जेन Z की आवाज और पहचान की कहानी है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

स्टार प्लस के शो 'ये फितूर तेरा' के ईशान धवन बोले, परफेक्ट हीरो का दौर खत्म?

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • जानिए क्यों जेन ज़ी फ्लॉड हीरोज़ को चुन रही है

मुंबई। पिछले कुछ हफ्तों में एक बात स्पष्ट नज़र आई है कि जेन ज़ी चुप रहने वाली पीढ़ी नहीं है। चाहे कॉलेज कैंपस हों, सोशल मीडिया हो या रोज़मर्रा की ज़िंदगी, आज के युवा खुलकर अपनी बात रख रहे हैं, सवाल पूछ रहे हैं, पुरानी सोच को चुनौती दे रहे हैं और किसी तय दायरे में बंधकर जीना नहीं चाहते। लेकिन, इसके साथ ही उन्हें अक्सर 'बागी', 'बहुत ज़्यादा भावुक', 'बहुत राय रखने वाले' या 'बहुत अधीर' जैसे नाम भी दे दिए जाते हैं।

स्टार प्लस का 'ये फितूर तेरा' इसी सोच को सामने लाता है, जब समाज आपको समझने से पहले ही आपके बारे में राय बना ले, तब क्या होता है? ऐसे समय में, जब जेन ज़ी अपनी पहचान और अपनी आवाज़ को किसी एक नाम या सोच तक सीमित नहीं रहने देना चाहती, यह शो ऐसे किरदारों की कहानी कहता है, जो परफेक्ट नहीं, बल्कि सच्चे, परतदार और अपनी पहचान के साथ जीने वाले हैं। 

बटवारा 1947' के ट्रेलर रिलीज से पहले भावुक हुए सनी देओल ये खबर भी पढ़े : बटवारा 1947' के ट्रेलर रिलीज से पहले भावुक हुए सनी देओल

अभिनेता ईशान धवन बताते हैं कि 'ये फितूर तेरा' आज के दौर में क्यों इतना मायने रखता है और कैसे जीत का सफर उस पीढ़ी की सोच को प्रदर्शित करता है, जो जज होने से ज़्यादा समझे जाने की उम्मीद रखती है।

ईशान धवन ने कहा , "जीत का किरदार निभाते हुए मुझे एक बात समझ आई कि हम उन लोगों को बहुत जल्दी जज कर लेते हैं, जो हमारी नज़र में 'नॉर्मल' नहीं होते। यदि कोई अपनी बात खुलकर कहता है, सवाल पूछता है या अलग रास्ता चुनता है, तो उसे समझने से पहले ही 'बागी' या 'मुश्किल' कह दिया जाता है। मुझे लगता है कि जेन ज़ी के साथ भी कुछ ऐसा ही होता है। यह पीढ़ी अपनी बात कहना चाहती है और चाहती है कि लोग उसे सुनें और यही बात 'ये फितूर तेरा' को आज के समय में इतना खास बनाती है। 

जीत ऐसा इंसान नहीं है, जो लोगों की मंज़ूरी पाने के लिए खुद को बदल ले। वह भावुक है, उसमें कमियाँ हैं, लेकिन वह अपनी राह पर चलता है और यही बात उसे सच्चा बनाती है। मुझे लगता है कि आज के दर्शक ऐसे किरदारों से ज़्यादा जुड़ते हैं, जो परफेक्ट नहीं, बल्कि अपने असली रूप में ईमानदार होते हैं।" देखिए 'ये फितूर तेरा', 5 अगस्त से, हर रात 8:30 बजे, सिर्फ स्टार प्लस पर और कभी भी जियो हॉटस्टार पर।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

विदेश में आंख के इलाज के लिए अभिषेक बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी अनुमति

विधानसभा चुनाव के दौरान भड़काऊ भाषण के मामले में चल रहा केस  नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी...
राष्ट्रीय 
विदेश में आंख के इलाज के लिए अभिषेक बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी अनुमति

दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल हेतु चिन्हांकन शिविर 04 अगस्त को

संत कबीर नगर। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी प्रतिभा यादव ने सूचनार्थ अवगत कराया है कि दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल...
उत्तर प्रदेश 
दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल हेतु चिन्हांकन शिविर 04 अगस्त को

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को लेकर शहरी क्षेत्र में शिक्षकों का प्रशिक्षण, एल्बेंडाजोल पर दी गई जानकारी

लखीमपुर-खीरी,30 जुलाई(तरुणमित्र)। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान के तहत जिले के शहरी क्षेत्र में प्राइवेट स्कूलों, मदरसों और सरकारी स्कूलों...
उत्तर प्रदेश 
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को लेकर शहरी क्षेत्र में शिक्षकों का प्रशिक्षण, एल्बेंडाजोल पर दी गई जानकारी

डीएम की अध्यक्षता में जिला कौशल विकास योजना की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

  संत कबीर नगर । जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला कौशल विकास योजना (DSDP) की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में...
उत्तर प्रदेश 
डीएम की अध्यक्षता में जिला कौशल विकास योजना की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत 51 जोड़ों का विवाह हुआ सम्पन्न

संत कबीर नगर । जिलाधिकारी आलोक कुमार के कुशल दिशा-निर्देशन में ‘‘मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह’’ योजनान्तर्गत जनपद मुख्यालय स्थित ओम रिजॉर्ट...