर स्टेडियम, ग्रामीण खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

जौनपुर। बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हरिहरपुर में पुराने एनएच-56 के किनारे 6.46 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक इंडोर...
उत्तर प्रदेश 
हरिहरपुर में बन रहा अत्याधुनिक इंडोर स्टेडियम, ग्रामीण खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

प्रशांत किशोर: चुनावी रणनीतिकार से जन नेता बनने तक का सफर,जानिये पूरा इतिहास

पटना। बिहार की सबसे चर्चित और हाई-प्रोफाइल मानी जाने वाली बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में जीत दर्ज करने के...
राष्ट्रीय  राज्य  बिहार 
प्रशांत किशोर: चुनावी रणनीतिकार से जन नेता बनने तक का सफर,जानिये पूरा इतिहास

जौनपुर: 1.37 करोड़ की सात सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण, ग्रामीण संपर्क व्यवस्था होगी सुदृढ़

जौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र में राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत लगभग 1.37 करोड़ रुपये की लागत...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर: 1.37 करोड़ की सात सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण, ग्रामीण संपर्क व्यवस्था होगी सुदृढ़

 विधायक ने पेपर लीक से लेकर किसान और कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरा....

जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा परिसर में सोमवार को समाजवादी पार्टी के विधायकों ने विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदर्शन...
उत्तर प्रदेश 
 विधायक ने पेपर लीक से लेकर किसान और कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरा....

प्रशांत किशोर का सरकारों पर हमला, बोले- अब शिक्षा-रोजगार पर देना होगा ध्यान

पटना। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने केंद्र और...
राष्ट्रीय  राज्य  बिहार 
प्रशांत किशोर का सरकारों पर हमला, बोले- अब शिक्षा-रोजगार पर देना होगा ध्यान

उत्तर प्रदेश

हरिहरपुर में बन रहा अत्याधुनिक इंडोर स्टेडियम, ग्रामीण खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

जौनपुर। बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हरिहरपुर में पुराने एनएच-56 के किनारे 6.46 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक इंडोर...
उत्तर प्रदेश 
हरिहरपुर में बन रहा अत्याधुनिक इंडोर स्टेडियम, ग्रामीण खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

जौनपुर: 1.37 करोड़ की सात सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण, ग्रामीण संपर्क व्यवस्था होगी सुदृढ़

जौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र में राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत लगभग 1.37 करोड़ रुपये की लागत...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर: 1.37 करोड़ की सात सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण, ग्रामीण संपर्क व्यवस्था होगी सुदृढ़

 विधायक ने पेपर लीक से लेकर किसान और कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरा....

जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा परिसर में सोमवार को समाजवादी पार्टी के विधायकों ने विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदर्शन...
उत्तर प्रदेश 
 विधायक ने पेपर लीक से लेकर किसान और कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरा....

अटल पार्क घूमने आने वालों से प्रवेश के नाम पर लिये जाने वाले टिकट दर का किया विरोध

फिरोजाबाद, नगर निगम द्वारा लोगों के स्वास्थ्य एवं बीमारियों से दूर रखने के उद्देश्य से अटल पार्क का निर्माण जिला...
उत्तर प्रदेश 
अटल पार्क घूमने आने वालों से प्रवेश के नाम पर लिये जाने वाले टिकट दर का किया विरोध