निवेश धोखाधड़ी मामले में आरोपित राहुल शामराव को फिजी से भारत लाया गया

सीबीआई को मिली बड़ी सफलता

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • सहयोगियों के साथ मिलकर बड़े मुनाफे का झांसा देकर लोगों से कराया था निवेश

नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने निवेश धोखाधड़ी मामले में वांछित आरोपित राहुल शामराव कालोखे को फिजी से भारत प्रत्यर्पण किया है। कालोखे पर अपने सहयोगियों के साथ मिलकर लोगों को ऊंचे मुनाफे का झांसा देकर निवेश कराने और निवेशकों की रकम का दुरुपयोग कर निजी लाभ उठाने का आरोप है।

सीबीआई ने बताया कि एजेंसी ने यह कार्रवाई विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय और महाराष्ट्र पुलिस के सहयोग से की। कालोखे पर आरोप है कि उसने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर लोगों को बड़े मुनाफे का झांसा देकर निवेश कराने के लिए प्रेरित किया। बड़ी संख्या में निवेशकों ने विभिन्न योजनाओं में रकम जमा कराई लेकिन आरोपित ने धनराशि का दुरुपयोग कर उसे निजी लाभ के लिए इस्तेमाल किया। अपराध के बाद वह जांच और कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए फरार हो गया।

 जंगलराज नहीं, विकास और सुशासन के पक्ष में खड़ा है बांकीपुर : नितिन नवीन ये खबर भी पढ़े :  जंगलराज नहीं, विकास और सुशासन के पक्ष में खड़ा है बांकीपुर : नितिन नवीन

महाराष्ट्र पुलिस के अनुरोध पर सीबीआई ने इंटरपोल चैनलों के माध्यम से उसके खिलाफ रेड नोटिस जारी कराया। इसके बाद आरोपित का लोकेशन फिजी में पता चला और वहां की पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। निर्धारित कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपित को भारत प्रत्यर्पित किया गया। सीबीआई की एस्कॉर्ट टीम फिजी गई और आरोपित को लेकर गुरुवार को भारत लौटी। आरोपित अब भारतीय एजेंसियों की हिरासत में है और उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

यूपी की 11,350 ग्राम पंचायतों में हाईटेक डिजिटल लाइब्रेरियों से आधुनिक अध्ययन सुविधाओं का हो रहा विस्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ग्रामीण युवाओं को गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शैक्षिक संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रभावी कदम...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी की 11,350 ग्राम पंचायतों में हाईटेक डिजिटल लाइब्रेरियों से आधुनिक अध्ययन सुविधाओं का हो रहा विस्तार

रायबरेली में राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन

रायबरेली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय गृहमंत्री के बारे में दिये बयान को लेकर उनके ही संसदीय...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रायबरेली में राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश