टीएमसी संकट गहराया, काकोली घोष दस्तिदार के बेटे ने ममता बनर्जी को भेजा लीगल नोटिस

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

पश्चिम बंगाल: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में चल रहे संकट के बीच एक नया विवाद सामने आया है. बारासात से टीएमसी सांसद डॉ. काकोली घोष दस्तिदार के बेटे डॉ. बैद्यनाथ घोष दस्तिदार ने पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी और चार अन्य प्रमुख नेताओं को लीगल नोटिस भेजा है.

बैद्यनाथ ने स्पष्ट किया है कि उन्होंने बारासात विधानसभा क्षेत्र से कभी कोई चुनाव टिकट नहीं मांगा था. साथ ही उन्होंने टीएमसी नेताओं द्वारा अपने और अपने परिवार के ऊपर लगाए आरोपों को भी मनगढ़ंत और बेबुनियाद बताया है.

 ट्रोलिंग के बाद गायक अरिजीत सिंह ने दी सफाई, बोले— सीजेपी का समर्थन नहीं करता ये खबर भी पढ़े :  ट्रोलिंग के बाद गायक अरिजीत सिंह ने दी सफाई, बोले— सीजेपी का समर्थन नहीं करता

वहीं, सोमवार को तामील होने वाले इस नोटिस में उन्होंने 15 दिनों के अंदर सार्वजनिक माफी और बयानों को वापस लेने की मांग की है, ऐसा न करने की सूरत में वह मानहानि की सख्त कानूनी कार्यवाही शुरू करेंगे.

लीगल नोटिस के अनुसार, प्रतिष्ठित मनोचिकित्सक डॉ. बैद्यनाथ ने साफ किया है कि उनकी कोई राजनीतिक महत्वाकांक्षा नहीं थी. उन्होंने बारासात विधानसभा क्षेत्र से कभी कोई राजनीतिक नामांकन या टिकट नहीं मांगा था. इस संबंध में सोशल मीडिया या मीडिया इंटरव्यू में किए गए दावे पूरी तरह झूठे और गुमराह करने वाले हैं.

उन्होंने नोटिस में खुलासा किया कि इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (IPAC) के प्रतिनिधियों और बारासात जिला टीएमसी के तत्कालीन अध्यक्ष सोहम पाल ने खुद व्हाट्सएप और कॉल के माध्यम से डॉ. बैद्यनाथ से कई बार संपर्क किया था. उन्होंने डॉ. बैद्यनाथ को बारासात से चुनाव लड़ने और स्वास्थ्य शिविरों में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया था.

बैद्यनाथ घोष दस्तिदार ने पूर्व विधायक सोनाली गुहा के उस बयान पर भारी नाराजगी और आपत्ति व्यक्त की है, जिसमें कहा गया था कि वो, उनके भाई और उनकी मां डॉ. काकोली घोष दस्तिदार नियमित रूप से शराब का सेवन करते हैं. डॉक्टर बैद्यनाथ ने इस बयान को पूरी तरह गलत बताते हुए इसे उनके चरित्र को ठेस पहुंचाने की साजिश करार दिया है.

एडवोकेट पूजा शुक्ला के माध्यम से जारी किए गए इस नोटिस में सभी पांच नेताओं- ममता बनर्जी, सांसद कल्याण बनर्जी, सांसद सौगत रॉय, सांसद महुआ मोइत्रा और सोनाली गुहा से भविष्य में बैद्यनाथ के खिलाफ किसी भी तरह की झूठी बयानबाजी बंद करने, भविष्य में उनके या उनके परिवार के बारे में कोई प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष टिप्पणी न करने को कहा गया है.

साथ ही नोटिस में चेतावनी दी गई है कि यदि 15 दिनों में सार्वजनिक स्पष्टीकरण और माफी नहीं मांगी गई तो वह सिविल, क्रिमिनल और अन्य उपलब्ध कानूनी उपायों का सहारा लेंगे.

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मप्रः दतिया उपचुनाव में हार के बाद भाजपा की बड़ी कार्रवाई

- मंडल-मोर्चा, प्रकोष्ठ, प्रकल्प सदस्य भी हटाए
राज्य  मध्य प्रदेश 
मप्रः दतिया उपचुनाव में हार के बाद भाजपा की बड़ी कार्रवाई

गिरिडीह में आकाशीय बिजली गिरने से पांच लाेगाें की मौत, दो घायल

गिरिडीह। जिले के देवरी थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में पांच लोगों की...
राष्ट्रीय  झारखंड 
गिरिडीह में आकाशीय बिजली गिरने से पांच लाेगाें की मौत, दो घायल

सागर: 48 घंटे में सुलझी हत्या की गुत्थी, मुख्य आरोपित गिरफ्तार

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले की सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक हत्या के मामले का 48 घंटे के...
मध्य प्रदेश 
सागर: 48 घंटे में सुलझी हत्या की गुत्थी, मुख्य आरोपित गिरफ्तार

अंधविश्वास के चलते भतीजों ने की बड़ी मां की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र की वेंकटनगर पुलिस चौकी से 16 किलोमीटर दूर स्थित केरहा...
मध्य प्रदेश 
अंधविश्वास के चलते भतीजों ने की बड़ी मां की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश: ग्वालियर टेलीकॉम जोन को मिले 1550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

भोपाल। केन्द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में मंगलवार को मुम्बई...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश: ग्वालियर टेलीकॉम जोन को मिले 1550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

उत्तर प्रदेश

कोतवाली गेट पर धरने के दौरान हंगामा, पुलिस से अभद्रता के आरोप में लेखपालों पर मुकदमा

कौशाम्बी। जिले के मंझनपुर कोतवाली के मुख्य गेट पर धरने के दौरान हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है।...
उत्तर प्रदेश 
कोतवाली गेट पर धरने के दौरान हंगामा, पुलिस से अभद्रता के आरोप में लेखपालों पर मुकदमा

ब्लाइंड मर्डर और लूट मामले में तीन दोषियों को उम्रकैद

लखनऊ। ब्लाइंड मर्डर और लूट के एक मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय, लखनऊ ने तीन अभियुक्तों को दोषी ठहराते...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ब्लाइंड मर्डर और लूट मामले में तीन दोषियों को उम्रकैद

यूपी बजट: MSME, खादी और टेक्सटाइल को 140 करोड़ की बड़ी सौगात

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के पारंपरिक उद्योगों, हथकरघा, खादी एवं वस्त्रोद्योग क्षेत्र को...
उत्तर प्रदेश 
यूपी बजट: MSME, खादी और टेक्सटाइल को 140 करोड़ की बड़ी सौगात

यूपी अनुपूरक बजट 2026-27: स्वास्थ्य क्षेत्र को 2023.50 करोड़ रुपये का प्रावधान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम अनुपूरक बजट में आयुष और स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता देते...
उत्तर प्रदेश 
यूपी अनुपूरक बजट 2026-27: स्वास्थ्य क्षेत्र को 2023.50 करोड़ रुपये का प्रावधान