देहरादून: दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प में युवक की मौत, लोगों ने किया हाईवे जाम

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में बैरागीवाला गांव में रविवार को भारी बवाल हो गया. यहां दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई, जिसमें एक हिंदू युवक की मौत हो गई, जबकि महिला समेत तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया.

हिंदू समुदाय के लोगों के साथ विभिन्न हिंदू संगठनों ने गांव में पहुंचकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) जाम कर दिया, जिससे काफी समय तक ट्रैफिक प्रभावित रहा. बैरागीवाला गांव में खेत में पानी लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ था. स्थानीय लोगों का कहना है कि मामूली कहासुनी के बाद मामला बढ़ता चला गया और देखते ही देखते हिंसक झड़प हो गई.

ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई,दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई,दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

आरोप है कि विवाद के बाद समुदाय विशेष के कुछ युवकों ने एकजुट होकर हिंदू पक्ष के लोगों पर हमला कर दिया. इस दौरान विनोद नाम के युवक को कथित तौर पर बेरहमी से पीटा गया, जिससे उसकी मौत हो गई. वहीं हमले में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

गर्भवती पत्नी का कराया लिंग परीक्षण, बेटी होने पर ढाया कहर ये खबर भी पढ़े : गर्भवती पत्नी का कराया लिंग परीक्षण, बेटी होने पर ढाया कहर

घटना की खबर फैलते ही गांव में तनाव का माहौल बन गया. मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला. देखते ही देखते बड़ी संख्या में विभिन्न हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता गांव में पहुंच गए. उन्होंने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया. कुछ ही देर में प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया और सड़क पर बैठकर नारेबाजी शुरू कर दी.

धामी ने लिया अंतरराष्ट्रीय क्याकिंग और कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का जायजा ये खबर भी पढ़े : धामी ने लिया अंतरराष्ट्रीय क्याकिंग और कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का जायजा

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जब तक हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. प्रदर्शन के दौरान लोगों ने प्रशासन के खिलाफ भी नाराजगी जाहिर की. कई प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की, जिसके कारण आरोपियों के हौसले बुलंद हुए. आंदोलनकारियों ने यह भी कहा कि शव का अंतिम संस्कार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही किया जाएगा.

हालात को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया. गांव और आसपास के क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया. संवेदनशील माहौल को देखते हुए अतिरिक्त फोर्स मौके पर बुलाया गया. पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उन्हें शांत कराने की कोशिश की, लेकिन लोग अपनी मांगों पर अड़े रहे. इस दौरान कई बार पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली.

घटना के बाद गुस्साए हिंदूवादी संगठन के लोगों ने गांव में प्रदर्शन शुरू कर दिया. प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों के एनकाउंटर सहित उनके घरों पर बुलडोजर एक्शन की मांग को लेकर नेशनल हाइवे जाम कर दिया.

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि समुदाय विशेष देवभूमि को कश्मीर बनाना चाहता है. यह कोई मामूली घटना नहीं है कि एक युवक की मॉब लिंचिंग की गई. प्रदर्शन में शामिल हिंदूवादी संगठनों के लोगों का आरोप है कि आरोपी झगड़ालू प्रवत्ति के हैं. पहले भी जनप्रतिनिधि पर हमला कर चुके हैं.

वहीं इस घटना की खबर मिलते ही भाजपा विधायक विकासनगर मुन्ना चौहान बैरागीवाला गांव पहुंचे, जहां उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए मौके पर मौजूद पुलिस के आला अधिकारियों को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए.

उन्होंने पीड़ित परिवार को सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया और सहसपुर कोतवाली पुलिस के मौजूदा थाना प्रभारी को सख्त लहजे में एक्शन लेने को कहा इस घटनाक्रम पर एसपी देहात पंकज गैरोला ने बताया कि खेत में पानी लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था. कुछ युवकों ने गांव में इकट्ठा होकर विनोद नाम के युवक को पीटा, जिसमें उसकी मौत हो गई.

वहीं तीन लोगों पर जानलेवा हमला कर उन्हें घायल कर दिया, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना को लेकर हिंदू समुदाय के लोग आक्रोशित हैं. प्रदर्शनकारियों से बात की जा रही है. आरोपियों की धड़पकड़ के लिए पुलिस टीम आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दे रही है. जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

सीवान:आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, साले ने बहनोई को मारी गोली...

सीवान। जिले के जीबी नगर थाना क्षेत्र के महम्मदपुर मठिया गांव में शनिवार की देर शाम आपसी विवाद ने हिंसक...
बिहार 
सीवान:आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, साले ने बहनोई को मारी गोली...

जनगणना से पहले हो सकते हैं पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव, भाजपा ने तेज की तैयारियां

लखनऊ ।  देश के पांच राज्यों—उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर—में निर्धारित समय से पहले विधानसभा चुनाव कराए जाने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जनगणना से पहले हो सकते हैं पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव, भाजपा ने तेज की तैयारियां

पत्नी से मिलने आया दामाद नाबालिग साली को लेकर फरार, परिवार में मचा हड़कंप

हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पत्नी से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पत्नी से मिलने आया दामाद नाबालिग साली को लेकर फरार, परिवार में मचा हड़कंप

औरैया में खेत में मिला 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार...

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव रठगांव में सहसपुर मोड़ के पास एक खेत...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में खेत में मिला 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार...

पति की मौत के बाद बेबसी का दर्द: पोस्टमार्टम के इंतजार के बाद शव वाहन चालक पर 5 हजार वसूलने का आरोप

कानपुर। पश्चिम बंगाल से अपने पति का शव लेने कानपुर पहुंची एक महिला को दुख की घड़ी में कथित आर्थिक...