कंपनी के नाम पर करोड़ों की साइबर ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 2.5 करोड़ की धोखाधड़ी का खुलासा

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जाैनपुर जिले की पुलिस ने शनिवार को एक कंपनी के नाम पर लोगों को झांसा देकर करोड़ों रुपये की साइबर ठगी करने वाले एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से बड़ी मात्रा में मोबाइल फोन, सिम कार्ड, फर्जी दस्तावेज, बैंक खाते से जुड़े अभिलेख और नकदी बरामद की है।

अपर पुलिस अधीक्षक शहर आयुष श्रीवास्तव ने शनिवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त पपरावन निवासी शुभम सिंह (30) एक कंपनी में लोन, निवेश, टूर एंड ट्रेवल्स तथा इंश्योरेंस पैकेज दिलाने के नाम पर लोगों को ठगता था। वह फर्जी वेबसाइटों और ऑनलाइन माध्यमों से ग्राहकों का संपर्क हासिल कर उन्हें फोन व व्हाट्सएप के जरिए विश्वास में लेता था।

आरोपित, पीड़ितों से दस्तावेज लेकर लोन और निवेश की प्रक्रिया का झांसा देता था और प्रोसेसिंग फीस, सत्यापन शुल्क, इंश्योरेंस, कैशबैक और लोन अप्रूवल शुल्क के नाम पर रकम वसूलता था। जांच में सामने आया कि उसने फर्जी पते पर कूटरचित आधार कार्ड तैयार कराए थे, जिनके जरिए फर्जी सिम कार्ड हासिल किए जाते थे।

पुलिस ने आरोपित के पास से तीन एंड्रॉइड मोबाइल, तीन की-पैड मोबाइल, चार सिम कार्ड, एक फर्जी आधार कार्ड, एक फर्जी आधार की छायाप्रति, एक असली आधार कार्ड, 15 एटीएम कार्ड, नौ बैंक पासबुक, सात चेकबुक तथा 1.45 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं।

पूछताछ में पता चला कि आरोपित ने अपने, परिजनों और परिचितों के नाम पर कई बैंक खाते खुलवाए थे। साइबर ठगी से प्राप्त धनराशि इन्हीं खातों में मंगवाई जाती थी और बाद में एटीएम, चेकबुक तथा सीएससी केंद्रों के माध्यम से निकाल ली जाती थी।

बिजनौर में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, हल्दी-मिर्च-सौंफ समेत 13 नमूने भरे ये खबर भी पढ़े : बिजनौर में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, हल्दी-मिर्च-सौंफ समेत 13 नमूने भरे

ये गिरोह अब तक 2.5 करोड़ रुपये से अधिक की साइबर धोखाधड़ी कर चुका है। मामले में आरोपित के भाई, बहन तथा बहनोई के खातों की भी जांच की जा रही है।

स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेला 30 जून तक, स्ट्रीट वेंडरों को मिलेगा बिना गारंटी ऋण ये खबर भी पढ़े : स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेला 30 जून तक, स्ट्रीट वेंडरों को मिलेगा बिना गारंटी ऋण

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

डीएम व एसपी द्वारा थाना समाधान दिवस पर सुनी गयी जनता की समस्याएं,

संत कबीर नगर, 13 जून 2026 (सूचना विभाग)। जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा थाना समाधान...
उत्तर प्रदेश 
डीएम व एसपी द्वारा थाना समाधान दिवस पर सुनी गयी जनता की समस्याएं,

प्रभारी मंत्री ने झाड़ू लगाकर व कचरे की सफाई कर जनपदवासियों को स्वच्छता का दिया संदेश।

संत कबीर नगर, 13 जून, 2026 (सूचना विभाग)। राज्यमंत्री ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र ग्राम्य विकास, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, उ0प्र0...
उत्तर प्रदेश 
प्रभारी मंत्री ने झाड़ू लगाकर व कचरे की सफाई कर जनपदवासियों को स्वच्छता का दिया संदेश।

पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान 05 अभियुक्तों को अवैध असलहों,के साथ किया गया गिरफ्तार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान 05 अभियुक्तों को अवैध असलहों,के साथ किया गया गिरफ्तार

विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर  रक्तदान शिविर का आयोजन

फिरोजाबाद,  14 जून  दिन रविवार विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन एस. एन. एम.हॉस्पिटल की ब्लड...
विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर  रक्तदान शिविर का आयोजन

अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट की दान राशि में चोरी का मामला, जांच और पारदर्शिता की मांग तेज

अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जुड़े दान की रकम चोरी के मामले में नया खुलासा सामने आया...
राज्य  उत्तर प्रदेश 