यूपी की 11,350 ग्राम पंचायतों में हाईटेक डिजिटल लाइब्रेरियों से आधुनिक अध्ययन सुविधाओं का हो रहा विस्तार

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ग्रामीण युवाओं को गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शैक्षिक संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। इसी क्रम में पंचायती राज विभाग की ओर से प्रदेश की 11,350 ग्राम पंचायतों में चरणबद्ध रूप से हाईटेक डिजिटल लाइब्रेरियों की स्थापना की जा रही है। इन लाइब्रेरियों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों एवं युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, कौशल विकास तथा डिजिटल शिक्षण के लिए गाँव में ही आधुनिक अध्ययन सुविधाएँ उपलब्ध कराना है।

योजना के प्रथम चरण में 37 जनपदों में पुस्तकों एवं फर्नीचर की आपूर्ति शत-प्रतिशत पूर्ण हो चुकी है। अब तक 10, 976 ग्राम पंचायतों में पुस्तकों तथा 9,909 ग्राम पंचायतों में आधुनिक फर्नीचर की स्थापना पूरी की जा चुकी है। प्रत्येक डिजिटल लाइब्रेरी पर लगभग 4 लाख रुपये का निवेश किया जा रहा है, जिसमें पुस्तकों, आईटी उपकरणों तथा आधुनिक फर्नीचर की व्यवस्था शामिल है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए 20 हजार से अधिक डिजिटल अध्ययन सामग्री, ई-बुक्स, वीडियो लेक्चर, ऑडियो कंटेंट, डिजिटल लर्निंग मॉड्यूल एवं इंटरैक्टिव क्विज उपलब्ध कराए जाएंगे।

आटे में पत्थर का चूरा पीसे जाने का वीडियो वायरल के बाद  आटे की मिलो में हुई छापेमार कार्रवाई  ये खबर भी पढ़े : आटे में पत्थर का चूरा पीसे जाने का वीडियो वायरल के बाद आटे की मिलो में हुई छापेमार कार्रवाई

इस योजना के सकारात्मक परिणाम भी सामने आने लगे हैं। जनपद मथुरा की ग्राम पंचायत अडिंग स्थित डिजिटल लाइब्रेरी ज्ञानम् ज्योतिः से अध्ययन कर टिटू शर्मा एवं मनीष यादव का चयन उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में उपनिरीक्षक पद पर हुआ है। मुख्य विकास अधिकारी ने दोनों युवाओं को सम्मानित किया। यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण अध्ययन संसाधन उपलब्ध होने पर प्रतिभाएँ नई ऊँचाइयों तक पहुँच सकती हैं।

पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा डिजिटल लाइब्रेरी योजना ग्रामीण युवाओं को शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। सरकार का लक्ष्य है कि गाँव का कोई भी प्रतिभाशाली छात्र संसाधनों के अभाव में पीछे न रहे। आधुनिक अध्ययन सुविधाओं के माध्यम से ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर और प्रतिस्पर्धी बनाने का हमारा संकल्प लगातार साकार हो रहा है।

पंचायती राज निदेशक अमित कुमार सिंह ने कहा कि डिजिटल लाइब्रेरी केवल एक पुस्तकालय नहीं, बल्कि ग्रामीण युवाओं के सपनों को साकार करने का माध्यम है। विभाग का प्रयास है कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में विद्यार्थियों को आधुनिक डिजिटल संसाधनों के साथ गुणवत्तापूर्ण अध्ययन का वातावरण मिले।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

झांसी : प्रॉपर्टी डीलर संजय सिंह हत्याकांड का इनामिया मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, साथी फरार

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में सात दिन पहले इलाईट चौराहे के समीप स्थित 'द मेड किचिन' रेस्टोरेंट में प्रॉपर्टी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
झांसी : प्रॉपर्टी डीलर संजय सिंह हत्याकांड का इनामिया मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, साथी फरार

बहुत इमोशनल','बहुत ज़िद्दी'... क्या यही हैं आज के युवाओं की असली पहचान?

शाहिद कपूर का कबीर सिंह इसका बड़ा उदाहरण..इस किरदार को लेकर लोगों ने दी राय पिछले कुछ हफ्तों में देशभर...
मनोरंजन 
बहुत इमोशनल','बहुत ज़िद्दी'... क्या यही हैं आज के युवाओं की असली पहचान?

सावन के प्रथम दिन मुख्यमंत्री योगी ने श्री काशी विश्वनाथ का किया जलाभिषेक

बाबा से प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और लोककल्याण की कामना, श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए दिया दिशा—निर्देश
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सावन के प्रथम दिन मुख्यमंत्री योगी ने श्री काशी विश्वनाथ का किया जलाभिषेक

जेन Z की आवाज और पहचान की कहानी है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

जानिए क्यों जेन ज़ी फ्लॉड हीरोज़ को चुन रही है मुंबई। पिछले कुछ हफ्तों में एक बात स्पष्ट नज़र आई...
मनोरंजन 
जेन Z की आवाज और पहचान की कहानी है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

उत्तर प्रदेश

झांसी : प्रॉपर्टी डीलर संजय सिंह हत्याकांड का इनामिया मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, साथी फरार

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में सात दिन पहले इलाईट चौराहे के समीप स्थित 'द मेड किचिन' रेस्टोरेंट में प्रॉपर्टी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
झांसी : प्रॉपर्टी डीलर संजय सिंह हत्याकांड का इनामिया मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, साथी फरार

सावन के प्रथम दिन मुख्यमंत्री योगी ने श्री काशी विश्वनाथ का किया जलाभिषेक

बाबा से प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और लोककल्याण की कामना, श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए दिया दिशा—निर्देश
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सावन के प्रथम दिन मुख्यमंत्री योगी ने श्री काशी विश्वनाथ का किया जलाभिषेक

मीरजापुर में बेकाबू सीमेंट कंटेनर घर में घुसा, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत

मीरजापुर। उत्तरप्रदेश के जनपद मीरजापुर के विन्ध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा पुलिस चौकी अंतर्गत कलना गहरवार गांव में गुरुवार भोर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर में बेकाबू सीमेंट कंटेनर घर में घुसा, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत