विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन
फिरोजाबाद । रविवार विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन एस. एन. एम.हॉस्पिटल की ब्लड बैंक पर किया गया है रक्तदाताओं से अपील करते हुए स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य व जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने रक्तदाताओं से ब्लड बैंक पर पहुँचकर रक्तदान करने को कहा है ।
स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से सम्बद्ध जिला अस्पताल में रविबार को विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है।
स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ योगेश कुमार गोयल व जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ नवीन जैन ने रक्तदाताओं से अपील करते हुए कहा है, कि रक्तदान शिविर व एस. एन. एम.हॉस्पिटल में पंजीकरण कराकर रक्तदान करे। और लोगो को जीवन दान करें।
कार्यक्रम की जानकारी देते समय प्राचार्य डॉ योगेश कुमार गोयल, सीएमएस डॉ नवीन जैन, डॉ गरिमा सिंह विभागाध्यक्ष ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग फिरोजाबाद उपस्थित रही।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविंद्र वर्मा वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के फिरोज़ाबाद ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ के साथ वह समाचार कवरेज और रिपोर्टिंग का कार्य कर रहे हैं।
