प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रियों की बैठक, मानसून सत्र की रणनीति पर चर्चा

संसदीय रणनीति और आगामी विधायी एजेंडे पर चर्चा

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • बैठक में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, निर्मला सीतारमण, किरेन रिजिजू, जेपी नड्डा और राजनाथ सिंह रहे मौजूद

नई दिल्ली। लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष के हंगामे के चलते कार्यवाही गुरुवार दोपहर 02 बजे तक स्थगित होने के बीच संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में वरिष्ठ मंत्रियों की अहम बैठक चल रही है। जिसमें संसदीय रणनीति और आगामी विधायी एजेंडे पर चर्चा हो रही है।

सूत्रों ने बताया कि बैठक में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, निर्मला सीतारमण, किरेन रिजिजू, जेपी नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद हैं। इसके अलावा सरकार के कई अन्य वरिष्ठ मंत्री भी बैठक में शामिल हैं। बैठक का मुख्य एजेंडा संसद की कार्यवाही को सुचारु रूप से चलाने और महत्वपूर्ण विधायी कार्यों को आगे बढ़ाने की रणनीति तय करना है।

लोकसभा में पेश होगा एंटी-पेपर लीक बिल, नकल और परीक्षा धांधली पर सख्त कानून की तैयारी ये खबर भी पढ़े : लोकसभा में पेश होगा एंटी-पेपर लीक बिल, नकल और परीक्षा धांधली पर सख्त कानून की तैयारी

गौरतलब है कि मानसून सत्र लगातार विपक्ष की नारेबाजी और विरोध प्रदर्शनों के कारण बाधित हो रहा है। गुरुवार को भी प्रश्नपत्र लीक और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर विपक्षी दलों ने सरकार को घेरते हुए सदन में हंगामा किया। विपक्ष ने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री की मौजूदगी की मांग की, जिसके चलते दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर तक स्थगित करनी पड़ी।

बैठक में संसदीय रणनीति पर विचार-विमर्श के साथ विपक्ष के विरोध का सामना करने और विधेयकों को पारित कराने की योजना पर मंथन किया जा रहा है। बैठक के बाद कुछ अहम फैसले की संभावना जताई जा रही है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

असम बाढ़ में अब तक 75 से ज्यादा मौतें, 30 चाय बागानों में घुसा पानी

नगालैंड से बहकर आए मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका गुवाहाटी। असम सरकार के मंत्री रामेश्वर तेली ने...
राष्ट्रीय 
असम बाढ़ में अब तक 75 से ज्यादा मौतें, 30 चाय बागानों में घुसा पानी

असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए जेएसडब्ल्यू स्टील ने दिए 5 करोड़ रुपये

मुख्यमंत्री ने कहा,जेएसडब्ल्यू स्टील के सज्जन जिंदल की दरियादिली ने मेरा दिल छू लिया गुवाहाटी। असम में आई विनाशकारी बाढ़...
राष्ट्रीय 
असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए जेएसडब्ल्यू स्टील ने दिए 5 करोड़ रुपये

निवेश धोखाधड़ी मामले में आरोपित राहुल शामराव को फिजी से भारत लाया गया

सहयोगियों के साथ मिलकर बड़े मुनाफे का झांसा देकर लोगों से कराया था निवेश नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई)...
राष्ट्रीय 
निवेश धोखाधड़ी मामले में आरोपित राहुल शामराव को फिजी से भारत लाया गया

राष्ट्रपति भवन में एक व आठ अगस्त का ‘चेंज ऑफ गार्ड’ समारोह स्थगित

नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के मद्देनजर राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में आयोजित होने वाला रस्मी गार्डों की...
राष्ट्रीय 
राष्ट्रपति भवन में एक व आठ अगस्त का ‘चेंज ऑफ गार्ड’ समारोह स्थगित

उत्तर प्रदेश

खूंटी बाइपास और फोरलेन निर्माण में ढिलाई, भाजपा जिलाध्यक्ष ने गडकरी से लगाई गुहार

फोरलेन निर्माण एवं खूंटी बाइपास परियोजना का कार्य शीघ्र शुरू कराने का आग्रह खूंटी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिलाध्यक्ष...
उत्तर प्रदेश 
खूंटी बाइपास और फोरलेन निर्माण में ढिलाई, भाजपा जिलाध्यक्ष ने गडकरी से लगाई गुहार

पद और टिकट पर उठते सवाल, क्या बदायूं में सपा फिर गुटबाज़ी की चुनौती से जूझ रही है?

बदायूं। समाजवादी पार्टी में संगठनात्मक नियुक्तियों और चुनावी टिकटों को लेकर समय-समय पर असहमति और नाराज़गी की चर्चाएं होती रही...
उत्तर प्रदेश 
पद और टिकट पर उठते सवाल, क्या बदायूं में सपा फिर गुटबाज़ी की चुनौती से जूझ रही है?