औरैया में खेत में मिला 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार...

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव रठगांव में सहसपुर मोड़ के पास एक खेत में शनिवार रात 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान जेब से मिले दस्तावेजों के आधार पर अरविंद कुमार गुप्ता (60) पुत्र रामचंद्र गुप्ता निवासी धूपकरी, थाना सहायल के रूप में की।

पंप के पीछे पड़ा मिला शव
शनिवार रात करीब 8:30 बजे रठगांव निवासी रामसेवक शर्मा के खेत में लगे पंप के पीछे ग्रामीणों ने एक वृद्ध को मृत अवस्था में पड़ा देखा। खेत में शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर क्षेत्राधिकारी पी. पुनीत मिश्रा और कोतवाली प्रभारी विनेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की।

मौके पर पहुंचे मृतक के पुत्र हर्षित कुमार ने शव की पहचान अपने पिता अरविंद कुमार गुप्ता के रूप में की। हर्षित ने बताया कि उनके पिता लंबे समय से मिर्गी की बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। वह अपनी बहन ज्योति के घर ग्राम भटौली आए हुए थे।

परिजनों के अनुसार शनिवार सुबह करीब 10 बजे अरविंद कुमार शौच के लिए घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। इसके बाद उनकी तलाश शुरू की गई। रात में उनका शव रठगांव के पास खेत में मिला।

दौरा पड़ने से हुई मौत की आशंका
परिजनों का मानना है कि खेतों की ओर जाते समय उन्हें मिर्गी का दौरा पड़ा होगा या अचानक तबीयत बिगड़ने से वह खेत में मुंह के बल गिर गए। समय पर सहायता और उपचार न मिलने के कारण उनकी मौत हो गई होगी। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
कोतवाली प्रभारी विनेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट या संघर्ष के निशान नहीं पाए गए हैं। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

'द' सरयू अस्पताल माझा क्षेत्र में बना लाइफ लाइन  ये खबर भी पढ़े : 'द' सरयू अस्पताल माझा क्षेत्र में बना लाइफ लाइन

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

भोपाल में बड़ा एमएसएमई कार्यक्रम, मुख्यमंत्री करेंगे उद्यमियों से संवाद और हितलाभ वितरण

भोपाल। मध्य प्रदेश में उद्यमिता को नई दिशा देने के साथ रोजगार सृजन को गति प्रदान कर "विकसित मध्यप्रदेश" बनाने...
मध्य प्रदेश 
भोपाल में बड़ा एमएसएमई कार्यक्रम, मुख्यमंत्री करेंगे उद्यमियों से संवाद और हितलाभ वितरण

मप्रः मुख्यमंत्री आज 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर करेंगे 1835 करोड़ रुपये की राशि

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज रविवार को सागर जिले के केसली विकासखंड में आयोजित राज्य स्तरीय...
मध्य प्रदेश 
मप्रः मुख्यमंत्री आज 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर करेंगे 1835 करोड़ रुपये की राशि

आधी रात के बाद हिलने लगी तेलंगाना की धरती

तेलंगाना में भूकंप :तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम में आधी रात धरती हिलने लगी। यहां भूकंप के झटके महसूस किए गए।...
राज्य 
आधी रात के बाद  हिलने लगी तेलंगाना की  धरती

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जांजगीर-चांपा और बिलासपुर में विकास कार्यों की देंगे सौगात

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रविवार काे जांजगीर-चांपा और बिलासपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। अपने व्यस्त कार्यक्रम के दौरान...
छत्तीसगढ़ 
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जांजगीर-चांपा और बिलासपुर में विकास कार्यों की देंगे सौगात

दौसा: ट्रेलर से टकराई रोडवेज बस, दो दर्जन यात्री घायल, मची अफरा-तफरी

दाैसा। जिला मुख्यालय के आगरा बाईपास कट पर रविवार तड़के करीब 4 बजे यूपी के अलीगढ़ से जयपुर जा रही...
राजस्थान 
दौसा: ट्रेलर से टकराई रोडवेज बस, दो दर्जन यात्री घायल, मची अफरा-तफरी

उत्तर प्रदेश

जनगणना से पहले हो सकते हैं पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव, भाजपा ने तेज की तैयारियां

लखनऊ ।  देश के पांच राज्यों—उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर—में निर्धारित समय से पहले विधानसभा चुनाव कराए जाने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जनगणना से पहले हो सकते हैं पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव, भाजपा ने तेज की तैयारियां

पत्नी से मिलने आया दामाद नाबालिग साली को लेकर फरार, परिवार में मचा हड़कंप

हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पत्नी से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पत्नी से मिलने आया दामाद नाबालिग साली को लेकर फरार, परिवार में मचा हड़कंप

औरैया में खेत में मिला 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार...

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव रठगांव में सहसपुर मोड़ के पास एक खेत...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में खेत में मिला 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार...

पति की मौत के बाद बेबसी का दर्द: पोस्टमार्टम के इंतजार के बाद शव वाहन चालक पर 5 हजार वसूलने का आरोप

कानपुर। पश्चिम बंगाल से अपने पति का शव लेने कानपुर पहुंची एक महिला को दुख की घड़ी में कथित आर्थिक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पति की मौत के बाद बेबसी का दर्द: पोस्टमार्टम के इंतजार के बाद शव वाहन चालक पर 5 हजार वसूलने का आरोप